Responsive Scrollable Menu

भारत को वापस करो...किंग चार्ल्स से कोहिनूर वापस मांगने लगे अमेरिका के मेयर ममदानी

किंग चार्ल्स का अमेरिका दौरा इस वक्त खूब चर्चा में है। कभी अपने बयानों की वजह से तो कभी उन पर होने वाले तंज की वजह से। पहले किंग चार्ल्स का वो बयान जहां उन्होंने अमेरिकनंस को फ्रेंच बोलने की याद दिलाई थी। अब न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा वापस मांगकर उनके इस अमेरिका दौरे को और दिलचस्प बना दिया। दरअसल न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने किंग चार्ल्स से मुलाकात की लेकिन इस मुलाकात से कुछ घंटे पहले ममदानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में धमाका कर दिया था। दरअसल जब उनसे पूछा गया कि वह किंग चार्ल्स से मिलेंगे तो क्या कहेंगे? तो मेयर साहब ने मजाकिया और बेबाक अंदाज में कहा अगर मुझे किंग से अकेले में बात करने का मौका मिला तो मैं उन्हें कोहिनूर वापस लौटाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। अबाउट एनीथिंग सेफ आई वाली टू रिटर्न द कोहिनूर डायमंड। यानी कोहिनूर की गूंज अब लंदन से निकलकर न्यूयॉर्क की गलियों तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: हमारा हिसाब अलग है, एक के बदले 4 उड़ाएंगे...ईरान ने ट्रंप को समझा दिया गणित

हालांकि इस बयान के बाद 91 मेमोरियल पर किंग चार्ल्स और मेयर ममदानी की मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात में दोनों मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते दिखे। अब एक सवाल यह है कि क्या मेयर साहब ने हीरे की बात दबी जुबान में कही या नहीं कही। खैर, यह तो राज है, लेकिन चर्चा पूरे न्यूयॉर्क में हो रही थी। अच्छा यहां भारत का भी एक एंगल है। आपको बता दें कि यह कोहिनूर हीरा भारत के गौरव से जुड़ा है। 1849 में महाराजा दिलीप सिंह ने इसे महारानी विक्टोरिया को सौंपा था। जिसके बाद यह ब्रिटिश मुकुट से जुड़ गया। हालांकि भारत में इसे बार-बार वापस लाने की मांग उठती रही और अब न्यूयॉर्क के मेयर ने भी इस मांग को हवा दे दी। 

इसे भी पढ़ें: नहीं लेने तुम्हारे फोकट के हेलीकॉप्टर, बालेन शाह ने ट्रंप के ऑफर को मारी लात!

कहानी सिर्फ कोहिनूर पर खत्म नहीं होती। इस दौरे पर कोहिनूर वाक्य से पहले किंग शाल ने भी राष्ट्रपति ट्रंप को उन्हीं के अंदाज में ऐसा रोस्ट किया था कि ट्रंप का चेहरा भी देखने लायक था। हुआ यह था कि कुछ समय पहले ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर तंज कसा था कि अगर अमेरिका ने वर्ल्ड वॉर में मदद ना की होती तो आज आधा यूरोप जर्मन बोल रहा होता। हालांकि वाइट हाउस के स्टेट डिनर में किंग चार्ल्स ने सही मौका देखा और मुस्कुराते हुए बड़े शांत लहजे में कहा मिस्टर प्रेसिडेंट आपने कहा था कि अमेरिका ना होता तो यूरोप जर्मन बोल रहा होता। तो क्या मैं यह कहने की हिम्मत कर सकता हूं कि अगर हम ब्रिटिश ना होते तो आज आप लोग फ्रेंच बोल रहे होते। 

Continue reading on the app

60 साल बाद इस देश का बड़ा ऐलान, रातों-रात बदली भारत की किस्मत!

करीब 60 साल बाद एक देश ने ऐसा फैसला लिया है जिसने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। यह फैसला कई देशों की गुंडागर्दी खत्म कर देगा लेकिन भारत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा क्योंकि जिस देश ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है, वह भारत का बहुत बड़ा स्ट्रेटेजिक पार्टनर है। संयुक्त अरब अमीरात की जहां कुछ दिन पहले भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल मौजूद थे और अब इसी मुलाकात के कुछ घंटों बाद ही संयुक्त अरब अमीरात ने ऐलान किया है कि वह तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर निकल रहा है। 1 मई 2026 से संयुक्त अरब अमीरात दुनिया भर में तेल के दामों और प्रोडक्शन को निर्धारित करने वाले ओपेक का सदस्य नहीं रहेगा। यहां सबसे दिलचस्प बात यह है कि जनवरी में संयुक्त अरब अमीरात की पूरी कैबिनेट 2 घंटों के लिए पीएम मोदी से मिलने आई थी।

इसे भी पढ़ें: UAE का मास्टरस्ट्रोक: अब Hormuz Strait को बायपास कर Fujairah से आएगा तेल, भारत की टेंशन खत्म

अगले महीने अपनी यूरोप यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 घंटों के लिए अबू धाबी में रुकेंगे और हाई प्रोफाइल मीटिंग करेंगे। संयुक्त अरब अमीरात ने जो ऐलान किया है वो रातोंरात भारत की किस्मत बदल सकता है। यह जानने के लिए आप वीडियो को देखिए। दरअसल ईरान अमेरिका जंग की वजह से मुस्लिम देश बिखर गए हैं। सऊदी अरब पाकिस्तान की तरफ झुक गया तो संयुक्त अरब अमीरात भारत के और नजदीक आ गया। संयुक्त अरब अमीरात वो देश है जिस पर ईरान ने सबसे ज्यादा हमले किए। लेकिन कोई भी आसपड़ोस का मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात के साथ नहीं खड़ा हुआ। संयुक्त अरब अमीरात नाराज़ था कि किसी भी मुस्लिम देश ने ईरान को मुंहत जवाब नहीं दिया। इन देशों ने जमकर अमेरिकी हथियार और लड़ाकू विमान खरीदे लेकिन उनका इस्तेमाल ईरान के खिलाफ नहीं किया बल्कि पाकिस्तान, तुर्की, क़तर और सऊदी अरब जैसे देशों ने मौके का फायदा उठाकर संयुक्त अरब अमीरात की तरक्की को चोट पहुंचाने के लिए अबू धाबी और दुबई जैसे बड़े शहरों की छवि खराब करनी शुरू कर दी। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ऐलान कर दिया कि वह ओपेक से बाहर जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: UAE का मास्टरस्ट्रोक: अब Hormuz Strait को बायपास कर Fujairah से आएगा तेल, भारत की टेंशन खत्म

जानकारी के लिए बता दें कि ओपेक में सऊदी अरब के बाद संयुक्त अरब अमीरात ही सबसे ताकतवर सदस्य था। बहरहाल अब आपको बताते हैं कि संयुक्त अरब अमीरात के इस फैसले का फायदा किसे मिलने वाला है। दशकों तक ओपेक ने ऐसे कार्टेल की तरह काम किया जो एक कमरे में बैठकर तेल की सप्लाई को कंट्रोल करता रहा। कीमतों को मैनेज करता रहा और दुनिया को अपने हिसाब से ढलने पर मजबूर करता रहा। ओपेक ही यह तय करता था कि संयुक्त अरब अमीरात समेत बाकी सदस्य देश कितना तेल उत्पादन करेंगे और कितने में बेचेंगे। सब कुछ ऐसे ही चलता रहा। संयुक्त अरब अमीरात मुनाफा कमाने के लिए अपनी मर्जी से तेल प्रोडक्शन नहीं बढ़ा पा रहा था। लेकिन जब ईरान अमेरिका जंग में साथी मुस्लिम देशों ने धोखा दिया तो संयुक्त अरब अमीरात ने खुद को ओपेक की जंजीरों से आजाद करवा लिया। अब संयुक्त अरब अमीरात मन मुताबिक तेल प्रोडक्शन कर सकता है और बेच भी सकता है। जाहिर सी बात है कि भारत संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा तेल इंपोर्टर बन सकता है। आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात अपनी हबशान फुजेराह तेल पाइपलाइन के जरिए भारत तक जमकर तेल पहुंचा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

14 साल की उम्र में जड़ा तिहरा शतक, अब ऑक्शन में लगी रिकॉर्डतोड़ बोली, मिला इतना पैसा

T20 Mumbai Womens League Players Auction: टी20 मुंबई महिला लीग के लिए ऑक्शन का आयोजन हुआ. इस ऑक्शन में 16 साल की एक खिलाड़ी काफी डिमांड में रही. इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए आकाश टाइगर्स ने जमकर पैसा खर्च किया. Sat, 02 May 2026 13:03:39 +0530

  Videos
See all

Gold Prediction: सोने-चांदी के दाम इतने बढ़े! | Gold Price Prediction | Silver Price | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T08:31:37+00:00

TMC Moves Supreme Court:TMC को 'सुप्रीम' झटका!| West Bengal Election | TMC vs Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T08:30:12+00:00

Agra Murder: तरबूज का बहाना.. हिंदू निशाना, एक एक कर मारे जा रहे हिंदू मासूम बच्चे | Jihad | Hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T08:25:40+00:00

Big Breaking on Massive Clash in Falta LIVE: फाल्टा में वोटिंग के दौरान 'बड़ा कांड'! | Re-Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T08:29:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers