Responsive Scrollable Menu

आज की ताजा खबर LIVE: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 142 सीटें हैं. पीएम मोदी हरदोई के लिए रवाना हो जाएंगे. जहां वो सुबह 11.30 बजे योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. आज दिनभर की हर बड़ी ब्रेकिंग जानने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Continue reading on the app

BPSC Paper Leak: एएन कॉलेज में परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा, आंसर की के साथ अभ्यर्थी और महिला सुपरवाइजर गिरफ्तार

BPSC Paper Leak: पटना के प्रतिष्ठित एएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा के दौरान धांधली का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी और एक महिला सुपरवाइजर को संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आंसर की के साथ पकड़ा गया अभ्यर्थी
गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान नालंदा जिले के रौशन कुमार के रूप में हुई है। जांच के दौरान रौशन के पास से उसी सीरीज (जी-सीरीज) का आंसर पेपर बरामद किया गया, जो उसे परीक्षा हॉल में आवंटित किया गया था। अभ्यर्थी के पास परीक्षा के दौरान ही सटीक आंसर की मिलना सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि यह पेपर लीक का मामला है या मिलीभगत का।

महिला सुपरवाइजर पर मिलीभगत का आरोप
इस पूरे मामले में वैशाली की रहने वाली अंशु प्रिया को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। अंशु प्रिया 'साई एडुकेयर' नामक निजी कंपनी में बायोमेट्रिक सुपरवाइजर के पद पर तैनात थी। आरोप है कि उसने ही अपनी ड्यूटी के दौरान अभ्यर्थी रौशन को आंसर की उपलब्ध कराई थी। वीक्षकों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देख लिया और रंगे हाथों पकड़कर केंद्राधीक्षक को सूचित किया।

प्रश्नपत्र लीक की आशंका और पुलिसिया जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। चूंकि बरामद आंसर की और परीक्षा का प्रश्नपत्र एक ही सीरीज के थे, इसलिए प्रश्नपत्र पहले से बाहर होने की आशंका प्रबल हो गई है। हालांकि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है, लेकिन पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के जरिए गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

केबी सहाय स्कूल से भी एक गिरफ्तार
पटना के ही शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित केबी सहाय हाई स्कूल से भी कदाचार की खबर आई है। यहां नितिन राज नामक एक अभ्यर्थी को चिट के साथ पकड़ा गया। केंद्राधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि एक अन्य अभ्यर्थी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष ने पुष्टि की है कि परीक्षा की गरिमा भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

मैड्रिड ओपन: मास्टर्स 1000 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल जोडर, सिनर से होगा सामना

स्पेन के राफेल जोडर ने अपने करियर में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उन्होंने मंगलवार को मैड्रिड ओपन में घरेलू सरजमीं पर विट कोप्रिवा को 7-5, 6-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. अब 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी का सामना पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा. जोडार इस दशक में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले छठे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वह मैड्रिड ओपन के इतिहास में इस चरण तक पहुंचने वाले चौथे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी भी बने हैं. Tue, 28 Apr 2026 23:59:20 +0530

  Videos
See all

US Iran War: Iran Deal या Attack? 72 घंटे में बड़ा फैसला, जंग या शांति का आखिरी मौका | US Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:45:00+00:00

Sonam Raghuvanshi Bail News: सोनम को जमानत मिलने पर छलका राजा की मां का दर्द ! | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:21:19+00:00

'We are meeting at times of great uncertainty', says King Charles. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:18:11+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Russia गए ईरान के विदेश मंत्री और Putin के बीच क्या बातचीत हुई ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:32:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers