'धुरंधर' का अब जापान में बजेगा डंका, 10 जुलाई को नए नाम से होगी रिलीज, रणवीर सिंह का दिखेगा ग्लोबल जलवा
आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: पार्ट 1' अब जापान में लोगों का दिल जीतने वाली है. अब रणवीर सिंह स्टारर ये फिल्म जापान में 10 जुलाई, को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म वहां नए नाम से रिलीज होगी.
धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग गंभीर रूप से घायल
मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल इस हादसे में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं यह घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात करीब 8:30 बजे हुई।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से ज्यादा करीब 30 से 35 मजदूर सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
लापरवाही बनी बड़ी वजह
दरअसल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन में तय क्षमता से कहीं ज्यादा लोग बैठे थे जो हादसे की बड़ी वजह बने। हालांकि ग्रामीण इलाकों में मजदूरों को एक साथ ले जाने के लिए अक्सर ऐसे वाहनों का इस्तेमाल होता है जहां सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जाती है। वहीं डॉक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, अस्पताल में लाए गए घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई घायलों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
क्यों होते हैं बार-बार ऐसे हादसे?
दरअसल देश में हर साल हजारों सड़क हादसे सिर्फ नियमों की अनदेखी के कारण ही होते हैं। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को ढोने के लिए पिकअप या माल ले जाने वाले वाहनों का इस्तेमाल आम बात है जो पूरी तरह से असुरक्षित होता है। सड़क सुरक्षा के नियम हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। किसी भी मालवाहक वाहन में यात्रियों को बैठाना कानून के खिलाफ है। इसके बावजूद जागरूकता की कमी और मजबूरी के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं। हालांकि प्रशासन समय-समय पर अभियान इसे लेकर चलाता है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन ठीक से नहीं हो पाता है।
मोहम्मद अंसार की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





