3 Idiots 2: आमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल पर लगाई मुहर! दिखेगी 10 साल बाद की कहानी, आया बड़ा अपडेट!
3 Idiots 2: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। 2009 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का सीक्वल अब आधिकारिक तौर पर बनने जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद खुद आमिर ने इस खबर पर मुहर लगा दी है।
आमिर ने दिया बड़ा अपडेट
हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि निर्देशक राजकुमार हिरानी इस समय ‘3 इडियट्स 2’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा- "मैंने उसकी कहानी सुनी है। वह अच्छी निकली है। स्क्रिप्ट पर अभी और काम करना बाकी है, लेकिन कहानी बहुत अच्छी है। इसमें वही हास्य और एक अनोखी कहानी है। यह वही '3 इडियट्स' की कहानी है, बस 10 साल बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।"
फुंसुक वांगड़ू बनकर लौटेंगे आमिर
आमिर खान ने यह भी संकेत दिए कि वह एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार ‘फुंसुक वांगड़ू’ में नजर आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनकी आने वाली फिल्मों में से एक होगा और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी और काम किया जा रहा है, लेकिन आमिर का मानना है कि यह एक खूबसूरत कहानी बनने जा रही है।
फिर दिखेगा पुरानी स्टारकास्ट का जादू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीक्वल में पुरानी स्टार कास्ट की वापसी हो सकती है। इसमें आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर के भी फिर से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
गौरतलब है कि पिछले साल शरमन जोशी ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि पहले भी कई बार इस तरह की खबरें सामने आईं, लेकिन वे सिर्फ अफवाह साबित हुईं।
Jee Le Zaraa से बाहर होंगी प्रियंका, आलिया, कैटरीना? फरहान अख्तर ने बताई सच्चाई
Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर ने ‘जी ले जरा’ की कास्टिंग को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सही समय पर वह खुद अपडेट देंगे और सब शेयर करेंगे.
The post Jee Le Zaraa से बाहर होंगी प्रियंका, आलिया, कैटरीना? फरहान अख्तर ने बताई सच्चाई appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















