Responsive Scrollable Menu

धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और स्कॉर्पियो की टक्कर में 12 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और स्कॉर्पियो की टक्कर में 12 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Continue reading on the app

दोगुना हुआ फीफा का प्राइज मनी पूल:गोल्फ- टेनिस की प्राइज मनी मिलकर भी फुटबॉल से कम, हर टीम को करीब 118 करोड़ मिलना तय

फीफा वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी 727 मिलियन डॉलर (करीब 6800 करोड़ रुपए) से बढ़ाकर 871 मिलियन डॉलर (8250 करोड़ रुपए) कर दी गई है। यही नहीं, हर टीम को मिलने वाली गारंटीड रकम भी बढ़ाकर 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 118 करोड़) कर दी गई है। 2022 में प्राइज पूल 440 मिलियन डॉलर (करीब 3600 करोड़) था, यानी इस बार यह लगभग दोगुना हो गया है। अगर इस सदी की शुरुआत से तुलना करें तो वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलता है। 2002 में विजेता टीम को करीब 70 करोड़ रुपए मिलते थे, जो 2006 में 150 करोड़, 2010 में 250 करोड़, 2014 में 290 करोड़, 2018 में 315 करोड़ और 2022 में 350 करोड़ तक पहुंच गए। अब 2026 में विजेता को करीब 420 करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है। यह दिखाता है कि पिछले 20-25 साल में प्राइज मनी 500% तक बढ़ चुकी है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और स्पॉन्सरशिप से होने वाली भारी कमाई है। 2026 का वर्ल्ड कप 48 टीमों और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होगा। इसकी मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर करेंगे। अगर फीफा की दूसरे खेलों से तुलना करें तो फुटबॉल का दबदबा साफ नजर आता है। ​​गोल्फ व टेनिस दोनों की कुल प्राइज मनी मिलाकर भी वर्ल्ड कप से कम है। टूर्नामेंट में खेलने वाली टीमों को टैक्स में राहत टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 48 टीमों को अमेरिका में टैक्स से राहत मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार फीफा और अमेरिकी ट्रेजरी के बीच बातचीत के बाद फेडरल टैक्स में छूट देने पर सहमति बन रही है। इससे नेशनल फुटबॉल फेडरेशंस को करोड़ों रुपए का फायदा होगा और उनके खर्च का बोझ कम होगा। दरअसल, लंबी यात्रा, ठहरने और ऑपरेशनल लागत के साथ-साथ टैक्स नियमों को लेकर कई टीमों ने चिंता जताई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया जा रहा है। वीसा संकट के कारण शामिल नहीं हो सका ईरान फीफा वर्ल्ड कप से पहले ईरान की टीम पर अनिश्चितता छाई है। वैंकुवर में हुई फुटबॉल लीडर्स की बैठक में ईरानी प्रतिनिधि वीसा समस्याओं के कारण शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने की। रिपोर्ट्स के अनुसार, यही दिक्कत गुरुवार को होने वाली फीफा कांग्रेस में उनकी मौजूदगी पर भी असर डाल सकती है। एशियाई फुटबॉल संघ के महासचिव विंडसर जॉन ने उम्मीद जताई है कि ईरान जल्द शामिल होगा। अमेरिका-ईरान तनाव भी स्थिति को जटिल बना रहा है। खेल - प्राइज मनी फीफा वर्ल्ड कप- 8250 गोल्फ एलआईवी- 3800 फेडएक्स कप गोल्- 940 यूएस ओपन टेनिस- 850 (*करोड़ रुपए में)

Continue reading on the app

  Sports

Ambati Rayudu का KL Rahul पर बड़ा बयान, बोले- टैलेंट हमेशा था, अब Mindset बदला है

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने केएल राहुल के बल्लेबाजी के तरीके की प्रशंसा करते हुए, मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन में गेंदबाजों का सामना करने की उनकी बेहतर मंशा और क्षमता को उजागर किया है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की राजस्थान रॉयल्स पर आसान जीत के बाद ईएसपीएनक्रिकइंफो टाइम आउट पर बोलते हुए, रायडू ने कहा कि दिल्ली के सलामी बल्लेबाज राहुल में हमेशा से आक्रमण पर हावी होने की क्षमता रही है, लेकिन अब वह अपने शॉट चयन में अधिक आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प दिखा रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Punjab Kings की तूफानी बैटिंग vs Gujarat Titans की धारदार गेंदबाजी, Match में किसका पलड़ा भारी?


रायडू ने कहा कि उसमें [राहुल में] हमेशा से खेल की समझ रही है। वह किसी भी गेंदबाज का किसी भी समय सामना कर सकता है; यह बस उसकी मानसिकता है। आरआर के खिलाफ, हमने उसकी बल्लेबाजी में बहुत ही शानदार रवैया देखा है। रायडू ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ राहुल के खेल का और विश्लेषण किया, खासकर रवि बिश्नोई के खिलाफ उनके इरादे का जिक्र करते हुए।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि रवि बिश्नोई के खिलाफ उन्होंने कुछ शॉट खेलने की कोशिश की क्योंकि उन्हें पूरा भरोसा था कि बिश्नोई के पास अच्छी गति है और वे क्रीज पर खड़े होकर भी शॉट खेल सकते हैं। वह शॉट भी ठीक नहीं था, थोड़ी अच्छी लेंथ की या शॉर्ट लेंथ की गेंद थी, जिसे उन्होंने सीधे छक्के के लिए मारा। इससे पता चलता है कि विकेट अच्छा था, और साथ ही केएल का अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा और उनके बल्लेबाजी के तरीके में बदलाव भी दिखा।
 

इसे भी पढ़ें: KL Rahul ने व्यक्तिगत Records को नकारा, कहा- MS Dhoni की 5 IPL Trophies जीतना है सपना


रायडू ने आगे कहा कि राहुल का उन गेंदों पर खुलकर खेलने का मन बनाना, जिन्हें वह पहले आसानी से डिफेंड कर देते थे, इस सीजन में उनके बेहतर स्ट्राइक रेट का एक मुख्य कारण है। रायडू ने कहा कि ये वो गेंदें हैं जिन्हें वह आमतौर पर खुलकर नहीं खेलते, और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ इन लेंथ और गेंदों पर उनका खुलकर खेलना एक अच्छा संकेत है। यही वजह है कि हम उन्हें पिछले कुछ सीजनों की तुलना में इस टूर्नामेंट में इतने उच्च स्ट्राइक रेट से खेलते हुए देख रहे हैं।
Sat, 02 May 2026 15:14:45 +0530

  Videos
See all

West Bengal Repolling LIVE Updates: दोबारा वोटिंंग, बंगाल में भड़की हिंसा | TMC vs BJP | CM Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:20:55+00:00

Ujjain Bulldozer Action | उज्जैन में फिर गरजा बुलडोजर #bulldozeraction #mahakalmandir #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:25:05+00:00

Jabalpur Boat Accident | जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा एक्शन #mohanyadav #mpnews #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:25:29+00:00

West Bengal Elections 2026: TMC Candidate Shamim Ahmad ने BJP और Re-Polling पर ये क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T09:17:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers