LPG Gas Cylinders Booking: मई की पहली तारीख से बदल जाएंगे रसोई गैस के नियम, क्या जेब पर पड़ेगा असर?
LPG Gas Cylinders Booking: मई का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और आम आदमी की रसोई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अगर आप भी घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 मई 2026 से गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर इसकी बुकिंग और डिलीवरी के नियमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वैश्विक स्तर पर जारी युद्ध के हालातों और ऊर्जा संकट ने भारत की तेल मार्केटिंग कंपनियों को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है.
ग्लोबल मार्केट में उथल पुथल का असर
दुनिया भर में इस समय ऊर्जा का संकट गहराया हुआ है. फरवरी के आखिर से ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जो तनाव शुरू हुआ, उसने कच्चे तेल और गैस की सप्लाई चेन को बुरी तरह प्रभावित किया है. सप्लाई में कमी आने की वजह से न केवल डिलीवरी में देरी हो रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें भी आसमान छू रही हैं. भारत अपनी जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है, इसलिए वहां होने वाली छोटी सी हलचल भी यहां की रसोई तक पहुंच जाती है. इसी स्थिति से निपटने के लिए भारत सरकार और तेल कंपनियां अब कुछ कड़े कदम उठाने की तैयारी में हैं.
बढ़ सकती हैं गैस सिलेंडर की कीमतें
मई की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस के नए दाम जारी करती हैं. आशंका जताई जा रही है कि इस बार कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले कुछ समय के आंकड़ों को देखें तो तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम पहले ही बढ़ाए हैं. वहीं कमर्शियल सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में तो एक महीने के भीतर ही तीन बार इजाफा किया जा चुका है. अप्रैल के महीने में ही अलग अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर करीब 200 रुपये तक महंगे हुए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि मई में भी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लग सकता है.
बुकिंग और डिलीवरी के नए नियम
कीमतों के अलावा बुकिंग की प्रक्रिया में भी बदलाव की चर्चा जोरों पर है. इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी कंपनियां अब रिफिल बुकिंग के बीच एक निश्चित समय सीमा तय कर सकती हैं. नए नियमों के मुताबिक, एक बार सिलेंडर लेने के बाद आप अगला सिलेंडर कम से कम 25 दिन बाद ही बुक कर पाएंगे. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह नियम और भी सख्त हो सकता है, जहां उन्हें अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है. इसका मुख्य उद्देश्य गैस की कालाबाजारी को रोकना और जरूरत मंदों तक समय पर सिलेंडर पहुंचाना है.
बिना कोड के नहीं मिलेगी डिलीवरी
अब सिलेंडर की डिलीवरी लेना पहले जितना आसान नहीं रहेगा. सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड यानी डीएसी व्यवस्था को अनिवार्य बनाया जा रहा है. जब आप सिलेंडर बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. जब डिलीवरी बॉय आपके घर सिलेंडर लेकर आएगा, तो आपको वह कोड उसे बताना होगा. बिना इस कोड के आपकी डिलीवरी पूरी नहीं मानी जाएगी. इससे यह सुनिश्चित होगा कि सिलेंडर उसी व्यक्ति को मिला है जिसने इसकी बुकिंग की थी.
ई-केवाईसी और सब्सिडी का गणित
गैस कंपनियों ने अब बायोमेट्रिक ई-केवाईसी पर भी जोर देना शुरू कर दिया है. सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी केवाईसी अपडेट करा लें. अगर आपकी केवाईसी अधूरी रहती है, तो आपकी गैस बुकिंग रुक सकती है या फिर आपके खाते में आने वाली सब्सिडी बंद की जा सकती है. उपभोक्ता अपनी कंपनी के मोबाइल ऐप जैसे हेलो बीपीसीएल या इंडियन ऑयल वन के जरिए घर बैठे भी यह काम पूरा कर सकते हैं. सरकार का लक्ष्य है कि सब्सिडी का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिले और फर्जी कनेक्शनों को सिस्टम से बाहर किया जा सके.
यह भी पढ़ें: LPG Subsidy Rules: क्या आपके खाते में आ रहा है पैसा? जानें क्यों रूकी है आपकी सब्सिडी? बदल गए हैं नियम
IPL 2026: यशस्वी जायसवाल ने बनाया खास रिकॉर्ड, अजिंक्य रहाणे को पछाड़कर हासिल किया ये मुकाम
IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली और तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. यशस्वी ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं.
यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक
इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल वैभव सूयर्वंशी के साथ हाए. यशस्वी ने 27 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें युजवेंद्र चहल का शिकार बने.
3️⃣rd fifty of the season ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
Yashasvi Jaiswal departs after a well compiled 51 (27) ????
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnExPZ#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/n0VuTTMa80
यशस्वी जायसवाल ने बनाया खास रिकॉर्ड
इस पारी के साथ यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 बार 50+ स्कोर बनाया है. अब यशस्वी जायसवाल 20 बार राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर जोस बटलर और संजू सैमसन ने बनाए हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज 25-25 बार 50+ स्कोर बनाकर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. अब यशस्वी जायसवाल इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
Anchor when he’s alongside Vaibhav. On-the-charge when the team requires it.
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
This is Yashasvi Jaiswal ???? pic.twitter.com/oEpQcMrA4i
IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज़्यादा 50-प्लस स्कोर
- 25 - जोस बटलर (82 इनिंग्स)
- 25 - संजू सैमसन (144 इनिंग्स)
- 20 - यशस्वी जायसवाल (75 इनिंग्स)
- 19 - अजिंक्य रहाणे (93 इनिंग्स)
- 16 - शेन वॉटसन (76 इनिंग्स)
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















