MPESB भर्ती 2026: वनरक्षक-जेल प्रहरी के 1679 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत भरें फॉर्म
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज बेहद अहम दिन है। Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) द्वारा निकाली गई वनरक्षक, जेल प्रहरी और अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 30 अप्रैल 2026 है।
जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
सुधार का भी आखिरी मौका
जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है और फॉर्म में कोई गलती रह गई है, वे भी आज तक उसमें संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा।
कब होगी परीक्षा
इस भर्ती के लिए परीक्षा 25 मई 2026 से आयोजित की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वनरक्षक, क्षेत्र रक्षक और जेल प्रहरी पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। जेल सुपरिटेंडेंट पद के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य है।
आयुसीमा
न्यूनतम आयु 18/21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है (आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी)
आवेदन शुल्क
- सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवार: ₹500
- एससी/एसटी/ओबीसी: ₹250
- पोर्टल शुल्क: ₹60 अतिरिक्त
कुल पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1679 पद भरे जाएंगे
- वनरक्षक: 728 पद
- क्षेत्र रक्षक: 169 पद
- जेल प्रहरी: 757 पद
- जेल सुपरिटेंडेंट: 25 पद
ध्यान रखने वाली बातें
अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता के साथ शारीरिक मापदंड भी ध्यान में रखना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।
UP Police Home Guard Answer Key 2026
UPPRPB Home Guard Answer Key 2026 for 41424 Post Post Update Date: 30-04-2026 Short Description : UP Police Home Guard Answer Key 2026 : Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board UPPRPB Applications for Home Guards Enrollment Form 2025 Recruitment in Uttar Pradesh Police candidates can apply till 17 December 2025, so interested applicants should first check ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sarkarinaukrijobalert.com





















