Responsive Scrollable Menu

चयनित शिक्षकों को बड़ी राहत: अब आपसी सहमति से बदल सकेंगे जिला; 10-11 अगस्त को करें आवेदन

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति 2026 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए पारस्परिक (म्यूचुअल) जिला परिवर्तन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा उन शिक्षकों के लिए है, जिन्हें पारिवारिक, सामाजिक, चिकित्सीय या अन्य व्यावहारिक कारणों से आवंटित जिले में कार्यभार ग्रहण करने या नियमित रूप से सेवाएं देने में कठिनाई हो रही है।

10 और 11 अगस्त को कर सकेंगे आवेदन
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, समान श्रेणी (Category) के दो चयनित अभ्यर्थी यदि आपसी सहमति से अपने-अपने आवंटित जिले और विद्यालय का आदान-प्रदान करना चाहते हैं, तो वे 10 और 11 अगस्त 2026 को TRC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसी अन्य अभ्यर्थी के अधिकारों पर नहीं पड़ेगा असर
संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया से किसी भी अन्य उम्मीदवार की मेरिट, चयन, आरक्षण व्यवस्था या वैधानिक अधिकार प्रभावित नहीं होंगे। यह सुविधा केवल दोनों पात्र अभ्यर्थियों की आपसी सहमति के आधार पर लागू होगी।

अंतिम फैसला आयुक्त करेंगे
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन करने से जिला परिवर्तन का अधिकार स्वतः नहीं मिल जाएगा। प्रत्येक आवेदन की समीक्षा के बाद आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय अंतिम निर्णय लेंगे।

वास्तविक जरूरत होने पर ही करें आवेदन
स्कूल शिक्षा विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का उपयोग केवल वास्तविक और आवश्यक परिस्थितियों में ही करें। साथ ही आवेदन करते समय विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।

Continue reading on the app

Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹1.42 लाख के पार, देखें 10 ग्राम के ताजा भाव

Gold Price Today (3 August 2026): आज यानी 3 अगस्त को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, 24 कैरेट (999) शुद्ध सोने की कीमत 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,430 रुपये, 20 कैरेट का 1,27,150 रुपये, 18 कैरेट का 1,15,720 रुपये और 14 कैरेट सोने का रेट 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 2,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार, ये सभी दरें 3% GST और मेकिंग चार्ज के बिना हैं। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव देखें।  

 

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,32,350
मुंबई  1,32,200
कोलकाता  1,32,200
चेन्नई  1,32,500
अहमदाबाद  1,32,250
भोपाल  1,32,250
जयपुर  1,32,350
रायपुर  1,32,200
लखनऊ 1,32,350

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास 

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

 

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 7 हार, 8 मैच ड्रॉ... श्रीलंका में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, 9 साल पहले विराट कोहली की कप्तानी में क्या हुआ था?

India Test record in Sri Lanka: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में 23 अगस्त से शुरू होगा. सीरीज की शुरुआत से पहले चलिए भारत के श्रीलंका में टेस्ट रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं. 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने आई है. Tue, 11 Aug 2026 18:44:09 +0530

  Videos
See all

Colombia Eathquake Update: 7.4 की तीव्रता से कांपा कोलंबिया, ढह गईं इमारतें! | Rescue | Viral |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T13:47:00+00:00

Ravi Kishan Viral Video : रवि किशन ने दी राहुल गांधी को हिदायत | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T13:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers