PBKS vs RR: प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने मचाई तबाही, पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 190 का लक्ष्य
PBKS vs RR : आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए हैं. इस मैच में जीत के लिए राजस्थान रॉयल्स को 223 रन बनाने होंगे.
प्रभसिमरन सिंह ने खेली अर्धशतकीय पारी
पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करने प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह आए. टीम को पहला झटका आर्य के रूप में लगा. वो 11 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए. उनके बाद प्रभसिमरन सिंह ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 44 बॉल में 6 चौके और 1 छक्के के साथ 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्हें यश राज पुंजा ने आउट किया.
A captivating powerplay! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
Cooper Connolly and the in-form Prabhsimran Singh take #PBKS to 65/1 ????
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/qQcEFE4RSl
मार्कस स्टोइनिस ने खेली तूफानी पारी
पंजाब किंग्स के लिए कूपर कॉलनी ने 14 में 30 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 में 30 रन बनाए. टीम के लिए अंतिम ओवर्स में मार्कस स्टोइनिस ने तबाही मचाई और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. स्टोइनिस ने 22 बॉल में 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्कों के साथ 62 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली. वहीं टीम सूर्यांश शेडगे ने 3 रनों का योगदान दिया.
Muscling it BIG! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
???? Marcus Stoinis flexing his power with some gigantic hits in New Chandigarh ????????
Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR | @punjabkingsipl pic.twitter.com/Tsh7KkdX85
राजस्थान रॉयल्स के लिए किसने चटकाए विकेट
राजस्थान रॉयल के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट यश राज पुंजा ने हासिल किए. उन्होंने 4 ओवर में 10.25 की इकॉनोमी के साथ रन देते हुए कुल 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : प्रिति जिंटा ने थाम लिया दिल! LIVE मैच में श्रेयस अय्यर के साथ हुआ कुछ ऐसा, रिएक्शन हो गया वायरल
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और आर्मेनियाई सैन्य प्रमुख की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में आर्मेनिया के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऑपरेशनल सहयोग बढ़ाने, आपसी तालमेल सुधारने और वायु शक्ति से जुड़े संबंध मजबूत करने पर चर्चा हुई।
भारतीय वायु सेना के मीडिया कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान, जो भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं, उन्होंने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से मुलाकात की। बातचीत का मुख्य फोकस रक्षा सहयोग, संयुक्त कामकाज और वायु सेना के रिश्तों को मजबूत करने पर था।
इससे पहले दिन में लेफ्टिनेंट जनरल एडवर्ड अस्रयान ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा उपकरणों के विकास में संयुक्त परियोजनाओं (जॉइंट वेंचर) की संभावनाओं पर चर्चा की।
इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने एक्स पर बताया कि जनरल अनिल चौहान ने आर्मेनिया के जनरल स्टाफ प्रमुख से बातचीत की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बातचीत में भारत-आर्मेनिया रक्षा संबंधों की प्रगति पर जोर दिया गया और भविष्य में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी बात हुई।
इससे पहले फरवरी में जनरल अनिल चौहान के नेतृत्व में भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल ने आर्मेनिया का चार दिन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान से मुलाकात की और रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की।
इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने बताया था कि इस बैठक में बदलते वैश्विक हालात और सुरक्षा चुनौतियों पर विचार साझा किए गए और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
इसके अलावा, जनरल चौहान ने आर्मेनिया के उप विदेश मंत्री रॉबर्ट अबिसोगोमोनीयन से भी मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति तथा द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।
उन्होंने आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पपिक्यान से भी चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जनरल चौहान ने नेशनल डिफेंस रिसर्च यूनिवर्सिटी (एनडीआरयू) में फैकल्टी और छात्रों को भी संबोधित किया। उन्होंने वैश्विक सुरक्षा हालात, तकनीकी बदलाव और रक्षा क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों के बारे में बात की।
--आईएएनएस
एवाई/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















