पांच राज्यों में चुनाव खत्म, 11 PHOTOS:बंगाल में मोदी ने झालमुड़ी खाई, ममता की स्कूटी में सवारी; राहुल ने केरल में साइकिल चलाई
बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो गए हैं। बंगाल में दो फेज (23 और 29 अप्रैल) को वोटिंग हुई। वहीं 23 अप्रैल को तमिलनाडु और केरलम, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई। अब सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे आएंगे। करीब एक महीने चले चुनाव प्रचार में कई मोमेंट्स देखने को मिले। पीएम मोदी ने बंगाल में झालमुड़ी खाई तो ममता ने स्कूटी की सवारी की। राहुल गांधी केरल में साइकिल से घूमे, तो बस में सफर भी किया। सबसे पहले देखिए पश्चिम बंगाल की 4 तस्वीरें… असम की 2 तस्वीरें: पीएम ने चायपत्ती तोड़ी, सेल्फी खिंचाई केरल की 3 तस्वीरें: राहुल साइकिल से चले, बस की सवारी की पुडुचेरी की 2 तस्वीरें: सीएम बाइक से पहुंचे, रोबोट से वेलकम --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार: असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। पढ़ें बारी-बारी से…पूरी खबर पढ़ें…
चुनाव चिह्न 'रोड-रोलर' को ही बनाया प्रचार वाहन,VIDEO:सोनीपत में सड़कों पर घुमाया, चलाने के लिए ड्राइवर रखेंगे; खट्टर-केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके
हरियाणा के सोनीपत में मेयर चुनाव में एक ऐसा भी प्रत्याशी है, जिसने चुनाव चिह्न को ही अपनी सवारी बना लिया। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश खत्री को ‘रोड रोलर’ चुनाव चिह्न मिला है, जिसके बाद उन्होंने एक रोड रोलर ही किराए पर ले लिया। चुनाव प्रचार थमने तक रमेश इस रोड रोलर को अपने प्रचार में इस्तेमाल करेंगे, वहीं इसे चलाने के लिए एक ड्राइवर भी हायर किया जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान रमेश ने खुद सड़कों पर इस रोड रोलर को दौड़ाया। रमेश इससे पहले करीब 10-12 चुनाव लड़ चुके हैं। करनाल विधानसभा से तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी रमेश ने चुनाव लड़ा है। पहले जानिए रमेश के मेयर चुनाव लड़ने की कहानी…. अब 2 पॉइंट में जानिए…कौन है मेयर प्रत्याशी रमेश ग्राफिक्स में जानिए, रमेश कितने चुनाव लड़ चुके….
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 



















