Responsive Scrollable Menu

आम खाने का सही तरीका क्या है? जानिए गर्मियों में आम खाते समय किन बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकती है परेशानी!

How to eat mango properly: आम गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है, लेकिन इसे सही तरीके से खाना जरूरी है. आम को खाने से पहले पानी में भिगोना चाहिए ताकि इसकी गर्मी कम हो जाए. इसे भारी खाने के तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए, इससे पाचन खराब हो सकता है. दही, छाछ या पुदीना के साथ खाने से आम का असर संतुलित रहता है. ज्यादा आम खाने से बचें और हमेशा संतुलित मात्रा में ही सेवन करें.

Continue reading on the app

Rahul Roy: कर्ज में डूबे राहुल रॉय, मजबूरी में बना रहे रील्स, मजाक उड़ने पर बोले- 'ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी काम कर रहा हूं'

Rahul Roy: अभिनेता राहुल रॉय एक समय पर बॉलीवुड पर राज करते थे। फिल्म 'आशिकी' से अपार सफलता पाने के बाद धीरे-धीरे राहुल रॉय कहीं गायब से हो गए। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी कुछ रील वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते कई लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे। इन आलोचनाओं पर अब एक्टर ने खुद खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी और ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए अपनी परिस्थितियों और संघर्षों के बारे में बताया।

राहुल रॉय ने बयां किया दर्द
राहुल रॉय साल 2020 में ब्रेन स्ट्रोक का सामना कर चुके हैं। उनके रील वीडियो को लेकर ट्रोल होने पर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर खुलासा किया- "मैं ईमानदारी और विनम्रता से अपना काम करता हूं। मुझ पर कुछ कानूनी कर्ज़ हैं, और वे (वीडियो) आज के नहीं हैं- वे उस समय के हैं जब मुझे ब्रेन स्ट्रोक नहीं हुआ था। अगर आप मेरी सादगी या मेरे संघर्षों का मज़ाक उड़ाते हैं, या मुझे ट्रोल करते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज़्यादा बताता है। अगर आपको सच में इतनी परवाह है, तो कृपया मुझे कोई अच्छा और सार्थक काम ढूंढने में मदद करें ताकि मैं अपने कर्ज़ चुका सकूं।"

उन्होंने आगे कहा- "कम से कम मैं मेहनत से कमा रहा हूं, दूसरों का मज़ाक उड़ाकर नहीं। और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए सक्रिय रहना ज़रूरी है। मैं जब तक ज़िंदा हूँ, काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग व्यस्त रहता है और मुझे एक मकसद और ज़िम्मेदारी का एहसास होता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी दर्द होता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।"

फराह खान, सोनू सूद ने किया सपोर्ट
राहुल के इस पोस्ट के बाद कई फिल्मी हस्तियों ने उनका समर्थन किया। फराह खान, सोनू सूद और मनीष पॉल जैसे कलाकारों ने उनके हौसले की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

Comments

बॉलीवुड के चमकता सितारा रहे राहुल रॉय
1990 की सुपरहिट फिल्म “आशिकी” से रातोंरात स्टार बने राहुल रॉय ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। “जुनून”, “सपने साजन के”, “फिर तेरी कहानी याद आई” और “गुमराह” जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएं यादगार रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने टीवी रियलिटी शो “बिग बॉस” का पहला सीजन भी जीता था।

Continue reading on the app

  Sports

6 गेंद पर चाहिए थे छह रन... गेंदबाज ने आखिरी ओवर में पलटा मैच का पासा, कौन हैं हुनैन शाह, जो रातोंरात बने नए यॉर्कर किंग

who is Hunain Shah: पाकिस्तान सुपर लीग के क्वालीफायर में हैदराबाद किंग्समैन के युवा तेज गेंदबाज हुनैन शाह ने कमाल कर दिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रनों की दरकार थी, लेकिन हुनैन ने अपनी घातक यॉर्कर से मैच पलट दिया. उन्होंने न केवल अहम विकेट लिए, बल्कि दबाव में भी गजब का संयम दिखाया. बड़े भाई नसीम शाह की तरह ही उन्होंने सटीक गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया. उनकी इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत हैदराबाद अब फाइनल में बाबर आजम की पेशावर जाल्मी से भिड़ेगी. Sat, 2 May 2026 16:02:34 +0530

  Videos
See all

Supreme Court से TMC को बड़ा झटका | Bengal Elections | Election Commission | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:32:30+00:00

Bhopal Buddha Purnima: भोपाल में बुद्ध पूर्णिमा महाउत्सव संपन्न | MP | latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:37:18+00:00

Mobile Emergency Alert System: देश में SACHET अलर्ट सिस्टम का सफल ट्रायल! | Breaking News | Sachet #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:33:52+00:00

Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन का जम्मू तक विस्तार.. जम्मू-श्रीनगर रूट पर बढ़ी रेल सुविधा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T10:42:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers