Responsive Scrollable Menu

अवैध संबंध के शक में खून, पति ने की पत्नी के कथित प्रेमी की गला रेतकर हत्या; खुद पहुंचा थाने

Delhi News: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पत्नी के कथित प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

थाने पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र ने शाम करीब 4:20 बजे थाने पहुंचकर बताया कि उसने अपने किरायेदार कन्हैया (29) की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी ने उन्हें घटनास्थल तक ले जाकर पूरी जानकारी दी.

बिस्तर पर पड़ा था शव

झुग्गी नंबर T-210 में पुलिस ने देखा कि कन्हैया का शव बिस्तर पर पड़ा था. उसका गला रेता गया था और शरीर पर चाकू के कई निशान थे. मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया. आरोपी के कपड़ों पर खून के निशान मिले हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी और कन्हैया के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

सीसीटीवी में दिखा आरोपी शख्स

सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की मौके पर मौजूदगी की पुष्टि हुई है. क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से सबूत जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी के हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध नौकर राहुल को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज सामने आया

Continue reading on the app

क्या है America का 50 साल पुराना 'War Powers Resolution' कानून, जिसने Iran से जंग पर बढ़ाईं Trump की मुश्किलें?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध को समाप्त करने की समयसीमा तेजी से नजदीक आ रही है। इस समयसीमा के उल्लंघन का मतलब अमेरिकी कानून का उल्लंघन होगा। 1973 के ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ के तहत, अमेरिकी राष्ट्रपति कांग्रेस की अनुमति के बिना केवल 60 दिनों तक ही युद्ध छेड़ सकते हैं। इसके बाद या तो कांग्रेस को युद्ध की घोषणा या उसे मंजूरी देनी होती है, या राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई समाप्त करनी पड़ती है।

फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू है, लेकिन ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी बनाए रखने के लिए तैनात अमेरिकी नौसैनिक बलों और जहाजों पर यह कानून लागू होगा। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि 60 दिनों की समयसीमा समाप्त हो जाती है और ट्रंप पीछे हटने से इनकार करते हैं, तो क्या होगा? ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन‘ क्या है? ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ नवंबर 1973 में तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के वीटो के बावजूद कांग्रेस द्वारा पारित किया गया था। इसका उद्देश्य युद्ध घोषित करने के कांग्रेस के अधिकार में राष्ट्रपति के अतिक्रमण को सीमित करना था।

इसे भी पढ़ें: 'हमारे बिना आप फ्रेंच बोल रहे होते', King Charles III ने इतिहास के बहाने Donald Trump को मजेदार अंदाज में घेरा

यह कानून वियतनाम युद्ध से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के तुरंत बाद लाया गया था, जिसे कांग्रेस की मंजूरी नहीं मिली थी। यह कानून, इसके प्रावधानों में अस्पष्टता, कई अपवादों और खामियों के कारण प्रभावी साबित नहीं हुआ है। निक्सन के बाद किसी भी राष्ट्रपति पर इसका खास असर नहीं पड़ा और कई बार बिना कांग्रेस की अनुमति के युद्ध शुरू करने वाले राष्ट्रपतियों ने इसके प्रावधानों का औपचारिक पालन भर किया। कांग्रेस ने भी युद्ध घोषित करने के अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा में अनिच्छा दिखाकर इस कानून की प्रभावशीलता को कमजोर किया है। इसके बावजूद मौजूदा ईरान संघर्ष में इसे पूरी तरह अप्रासंगिक मानना जल्दबाजी हो सकती है, क्योंकि यह सतर्क रिपब्लिकन सांसदों को अलोकप्रिय युद्ध समाप्त करने का एक माध्यम प्रदान करता है।

कानून क्या कहता है?

इस कानून की दो धाराओं के तहत युद्ध समाप्त करने की समयसीमा लागू होती है। धारा चार के अनुसार, राष्ट्रपति को अमेरिकी सैनिकों को “युद्ध” में शामिल करने के 48 घंटे के भीतर कांग्रेस को रिपोर्ट देना अनिवार्य है, जिसमें कार्रवाई का संवैधानिक और कानूनी आधार, उसका औचित्य तथा अमेरिकी भागीदारी की अवधि और दायरा बताया जाता है। इसके बाद धारा पांच के तहत 60 दिनों की समयसीमा शुरू होती है। यदि इस अवधि तक कांग्रेस युद्ध को मंजूरी नहीं देती या समयसीमा नहीं बढ़ाती, तो राष्ट्रपति को सैन्य कार्रवाई समाप्त करनी होती है। इस प्रावधान की खासियत यह है कि यह स्वतः लागू होता है और सांसदों को इसे लागू करने के लिए अलग से कोई कदम नहीं उठाना पड़ता। उन्हें राष्ट्रपति की सैन्य नीति के खिलाफ मतदान का रिकॉर्ड भी दर्ज नहीं करना पड़ता।

इसे भी पढ़ें: Trump का बड़ा दावा: 'तबाही की कगार पर Iran, Hormuz खोलने के लिए गिड़गिड़ाया'

ट्रंप ने दो मार्च को ईरान युद्ध पर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस को सौंपी थी, जिसके अनुसार 60 दिनों की समयसीमा एक मई को समाप्त हो रही है। अब तक कांग्रेस ने युद्ध को मंजूरी नहीं दी है, हालांकि रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेट्स के कई प्रस्तावों को रोक दिया है, जिनका उद्देश्य युद्ध समाप्त करना या ट्रंप की शक्तियों को सीमित करना था। कांग्रेस के पास 60 दिन की अवधि को अधिकतम 30 दिन तक बढ़ाने का विकल्प भी है, जिसके लिए प्रतिनिधि सभा और सीनेट दोनों में मतदान आवश्यक होगा। रिपब्लिकन सांसदों में बढ़ती असहजता ईरान के खिलाफ यह युद्ध हाल के अन्य अमेरिकी युद्धों से अलग है, क्योंकि यह ट्रंप के लिए बेहद प्रतिकूल साबित हो रहा है। रॉयटर्स-इप्सोस के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, केवल 34 प्रतिशत अमेरिकी इस युद्ध का समर्थन करते हैं। इस बार राष्ट्रपति के सैन्य अभियान के समर्थन में आमतौर पर दिखने वाला “रैली-अराउंड-द-फ्लैग” प्रभाव भी नहीं दिख रहा है।

कई सांसद अपने मतदाताओं की राय को लेकर संवेदनशील हैं और इस मुद्दे पर ट्रंप का विरोध करने से हिचक नहीं रहे हैं। यूटा से रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कर्टिस ने एक लेख में कहा है कि यदि 60 दिनों के भीतर कांग्रेस की मंजूरी नहीं मिलती, तो वे इस युद्ध का समर्थन नहीं करेंगे। अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए हैं। संभावना है कि ट्रंप अमेरिकी सैनिकों की वापसी के कानूनी निर्देश को नजरअंदाज कर सकते हैं। वे यह भी दावा कर सकते हैं कि ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ असंवैधानिक है, जैसा कि निक्सन ने 1973 में कहा था और इस मामले को अदालत में चुनौती दे सकते हैं। यदि ट्रंप समयसीमा की अनदेखी करते हैं, तो आगे की स्थिति काफी हद तक कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर निर्भर करेगी।

इसे भी पढ़ें: Iran US War Updates | Donald Trump की नई चाल: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की लंबी घेराबंदी कर ईरान को आर्थिक रूप से तोड़ने की रणनीति

डेमोक्रेट्स प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर करने पर विचार कर रहे हैं। वैसे अतीत में ऐसा करना कठिन साबित हुआ है। ट्रंप यह तर्क भी दे सकते हैं कि यह कानून लागू नहीं होता, क्योंकि अमेरिकी बल फिलहाल ईरान में प्रत्यक्ष लड़ाई में शामिल नहीं हैं, जैसा कि 2011 में लीबिया में सैन्य कार्रवाई के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया था। ट्रंप ने मार्च में कांग्रेस को भेजी गई सूचना में कहा था कि वे ‘‘कमांडर-इन-चीफ और मुख्य कार्यकारी’’ के रूप में अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं, हालांकि इनमें से कोई भी अधिकार उन्हें कांग्रेस की अनुमति के बिना युद्ध छेड़ने की शक्ति नहीं देता।

उन्होंने ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ का सीधे उल्लेख नहीं किया, बल्कि केवल इतना कहा कि उनकी रिपोर्ट इसके अनुरूप है—यह एक सामान्य है जिसका उपयोग पूर्व राष्ट्रपतियों ने भी किया है। पूर्व में जब भी राष्ट्रपति और कांग्रेस के बीच इस कानून को लेकर टकराव हुआ है, तो आमतौर पर समझौता हो गया है, हालांकि यह परिस्थितियों पर निर्भर करता रहा है और अक्सर राष्ट्रपति के पक्ष में गया है। इस बार स्थिति अलग हो सकती है। ट्रंप एक अलोकप्रिय युद्ध का सामना कर रहे हैं और कांग्रेस में उनका बहुमत भी बेहद कम है, जबकि मध्यावधि चुनाव में केवल छह महीने शेष हैं। यदि एक मई तक अमेरिकी सैनिक पश्चिम एशिया में तैनात रहते हैं, तो ‘वॉर पावर्स रिजोल्यूशन’ पिछले 50 वर्षों में पहली बार वास्तविक रूप से प्रभावी साबित हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

स्टार्क का भी हो सकता है बुमराह जैसा हाल,चैंपियन गेंदबाज की पहली गेंद पर लगेगा सिक्सर! वैभव इस बॉलर को भी कर देंगे बेहाल

वैभव और स्टार्क के बीच मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद की जंग नहीं है, बल्कि यह उस जज्बे की परीक्षा है जहां एक 15 साल का लड़का दुनिया के सबसे महंगे और अनुभवी गेंदबाज की आंखों में आंखें डालकर चुनौती देने को तैयार है. बुमराह को नहीं बख्शा, तो स्टार्क की क्या बिसात?वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में जो किया है, वह किसी करिश्मे से कम नहीं है.  Fri, 1 May 2026 14:53:31 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर, Dilip Ghosh ने TMC को घेरा | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:39:56+00:00

Buddha Purnima: वैशाख पूर्णिमा पर बुद्ध जयंती...जन्म, ज्ञान, निर्वाण का दिन | Buddha Jayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:37:04+00:00

Iran US War: "ईरान पाकिस्तान नहीं है" | Command Center #iranuswar #majorgauravarya #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:39:44+00:00

Bengal Exit Poll 2026 Live : एग्जिट पोल देखते ही BJP-TMC के नेताओं को होश उड़े! | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T09:43:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers