Gold Price Today: 24 कैरेट सोना ₹1.42 लाख के पार, देखें 10 ग्राम के ताजा भाव
Gold Price Today (3 August 2026): आज यानी 3 अगस्त को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार, 24 कैरेट (999) शुद्ध सोने की कीमत 1,42,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,430 रुपये, 20 कैरेट का 1,27,150 रुपये, 18 कैरेट का 1,15,720 रुपये और 14 कैरेट सोने का रेट 92,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 2,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। IBJA के अनुसार, ये सभी दरें 3% GST और मेकिंग चार्ज के बिना हैं। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव देखें।
प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)
| शहर | कीमत |
| दिल्ली | 1,32,350 |
| मुंबई | 1,32,200 |
| कोलकाता | 1,32,200 |
| चेन्नई | 1,32,500 |
| अहमदाबाद | 1,32,250 |
| भोपाल | 1,32,250 |
| जयपुर | 1,32,350 |
| रायपुर | 1,32,200 |
| लखनऊ | 1,32,350 |
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम कीमत पर पड़ता है।
2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।
3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।
2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।
Share Market Today: 788 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी मजबूत; आज से F&O ट्रेडिंग में लागू हुए बड़े बदलाव
Share Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 788 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 189 अंक चढ़कर हरे निशान में पहुंच गया। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कई बड़ी कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों ने बाजार की धारणा को मजबूत किया।
निवेशकों की नजर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की इस सप्ताह होने वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक पर टिकी है। ब्याज दरों और केंद्रीय बैंक के रुख से बाजार की आगे की दिशा तय हो सकती है।
आज से लागू हुआ F&O में बड़ा बदलाव
सोमवार से शेयर बाजार में एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गया है। सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) से जुड़े शेयरों के लिए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की शुरुआत कर दी है।
इस नई व्यवस्था के तहत F&O शेयरों की आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस अब ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए तय होगी। इसका उद्देश्य क्लोजिंग प्राइस को अधिक पारदर्शी बनाना, अंतिम मिनटों में संभावित हेरफेर की आशंका कम करना और बेहतर प्राइस डिस्कवरी सुनिश्चित करना है।
अब कैसे तय होगी क्लोजिंग प्राइस?
पहले F&O शेयरों की क्लोजिंग प्राइस कारोबार के अंतिम चरण में हुए सौदों के वॉल्यूम वेटेड एवरेज प्राइस (VWAP) के आधार पर तय होती थी।
नई व्यवस्था में दोपहर 3:15 बजे के बाद खरीद और बिक्री के ऑर्डर एकत्र किए जाएंगे और उन्हें एक संतुलित कीमत पर मैच किया जाएगा। यही कीमत उस शेयर की आधिकारिक क्लोजिंग प्राइस मानी जाएगी। इससे किसी एक बड़े ऑर्डर का अंतिम कीमत पर प्रभाव कम होगा और बाजार अधिक निष्पक्ष तरीके से काम करेगा।
निवेशकों के लिए क्या मायने?
विशेषज्ञों का मानना है कि नया क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ डेरिवेटिव्स से जुड़े सौदों में बेहतर मूल्य निर्धारण में मदद करेगा। वहीं, इस सप्ताह RBI की MPC बैठक, वैश्विक बाजारों की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









