Responsive Scrollable Menu

अभिनेता और भाजपा नेता Mithun Chakraborty ने डाला वोट, कहा, 'बंगाल में परिवर्तन की बाढ़ आने वाली है'

West Bengal Assembly Election 2026: बुधवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी वोट डालने सुबह-सुबह मतदान केंद्र पर नजर आए। कई और बंगाली सिनेमा से जुड़े सेलेब्स मतदान करने पहुंचेंगे। #mithunchakraborty #suvenduadhikari #westbengal #westbengalelection #groundrepor #kolkata #assemblyelection2026 #vidhansabhachunav #bjp #tmc #pmmodi #mamatabanerjee #timesnownavbharat #latesthindinews #hindinews #topnews #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Ganga Expressway Inauguration | यूपी की नई 'जीवन रेखा': पीएम मोदी आज करेंगे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जाने इसकी खासियत

 उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के इतिहास में बुधवार का दिन एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजना 'गंगा एक्सप्रेसवे' का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह मेगा कॉरिडोर न केवल मेरठ और प्रयागराज की दूरी को समेटेगा, बल्कि यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम भी करेगा। यह ‘हाई-स्पीड कॉरिडोर’ उत्तर प्रदेश में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के साथ-साथ औद्योगिक निवेश, रसद, कृषि विपणन और क्षेत्रीय संतुलन को भी नयी गति देगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हरदोई से एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ राज्य की विकास यात्रा को नयी गति मिलेगी।

उन्होंने छह लेन (आठ लेन तक विस्तार योग्य) एक्सप्रेसवे को गांवों, किसानों, उद्यमियों और युवाओं को जोड़ने वाली ‘‘जीवन रेखा’’ बताते हुए कहा कि यह विकास को गति देने और दूरियां समेटने में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी इस परियोजना को देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक और राज्य को आधुनिक बुनियादी ढांचे का तोहफा बताया। आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के सुबह करीब 11 बजे हरदोई पहुंचने, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए) की प्रदर्शनी का अवलोकन करने, पौधरोपण करने और जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर में वापस लौटने का कार्यक्रम है।

इसे भी पढ़ें: Rain in Delhi-NCR | दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 प्रमुख जिलों को जोड़ता है। इससे इन क्षेत्रों के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और आवागमन तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक होगा। बयान में कहा गया कि इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित किया गया है। यह छह लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे आठ लेन तक विस्तारित किया जा सकता है।

आधिकारिक बयान के अनुसार इसकी एक प्रमुख विशेषता शाहजहांपुर के पास बनी 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी है, जहां आपात स्थिति में वायुसेना के विमान उतर सकते हैं। पूरे मार्ग पर उन्नत तकनीक-आधारित ‘इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सीसीटीवी निगरानी, ‘इमरजेंसी कॉल बॉक्स’, एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसमें कहा गया कि एक्सप्रेसवे के किनारे ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर’ (आईएमएलसी) विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें बड़े गोदाम, शीतगृह और खाद्य प्रसंस्करण केंद्र जैसी सुविधाएं निवेश आकर्षित करने व रोजगार सृजन में सहायक होंगी।

इसे भी पढ़ें: Rain in Delhi-NCR | दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं से मिली दिल्लीवालों को राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल, आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख कॉरिडोर से भी जुड़ेगा, जिससे एक विशाल अंतर संपर्क तंत्र तैयार होगा। अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी और उत्तर प्रदेश को एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में अहम भूमिका निभाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 1 कदम दूर, तोड़ देंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीरोन पोलार्ड का कीर्तिमान हो जाएगा ध्वस्त

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाका कर रहे वैभव सूर्यवंशी एक और बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 16 गेंद में 43 रन ठोक दिए. उनकी पारी में पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे. इन पांच छक्कों के साथ उनके टी20 में अब 99 छक्के हो गए हैं. टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से वैभव सिर्फ 1 कदम दूर है. Wed, 29 Apr 2026 10:42:03 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad के हाईराइज बिल्डिंग में कैसे लगी आग?, चश्मदीद अजित अंजुम ने बताया | Fire News | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T05:43:33+00:00

Ghaziabad Fire: Gaur Green Avenue में भीषण आग! Ajit Anjum ने सुनाया आंखों देखी खौफनाक मंजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T05:37:29+00:00

Bengal Voting Live Updates: वोटिंग के बीच धरने पर ममता! | West Bengal Election | TMC | BJP | Phase 2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T05:46:56+00:00

West Bengal Phase 2 Voting LIVE: TMC- BJP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत |Mamata Vs Suvendu |Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T05:40:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers