Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी में रोज हंसना क्यों जरूरी? लाफ्टर थेरेपी के जबरदस्त 6 फायदे
Pregnancy Tips: क्या आप प्रेग्नेंसी में तनाव, चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स से परेशान हैं? यदि आपके साथ ऐसा है, तो घबराएं नहीं , क्योंकि अब दवा या महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं। रोज सिर्फ 10 मिनट हंसने से आपका स्ट्रेस गायब हो सकता है और गर्भ में पल रहे बच्चे का दिमाग भी स्वस्थ व तेज विकसित हो सकता है।
सीनियर साइकिएट्रिस्ट डॉ. गौरव गुप्ता (CEO, तुलसी हेल्थकेयर, गुरुग्राम) कहते हैं कि लाफ्टर थेरेपी गर्भावस्था के दौरान सबसे आसान, सुरक्षित और असरदार नेचुरल तरीका है।
लाफ्टर थेरेपी क्या है?
लाफ्टर थेरेपी एक नेचुरल हीलिंग तकनीक है, जिसमें हंसने के जरिए तनाव को कम किया जाता है। इससे शरीर में एंडोर्फिन (हैप्पी हार्मोन) बढ़ता है। इतना ही नहीं कॉर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) भी कम होता है, जिससे मन हल्का और शरीर रिलैक्स महसूस करता है।
प्रेगनेंसी में लाफ्टर थेरेपी के फायदे
1. तनाव और चिंता को जड़ से खत्म: हंसी से दिमाग में पॉजिटिव ऊर्जा आती है, जिससे स्ट्रेस और चिंता कम होती है।
2. गहरी और अच्छी नींद: शरीर रिलैक्स होने से नींद की क्वालिटी सुधरती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है।
3. इम्यूनिटी का कमाल का बूस्ट: लाफ्टर थेरेपी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
4. हार्मोनल बैलेंस: हंसी मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में मदद करती है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखती है।
5. डिलीवरी के लिए शरीर तैयार: हंसने से फेफड़े और पेट की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं, जिससे स्टैमिना और सहनशक्ति बढ़ती है।
6. डिलीवरी के लिए शरीर तैयार: मां की खुशी और सकारात्मक भावनाएं शिशु के विकास पर भी अच्छा प्रभाव डालती हैं।
यह भी पढ़ें: Urine Irritation: गर्मी में यूरिन में जलन क्यों होती है? इन आसान तरीकों से पाएं तुरंत राहत
लाफ्टर थेरेपी कैसे करें?
- रोज सुबह 10-15 मिनट हंसने की आदत डालें
- लाफ्टर योगा या ग्रुप एक्टिविटी में शामिल हों
- कॉमेडी फिल्में या हल्के-फुल्के शो देखें
- परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं
वैज्ञानिक प्रमाण
Mayo Clinic और कई रिसर्च स्टडीज बताती हैं कि हंसी से कोर्टिसोल कम और एंडोर्फिन बढ़ता है। प्रेग्नेंट महिलाओं पर किए गए ट्रायल्स में लाफ्टर योगा से तनाव, प्रेग्नेंसी लक्षण और मूड स्विंग्स काफी हद तक कम हुए।
डॉक्टर की सलाह
लाफ्टर थेरेपी पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन अगर आपकी प्रेग्नेंसी हाई-रिस्क है या कोई जटिलता है तो डॉक्टर से एक बार पूछ लें।
आखिरी बात
प्रेग्नेंसी में छोटी-छोटी आदतें सबसे बड़ा फर्क लाती हैं। आज से ही 10 मिनट हंसी को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।
यह भी पढ़ें:
Mobile Addiction: बच्चा मोबाइल के बिना खाना नहीं खाता? इन 5 तरीकों से छुड़ाएं आदत
Gym Exercise: गर्मियों में जिम करने का सही समय क्या है? जानिए एक्सपर्ट की सलाह
ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट
Mamata Banerjee Bhabanipur Election 2026: सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं. नंदीग्राम की हार के बाद उनकी नयी रणनीति, अभिषेक बनर्जी का टार्गेट और उनके परिवार के सदस्यों के नामकरण से जुड़े रोचक तथ्यों पर स्पेशल रिपोर्ट.
The post ममता बनर्जी को लड़ाई, लड़ाई, लड़ाई चाई : नंदीग्राम की हार के बाद भवानीपुर में ‘फाटाफाटी खेला’, 60 हजार का टार्गेट appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















