बालों में दो चोटी, कंधे पर बैग, स्कूल की यूनिफॉर्म में दिखीं अनीत पड्डा, Shakti Shalini फिल्म के सेट से वीडियो वायरल
Aneet Padda School Girl Look: साल 2025 में सैयारा फिल्म रिलीज हुई थी, इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म से अनीत पड्डा (Aneet Padd) ने बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बनाया था और अनीत पड्डा को रातों-रातों बड़ी पहचान मिल गई थी. इसके बाद से ही अनीत पड्डा के फैंस की उनकी हर छोटी बड़ी खबर पर नजर रहती हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर अनीत पड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं. इसकी वजह उनका वायरल वीडियो है. जिसमें अनीत पड्डा बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके इस नए लुक को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. साथ उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
स्कूल गर्ल लुक में दिखीं अनीत पड्डा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अनीत पड्डा एक नॉर्मल स्कूल गर्ल के लुक में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने स्कूल की यूनिफॉर्म पहनी हुई है, बालों में दो चोटी बनाई हुई हैं और कंधे पर बैग लिए नजर आ रही हैं. उनका यह लुक एक छोटे शहर की स्कूल गर्ल की तरह है.
जानकारी अनुसार, इस वीडियो को अनीत की अपकमिंग फिल्म शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) के सेट का बताया जा रहा है, जिसकी शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही है. इस वीडियो ने फिल्म की स्टोरी और कास्ट को लेकर दर्शकों की क्यूरोसिटी बढ़ा दी है.
क्या फ्लैशबैक सीन का हिस्सा है यह लुक
कुछ लोगों ने यह भी कयास लगाए कि अनीत पड्डा का यह स्कूल गर्ल लुक फिल्म के फ्लैशबैक का हिस्सा हो सकता है. यूजर्स का मानना है कि वह पूरी फिल्म में स्कूल स्टूडेंट का किरदार नहीं निभा रही होंगी, बल्कि यह फिल्म की स्टोरी के किसी खास हिस्से से जुड़ा हो सकता है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.
बता दें कि अनीत पड्डा को साल 2025 में इस फिल्म के लीड रोल के लिए फाइनल किया गया था. यह फिल्म मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बताई जा रही है, जिससे ऑडियंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. ये फिल्म इसी साल के अंत में 24 दिसंबर को रिलीज हो सकती है.
Aneet Padda BTS from the set of Shakti Shalini
by u/Ok_Spring_6559 in bollynewsandgossips
ये भी पढ़ें: 'मैं Bisexual हूं', करण औजला के नाम से पोस्ट हुआ वायरल, सिंगर की टीम ने बताई क्या है सच्चाई
सैयारा 2 को लेकर भी चर्चा
वहीं अनीत पड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह सैयारा 2 प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं. खबर है कि वह एक इंटेंस लव स्टोरी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अहान पांडे भी होंगे.
इस फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही बज बना हुआ है. बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट बड़े लेवल पर तैयार किया जाएगा और इसे दुनियाभर में रिलीज करने की योजना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.
फैंस की बढ़ी उम्मीदें
अनीत पड्डा का यह नया लुक और लगातार आ रहे उनके प्रोजेक्ट्स यह साफ दिखाते हैं कि वह अपने करियर में अलग-अलग तरह के रोल चुन रही हैं. यही वजह है कि दर्शकों के बीच उनकी फिल्मों को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि शक्ति शालिनी (Shakti Shalini) में उनका यह किरदार किस तरह सामने आता है और वह दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतर पाती हैं.
ये भी पढ़ें: साई पल्लवी की टूटी-फूटी हिंदी पर उठे सवाल, यूजर्स बोले- सीता के किरदार के लिए गलत एक्ट्रेस को कर लिया कास्ट
पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान की आंखों का सरकारी अस्पताल में हुआ इलाज, पीटीआई ने फिर उठाए सवाल
इस्लामाबाद, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों का चौथी बार सरकारी अस्पताल में इलाज किया गया। उन्हें आंखों में इंजेक्शन लगाया गया। स्थानीय मीडिया ने अस्पताल के हवाले से यह जानकारी दी। वहीं उनकी पार्टी ने पुराने सवाल दोहराते हुए मौलिक अधिकारों के हनन का मुद्दा उठाया।
पाकिस्तानी दैनिक डॉन के अनुसार, अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व वजीर-ए-आजम (प्रधानमंत्री) इमरान खान को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में चौथा इंट्राविट्रियल एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन लगाया गया और मंगलवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई।
इमरान को तीसरा इंजेक्शन 23 मार्च को लगाया गया था। उनकी दाईं आंख की बीमारी- सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (सीआरवीओ) का जनवरी के आखिर में पता चला था। पहली मेडिकल प्रक्रिया 24 जनवरी को संपन्न हुई, और उन्हें दूसरी डोज 24 फरवरी को दी गई थी।
पीआईएमएस प्रवक्ता के अनुसार, 74 वर्षीय इमरान को 28 अप्रैल को ही अस्पताल लाया गया था।
बयान में कहा गया, प्रक्रिया से पहले, नेत्र विशेषज्ञों ने उनकी जांच की और उन्हें चिकित्सकीय रूप से स्थिर पाया। इसमें आगे कहा गया कि इमरान की ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी की गई, जिसमें चिकित्सकीय सुधार दिखाई दिया।
इस बीच पीटीआई के चेयरमैन बैरिस्टर गोहर अली खान ने भी एक्स पोस्ट में इस बात की पुष्टि की। गोहर ने कहा, इलाज चाहे जो भी हो, हमारी एक चिंता का जवाब अब भी नहीं मिला है। वह पीटीआई की उस मांग का जिक्र कर रहे थे जो लंबे समय से इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को लेकर है। ये लोग किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करके पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी और उनके निजी डॉक्टरों की देखरेख में इलाज करवाने की बात कहते रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, यह उनका मौलिक अधिकार है, और साथ ही यह भी जोड़ा कि पीटीआई लंबे समय से इस अधिकार को लागू करने की मांग कर रहा है।
पिछले कुछ महीनों से पक्ष-प्रतिपक्ष का ब्लेमगेम जारी है। विपक्ष लगातार सरकार पर इस मामले में पारदर्शिता की कमी, इमरान को उचित इलाज न देने और उनके निजी डॉक्टरों को मिलने की अनुमति न देने का आरोप लगाता रहा है। तो दूसरी ओर सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करती रही है।
विपक्ष ने यह भी मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। जेल अधिकारियों के अनुसार, 17 अप्रैल को इमरान की पत्नी बुशरा की भी रावलपिंडी के एक अस्पताल में आंखों की सर्जरी हुई थी। यह जोड़ा अभी भी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















