Responsive Scrollable Menu

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह जयंती व्रत से मिलती है शत्रुओं पर विजय

आज नरसिंह जयंती है, नरसिंह जयंती हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है और नरसिंह जयंती का विशेष महत्व है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की स्मृति में मनाया जाता है तो आइए हम आपको नरसिंह जयंती व्रत का महत्व एवं पूजा विधि के बारे में बताते हैं। 

जानें नरसिंह जयंती व्रत के बारे में 

पंडितों के अनुसार भगवान नरसिंह को श्री विष्णु के 10 अवतारों में से एक हैं, उन्हें चौथे अवतार के रूप में पूजा जाता है। उनकी पूजा विष्णु जी के रौद्र अवतार के रूप में होती है। भगवान नरसिंह का आधा शरीर मनुष्य और आधा शेर का है इसी वजह से उनकी पूजा इसी स्वरुप में होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब विष्णु जी के भक्त प्रह्लाद पर विपदा आई थी तब श्री हरि ने नरसिंह रूप धारण करके भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु नरसिंह अवतार धारण किया था, तभी से इस दिन को नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान के नरसिंह अवतार की पूजा करते हैं और घर की समृद्धि और रक्षा की कामना करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

नरसिंह जयंती का शुभ मुहूर्त

पंडितों के अनुसार पूजा का सबसे शुभ समय मध्याह्न संकल्प और पूजा मुहूर्त माना जाता है, जो सुबह 10.59 बजे से दोपहर 01.38 बजे तक रहेगा। इसके अलावा सायंकाल पूजा का समय शाम 04.17 बजे से 06.56 बजे तक शुभ माना गया है. भक्त इस अवधि में पूजा और व्रत का पालन करते हैं। 

नरसिंह जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नरसिंह जयंती का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक है। भगवान अपने सच्चे भक्तों की हमेशा रक्षा कर करते हैं। प्रह्लाद की भक्ति और भगवान नरसिंह का प्रकट होना इस बात का प्रतीक है कि सच्ची आस्था कभी व्यर्थ नहीं जाती। इस दिन व्रत रखने से भय, संकट और और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। भगवान नरसिंह की कृपा से जीवन में आने वाले संकटों का नाश होता है। वे अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उनकी पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा नरसिंह जयंती के दिन व्रत रखने और भगवान नरसिंह की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही ग्रह-दोष से भी मुक्ति मिलती है।

नरसिंह जयंती पर ऐसे करें पूजा, होगा लाभ 

पंडितों के अनुसार नरसिंह जयंती का व्रत बहुत खास होता है इसलिए इस दिन सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को साफ करें और गंगाजल से पवित्र करें। एक वेदी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान नरसिंह की प्रतिमा स्थापित करें। अगर नरसिंह जी की प्रतिमा न हो तो भगवान विष्णु की तस्वीर भी स्थापित कर सकते हैं। पूजा शुरू करने से पहले व्रत और पूजा का संकल्प लें। भगवान नरसिंह की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं। चंदन, कुमकुम, हल्दी और गुलाल आदि चीजें अर्पित करें और उन्हें पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और पीले फूलों की माला चढ़ाएं। भगवान नरसिंह को फल, मिठाई, विशेष रूप से गुड़ और चना अर्पित करें। पूजा में तुलसी दल जरूर शामिल करें और घी का दीपक जलाएं। भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें, अंत में भगवान नरसिंह की आरती करें। पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए माफी मांगे और अपनी क्षमतानुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।

नरसिंह जयंती से जुड़ी पौराणिक कथा भी है खास 

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार लिया था, उसमें भगवान नरसिंह का आधा शरीर मनुष्य का और आधा शरीर सिंह का था। वह हिरण्यकश्यप के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए दोपहर के समय खंभा फाड़कर प्रकट हुए थे। उन्होंने घर की दहलीज पर हिरण्यकश्यप को अपने जंघे पर लिटाकर दोनों हाथों के नखों से उसका पेट फाड़ दिया था। हिरण्यकश्यप को वरदान था कि उसे मनुष्य या जानवर, दिन या रात में, अस्त्र या शस्त्र से नहीं मारा जा सकता था, इस वजह श्रीहरि ने सबसे अनोखा स्वरूप नरसिंह का धारण किया था।

नरसिंह जयंती के दिन करें ये उपाय

पंडितों के अनुसार नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह का यदि विधि-विधान से किया जाए तो शत्रुओं का नाश होता है और मन के भीतर मौजूद डर खत्म होता है। इस दिन ॐ नृसिंहाय नमः या उग्रं वीरं महाविष्णुं मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे मन शांत होगा और निगेटिविटी दूर होगी। नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है और इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करनी चाहिए. यदि संभव हो तो अपनी क्षमता के अनुसार अन्न व धन का भी दान करें। नरसिंह जयंती के दिन मन को नकारात्मक विचारों से दूर रखें और क्रोध से बचें। इस दिन शांत मन के साथ धैर्य बनाकर रखें। इससे न केवल मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि घर व जीवन में भी सुख-समृद्धि आएगी।

नरसिंह जयंती के दिन इन मंत्रों का करें जाप 

ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्यु मृत्युं नमाम्यहम्।।
ॐ नृम नरसिंहाय शत्रुबल विदीर्नाय नमः। ॐ नृम मलोल नरसिंहाय पूरय-पूरय

- प्रज्ञा पाण्डेय

Continue reading on the app

'जलके मरेगा भाई...', जैकी श्रॉफ ने पैपराजी के सामने की ऐसी हरकत, देखकर हंसने लगे लोग

Jackie Shroff Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और सभी के चहेते 'जग्गू दादा' यानी जैकी श्रॉफ भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हो, लेकिन वो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. एक्टर आए दिन स्पॉट होते हैं और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतते हैं. अब हाल ही में जग्गू दादा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी से बाते करते दिखे और उन्होंने जलके मरने की बात कही. चलिए जानते हैं, इस बारे में-

स्प्रे बोतल लिए पैपराजी के सामने पहुंचे

मालूम हो की जैकी  श्रॉफ आक्सर अपने साथ एक  छोटा गमला गले में लटकाए रखते हैं. उन्हें पौधों से बेहद प्यार है और वो अक्सर लोगों को पौधे गिफ्ट भी करते हैं. ऐसे में हाल ही में एक्टर अपने हाथ में पानी से भरी स्प्रे बोतल लिए पैपराजी के सामने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने  आसपास के पौधों पर पानी का छिड़काव किया. उन्होंने कहा- 'यह आइटम लेकर निकलो और अपने को भी ऐसा करना चाहिए भूलना नहीं' दरअसल, तेज गर्मी के चलते एक्टर ने ऐसा किया.

खुद को ठंडा करने की दी सलाह

इतना ही नहीं जैकी  श्रॉफ पौधों के साथ-साथ खुद पर भी पानी का छिड़काव करते दिखें. उन्होंने लोगों से भी ऐसा करने को कहा. एक्टर को ऐसा करता देख वहां मौजूद लोग और पैपराजी हंसने लगे गए. जैकी श्रॉफ ने लोगों से कहा कि गर्मी बहुत ज्यादा बड़ गई है ऐसे में सबको ठंडा रहने की जरूरत है. एक्टर का ये मस्ती भरा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. 

ये भी पढ़ें- क्या है राज कुंद्रा से जुड़ा पोर्नोग्राफी केस? जिसे लेकर शिल्पा शेट्टी के पति ने कहा- 'गुनहगार हूं तो सजा दो'

क्यों कही जलके मरने की बात?

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ ने इस दौरान जलके मरने की भी बात कही. उन्होंने कहा- '47 डिग्री तापमान हो गया है यूपी में, बांदा जगह है, वहां 47 डिग्री तापमान है. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए ठंडा तो करना पड़ेगा, नहीं तो जलके मर जाएंगे भाई.' बता दें कि इस समय कई शहरों पर गर्मी बहुत ज्यादा पड़ गई है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

जैकी श्रॉफ का वर्कफ्रंट 

बता दें, कि जैकी श्रॉफ 69 साल के हो गए हैं और इस उम्र में भी उनका  जज्बा कम नहीं हुआ है. वो लगातार यंग जनरेशन के कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था. इस फिल्म में अनन्या पांडे के पिता के रोल में नजर आए थे. र्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. इसके अलावा वो  OTT पर भी एक्टिंव हैं और विभिन्न वेब सीरीज में दमदार रोल निभा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'भूत बंगला' ने 13वें दिन कर डाली तगड़ी कमाई, वरुण धवन की फिल्म की रिलीज टली

Continue reading on the app

  Sports

T20 Women’s World Cup: हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान, 2 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी

पिछले साल ही टीम इंडिया ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत था और इस बार वो पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी. Sat, 02 May 2026 17:38:21 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: West Bengal Re-Polling | Trump | CM Mamata | Iran War | Political News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:15:16+00:00

West Bengal Election 2026 Re-Poll: West Bengal बंगाल के Falta में फिर से Voting हो सकती है | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:15:38+00:00

Viral Video: एक सेकंड की गलती… बड़ा हादसा! #shorts #aajtak #accidentnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:15:08+00:00

Meerut: मेरठ में दुल्हन की अनोखी विदाई, उमड़ी भीड़ #meerut #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-02T12:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers