Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: यशस्वी जायसवाल ने बनाया खास रिकॉर्ड, अजिंक्य रहाणे को पछाड़कर हासिल किया ये मुकाम

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल की पारी खेली और तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. यशस्वी ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं.

यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक

इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल वैभव सूयर्वंशी के साथ हाए. यशस्वी ने 27 बॉल में 7 चौके और 1 छक्के के साथ 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें युजवेंद्र चहल का शिकार बने.

यशस्वी जायसवाल ने बनाया खास रिकॉर्ड

इस पारी के साथ यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 19 बार 50+ स्कोर बनाया है. अब यशस्वी जायसवाल 20 बार राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

राजस्थान रॉयल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर जोस बटलर और संजू सैमसन ने बनाए हैं. ये दोनों ही बल्लेबाज 25-25 बार 50+ स्कोर बनाकर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. अब यशस्वी जायसवाल इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज़्यादा 50-प्लस स्कोर

  • 25 - जोस बटलर (82 इनिंग्स)
  • 25 - संजू सैमसन (144 इनिंग्स)
  • 20 - यशस्वी जायसवाल (75 इनिंग्स)
  • 19 - अजिंक्य रहाणे (93 इनिंग्स)
  • 16 - शेन वॉटसन (76 इनिंग्स)

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली और केएल राहुल के लिए भी बढ़ाया खतरा

Continue reading on the app

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण में 142 सीटों पर होगी वोटिंग, मतदान से पहले जान लें बूथ पर क्या ले जाएं और क्या नहीं

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 142 सीटों पर वोट डाले जाने हैं. चुनाव आयोग ने मतदान को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ऐसे में हर मतदाता के लिए यह जरूरी है कि वह मतदान केंद्र जाने से पहले नियमों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी जरूर रखे.

मतदान का समय और प्रक्रिया

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। अगर कोई मतदाता 6 बजे तक कतार में खड़ा है, तो उसे वोट डालने का अधिकार मिलेगा. मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद सबसे पहले आपकी पहचान सत्यापित की जाएगी, फिर उंगली पर स्याही लगाई जाएगी और उसके बाद आप इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान कर सकेंगे.

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं

मतदान के लिए सबसे जरूरी है कि आपके पास वैध पहचान पत्र हो। निम्नलिखित दस्तावेज मान्य हैं...

- वोटर आईडी कार्ड (EPIC)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- सरकारी पहचान पत्र

ध्यान रखें कि केवल वोटर स्लिप (पर्ची) पहचान के लिए मान्य नहीं है, यह सिर्फ सुविधा के लिए होती है.

मतदान केंद्र पर क्या ले जाना मना है

चुनाव आयोग ने कुछ चीजों पर सख्त प्रतिबंध लगाया है...

- मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच
- कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस
- लाइटर, माचिस या कोई ज्वलनशील वस्तु
- तेज धार वाले सामान

बता दें कि मतदान केंद्र के अंदर फोटो या वीडियो लेना कानूनन अपराध है और इसके लिए सख्त कार्रवाई हो सकती है.

मतदान के दिन क्या करें?

- मतदान से पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जांच लें
-समय से पहले पोलिंग बूथ पहुंचें
- पहचान पत्र साथ रखें
- चुनाव अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें
- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाती है

किन बातों से बचें

- किसी भी राजनीतिक पार्टी का प्रतीक (कैप, टी-शर्ट, बैज) पहनकर न जाएं
- बूथ के अंदर फोटो या सेल्फी न लें
- नकद या उपहार स्वीकार न करें
- गलत तरीके से मतदान करने की कोशिश न करें

विशेष सुरक्षा और नियम

चुनाव के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाइक रैली और समूह में यात्रा पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार का दबाव या डर का माहौल न बने. पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 सिर्फ लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकार और जिम्मेदारी का प्रतीक है. सही जानकारी और नियमों का पालन करके हर मतदाता इस प्रक्रिया को सफल बना सकता है.

इसलिए जब भी मतदान के लिए घर से निकलें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें और नियमों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें.

यह भी पढ़ें - TMC Manifesto Released: महिलाओं को ताउम्र लक्ष्मी भंडार...दुआरे चिकित्सा, जानें टीएमसी के घोषणा पत्र में क्या-क्या खास

Continue reading on the app

  Sports

मैड्रिड ओपन: मास्टर्स 1000 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल जोडर, सिनर से होगा सामना

स्पेन के राफेल जोडर ने अपने करियर में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उन्होंने मंगलवार को मैड्रिड ओपन में घरेलू सरजमीं पर विट कोप्रिवा को 7-5, 6-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. अब 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी का सामना पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा. जोडार इस दशक में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले छठे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वह मैड्रिड ओपन के इतिहास में इस चरण तक पहुंचने वाले चौथे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी भी बने हैं. Tue, 28 Apr 2026 23:59:20 +0530

  Videos
See all

अभद्र तस्वीर पर ऐश्वर्य कपूर ने लगाई क्लास, शो छोड़ भागे संजय सरकार! | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:34:02+00:00

सोनाली सहगल का बांद्रा में जलवा #sonnalliseygall #ytshorts #viralvideo #viralshorts #news #ytviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:31:14+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा को मिला सबक | Nitin Nabin | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:45:00+00:00

Delhi में Swati Maliwal का बयान: संसद में महिलाओं की 14.4% भागीदारी पर चिंता | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:28:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers