Responsive Scrollable Menu

Russia-China से इतना डरा अमेरिका? पेंटागन का कैसा बड़ा कबूलनामा

ईरान और अमेरिका के बीच भीषण टकराव का खतरा बढ़ता जा रहा है। मिडिल ईस्ट में जंग जैसे हालात बन रहे हैं और स्टेट ऑफ होर्मुज में तनाव एकदम चरम पर है। ऐसे हालात में दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश जिसे अपनी ताकत पर बड़ा गुमान है। जिसकी मिसाइलें दुनिया के किसी भी कोने में सटीक वार कर मिनटों में तबाही मचा सकती हैं। वह अमेरिका आज खुद को बचाने में असमर्थ है। अपनी खुद की रक्षा करने में असमर्थ है। यह किसी का विश्लेषण नहीं बल्कि यह खुद अमेरिकी सेना के हेड क्वार्टर पेंटागन का कबूलनामा है जिसमें उसने खुद मान लिया कि अगर दुश्मन ने एडवांस्ड मिसाइलें दाग दी तो अमेरिका के पास उसे रोकने का कोई ठोस तरीका नहीं है। सवाल यह है कि क्या सुपर पावर की चमक अब फीकी पड़ रही है? या फिर दुनिया हथियारों की दौड़ के सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। जहां सबसे पावरफुल देश भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगा है। 

इसे भी पढ़ें: UAE OPEC Exit Impact India: यूएई क्यों हो रहा OPEC से बाहर, क्‍या हमें खुश होना चाह‍िए?

पेंटागन ने यह बात वाशिंगटन में हुई कांग्रेसल हियरिंग के दौरान कबूल की है। अमेरिका की घटती सैन्य क्षमता को स्वीकार करने वाले अधिकारी का नाम है मार्क बेकोविड्स जो स्पेस पॉलिसी के लिए असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ वॉर है। उन्होंने यूएस सीनेट को यह भी बताया कि दुश्मन अब नॉन बैलेस्टिक खतरे को विकसित कर रहे हैं। जिनसे निपटना मुश्किल है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि अमेरिका के पास हाइपरसोनिक हथियारों, एडवांस्ड क्रूज मिसाइलों और स्टीलथ ड्रोन जैसे खतरों से बचने का कोई पुख्ता डिफेंस सिस्टम नहीं है। यानी अगर यह हथियार इस्तेमाल होते हैं तो अमेरिका खुद को पूरी तरह सुरक्षित नहीं मान सकता।  दूसरी तरफ स्टील ड्रोन और लो फ्लाइंग क्रूज मिसाइलें रडार से बचकर सीधे टारगेट पर हमला कर सकती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अमेरिका का मौजूदा डिफेंस सिस्टम अभी भी पुराने खतरों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यानी यह सिस्टम मुख्य रूप से बैलेस्टिक मिसाइलों के खिलाफ डिजाइन किया गया था और वह भी छोटे पैमाने के हमलों के लिए लेकिन आज का युद्ध बदल चुका है और अमेरिका का डिफेंस सिस्टम उस बदलाव के साथ कदम नहीं मिला पा रहा। 

इसे भी पढ़ें: Iran-America टेंशन के बीच तेज हुई कूटनीति, Putin से मिलकर Pakistan पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री

अब यहीं से शुरू होता है अमेरिका का नया मास्टर प्लान गोल्डन डोम। एक ऐसा मेगा प्रोजेक्ट जिसे भविष्य का सबसे बड़ा मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जा रहा है। इसका मकसद है जमीन, समुद्र, हवा और अंतरिक्ष। चारों लेयर में एक ऐसा नेटवर्क बनाना जो हर तरह के खतरे को पहचान सके और उसे खत्म कर सके। इस सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल होगा। स्पेस बेस्ड सेंसर होंगे और ऐसे इंटरसेप्टर होंगे जो दुश्मन की मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दें। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सब इतना आसान है? इस प्रोजेक्ट की लागत सुनकर आप चौंक जाएंगे। करीब 175 से 185 बिलियन डॉलर यानी लाखों करोड़ रुपए और यह सिर्फ शुरुआत है। इसे पूरी तरह तैयार होने में 2030 तक का समय लग सकता है। तब तक क्या होगा? क्या अमेरिका इस डिफेंस गैप के साथ ही रहेगा?

Continue reading on the app

अवैध संबंध के शक में खून, पति ने की पत्नी के कथित प्रेमी की गला रेतकर हत्या; खुद पहुंचा थाने

Delhi News: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने पत्नी के कथित प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

थाने पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र ने शाम करीब 4:20 बजे थाने पहुंचकर बताया कि उसने अपने किरायेदार कन्हैया (29) की हत्या कर दी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी ने उन्हें घटनास्थल तक ले जाकर पूरी जानकारी दी.

बिस्तर पर पड़ा था शव

झुग्गी नंबर T-210 में पुलिस ने देखा कि कन्हैया का शव बिस्तर पर पड़ा था. उसका गला रेता गया था और शरीर पर चाकू के कई निशान थे. मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया. आरोपी के कपड़ों पर खून के निशान मिले हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी और कन्हैया के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

सीसीटीवी में दिखा आरोपी शख्स

सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी की मौके पर मौजूदगी की पुष्टि हुई है. क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से सबूत जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: IRS अधिकारी की बेटी के हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध नौकर राहुल को हिरासत में लिया, CCTV फुटेज सामने आया

Continue reading on the app

  Sports

20000 से ज्यादा गेंद, पर एक भी 'वाइड बॉल' नहीं, 5 ऐसे गेंदबाजों का रिकॉर्ड जो कर देगा हैरान, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

5 ऐसे दिग्गज गेंदबाज भी रहे जिन्होंने अपनी उंगलियों और कलाइयों पर ऐसा नियंत्रण रखा कि अंपायर को अपनी बाहें फैलाने का मौका ही नहीं दिया.  आइए जानते हैं क्रिकेट के उन 5 महारथियों के बारे में जिन्होंने 20,000 से ज्यादा गेंदें फेंकी, लेकिन 'वाइड बॉल' का दाग अपने दामन पर नहीं लगने दिया. Fri, 1 May 2026 13:13:06 +0530

  Videos
See all

LPG Price News : Gas Cylinder महंगा होते ही बढ़े खाने के दाम! | Food | Hotel - Dhaba | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T08:12:06+00:00

West Bengal Exit Poll 2026 Results: तो इसलिए जीतेगी बंगाल में BJP! | PM Modi | BJP | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T08:15:04+00:00

West Bengal Election: Bengal Exit Poll पर सियासी भूचाल के बीच साधु समाज के बयान ने सबका ध्यान खींचा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T08:06:04+00:00

West Bengal News: BJP समर्थकों के साथ मारपीट #mamatabanerjee #pmmodi #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T08:05:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers