World Cup 2027 की संभावित टीम में भुवनेश्वर कुमार का नाम? रविचंद्रन अश्विन ने अजीत अगरकर से की ये खास अपील
आईपीएल 2026 में दमदार गेंदबाजी करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर भारतीय क्रिकेट में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। दरअसल इस बार वजह उनका प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान है। अश्विन का मानना है कि अगर सही योजना बनाई जाए तो भुवनेश्वर 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी लय ने यह दिखाया कि अनुभव और नई गेंद से उनकी स्विंग आज भी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनी हुई है। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अनुभवी गेंदबाज को एक और मौका दिया जाना चाहिए।
रविचंद्रन अश्विन ने क्यों जताया भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा?
दरअसल क्रिकइन्फो के शो ‘Yes, No or Maybe’ में जब रविचंद्रन अश्विन से 2027 वनडे वर्ल्ड कप के संभावित खिलाड़ियों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कई नामों के बीच खुद भुवनेश्वर कुमार का जिक्र किया। अश्विन ने कहा कि वह भुवनेश्वर को अपनी “Yes” सूची में रखते हैं और चाहते हैं कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर उनसे बातचीत करें। उनके मुताबिक, भुवनेश्वर को विजय हजारे ट्रॉफी समेत सभी प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट खेलने चाहिए ताकि वह दोबारा 50 ओवर के क्रिकेट की लय हासिल कर सकें। अश्विन का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका जैसी परिस्थितियों में स्विंग गेंदबाज की अहमियत बढ़ जाती है और वहां भुवनेश्वर का अनुभव भारतीय टीम के काफी काम आ सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सिर्फ तेज गति ही नहीं, बल्कि सही लाइन-लेंथ और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता भी बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाती है।
कैसा था IPL 2026 का प्रदर्शन ?
बता दें कि आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 28 विकेट लेकर टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह पूरे सीजन टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे और पावरप्ले के साथ डेथ ओवरों में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हालांकि भारतीय टीम की मौजूदा चयन नीति को देखें तो वापसी की राह आसान नहीं दिखती। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति पिछले कुछ समय से लंबे कद और तेज रफ्तार वाले गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जता रही है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और युवा तेज गेंदबाज लगातार टीम की योजनाओं का हिस्सा बने हुए हैं।
देश में 4.7 लाख गाड़ियां बिकीं,पिछले साल से 33% ज्यादा:मारुति-हुंडई की एक महीने में रिकॉर्ड सेल; कम ब्याज दर और टैक्स राहत से मांग बढ़ी
ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी मंथली सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में कारों की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस दौरान गाड़ियों की कुल बिक्री करीब 4.7 लाख यूनिट्स रहने का अनुमान है। पिछले साल जुलाई में यह आंकड़ा लगभग 3.5 लाख यूनिट्स था। इस तरह पूरे ओवरऑल मार्केट ने साल-दर-साल आधार पर लगभग 33% की मजबूत ग्रोथ हासिल की है। मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया की ऑल-टाइम हाई बिक्री के दम पर पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री ने यह रिकॉर्ड ग्रोथ हासिल की है। कारों की बिक्री बढ़ने की वजहें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी के अनुसार, इस ग्रोथ के पीछे 3 बड़े कारण रहे हैं... मारुति सुजुकी: रिकॉर्ड 1.96 लाख यूनिट्स की बिक्री मार्केट लीडर मारुति सुजुकी ने जुलाई महीने में देशभर में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कुल 1,96,203 यूनिट्स बेचीं, जो जुलाई 2025 में बेची गई 1,37,776 यूनिट्स के मुकाबले 43.4% अधिक है। पार्थो बनर्जी ने बताया कि कंपनी को एंट्री-लेवल स्मॉल कार से लेकर SUV तक, सभी सेगमेंट्स में ऑल-राउंड ग्रोथ मिली है। इसके अलावा, अल्टरनेट फ्यूल यानी CNG मॉडल्स की डिमांड भी काफी मजबूत बनी हुई है। हुंडई: अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भी अब तक की सबसे बेस्ट डोमेस्टिक मंथली सेल्स रिपोर्ट दर्ज की है। कंपनी ने जुलाई में 54,210 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 23.3% ज्यादा है। कंपनी के MD और CEO तरुण गर्ग ने कहा, "शुरुआत से लेकर अब तक का हमारा यह सबसे अधिक मंथली वॉल्यूम है। यह हुंडई ब्रांड पर ग्राहकों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।" टाटा की सेल्स 58% और महिंद्रा 20% चढ़ी भारतीय कंपनियों ने भी डबल डिजिट में तगड़ी ग्रोथ की है। अन्य प्रमुख कंपनियों का प्रदर्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











