Responsive Scrollable Menu

धार में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 13 लोग गंभीर रूप से घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल इस हादसे में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलट गई। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। वहीं यह घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास रात करीब 8:30 बजे हुई।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में क्षमता से ज्यादा करीब 30 से 35 मजदूर सवार थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

लापरवाही बनी बड़ी वजह

दरअसल प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वाहन में तय क्षमता से कहीं ज्यादा लोग बैठे थे जो हादसे की बड़ी वजह बने। हालांकि ग्रामीण इलाकों में मजदूरों को एक साथ ले जाने के लिए अक्सर ऐसे वाहनों का इस्तेमाल होता है जहां सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जाती है। वहीं डॉक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, अस्पताल में लाए गए घायलों में कई की हालत बेहद गंभीर है। उन्होंने बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई घायलों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

क्यों होते हैं बार-बार ऐसे हादसे?

दरअसल देश में हर साल हजारों सड़क हादसे सिर्फ नियमों की अनदेखी के कारण ही होते हैं। खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को ढोने के लिए पिकअप या माल ले जाने वाले वाहनों का इस्तेमाल आम बात है जो पूरी तरह से असुरक्षित होता है। सड़क सुरक्षा के नियम हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। किसी भी मालवाहक वाहन में यात्रियों को बैठाना कानून के खिलाफ है। इसके बावजूद जागरूकता की कमी और मजबूरी के कारण लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं। हालांकि प्रशासन समय-समय पर अभियान इसे लेकर चलाता है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन ठीक से नहीं हो पाता है।

मोहम्मद अंसार की रिपोर्ट

Continue reading on the app

सौंफ से पुदीना तक, जानिए कौन से मसाले गर्मियों में शरीर को पहुंचाते हैं ठंडक

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते शरीर तेजी से पानी और जरूरी तत्व खोने लगता है, जिसके कारण कई लोगों को थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, पेट में जलन और कमजोरी जैसी समस्याएं आने लगती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी का संकेत हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Points Table 2026: हैदराबाद ने लगातार 5वीं जीत के साथ लगाई छलांग, मुंबई का हुआ ऐसा हाल

Updated IPL 19 Points Table: पॉइंट्स टेबल के शीर्ष 4 में फिलहाल 4 ही टीमों के बीच टक्कर चल रही है और उन्होंने बाकी 6 टीमों पर बढ़त हासिल कर ली है. इन 4 में हैदराबाद भी है. Thu, 30 Apr 2026 00:25:34 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission: इस दिन से 8वां वेतन आयोग होगा लागू? | DA Hike | Breaking | PM Modi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T19:00:48+00:00

Iran America War Update: टूट गया सीजफायर, तेल के लिए Hormuz में भीषण युद्ध | Breaking News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T19:30:06+00:00

Suvendu Adhikari on TMC: "हिंदू खुलकर VOTE दिया.." सुवेंदु ने सबको किया हैरान! #shorts #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T19:03:25+00:00

Bengal Election | BJP-TMC Clash: बंगाल में BJP-TMC के बीच शुरू हो गया खूनी खेल! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T19:13:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers