Responsive Scrollable Menu

UP Board 2026: कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक करें आवेदन, इतना लगेगा शुल्क, शैक्षिक विवरण में संशोधन पर भी अपडेट

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UP Board) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी (अंकों की पुनर्गणना) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र-छात्राएं अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से 17 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड ने प्रति विषय (प्रत्येक प्रश्नपत्र) के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। ध्यान रहे लिखित और प्रैक्टिकल दोनों के लिए अलग-अलग फीस देनी होगी। ​यदि छात्र लिखित परीक्षा और प्रयोगात्मक (Practical) दोनों की स्क्रूटनी कराना चाहते हैं, तो दोनों के लिए अलग-अलग शुल्क (कुल 1000 रुपये) देने होंगे।

बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि स्क्रूटनी शुल्क (लिखित एवं प्रयोगात्मक खण्ड हेतु पृथक-पृथक) चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। ऑनलाइन भरे आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के सभी जरूरी कागजात परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने होंगे।  सभी छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरें, सीधे जमा किए गए ऑफलाइन एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।  निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर बोर्ड विचार नहीं किया जाएगा।

क्या होता है स्क्रूटनी में

बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजों के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए स्क्रूटनी (अंकों की पुनर्गणना) की प्रक्रिया की जाती है। ​ स्क्रुटनी के लिए प्रति प्रश्न पत्र (Subject) एक निर्धारित शुल्क देना होता है। स्क्रूटनी के बाद यदि टोटलिंग में गलती पाई जाती है, तो अंक घट-बढ़ सकते हैं। जो भी नया परिणाम होता है, वही अंतिम माना जाता है। ध्यान रहे कि स्क्रूटनी में केवल अंकों को दोबारा जोड़ा जाता है या यह देखा जाता है कि कोई उत्तर बिना जाँचे तो नहीं रह गया है। इसमें पूरी कॉपी दोबारा चेक नहीं होती।आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ हफ्तों बाद बोर्ड संशोधित परिणाम जारी करता है। यदि किसी छात्र के अंकों में परिवर्तन होता है, तो उसे नई मार्कशीट जारी की जाती है और पुरानी मार्कशीट को बोर्ड को वापस करना होता है।

UP Board Scrutiny Registration 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब “Scrutiny Application 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर, कक्षा (10वीं/12वीं) और विषय चुनें।
  • आवेदन फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें।
  • प्रति विषय ₹500 शुल्क का चालान जनरेट कर बैंक/कोषागार में जमा करें।
  • भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट और चालान की कॉपी डाउनलोड करें।
  • अपने जिले के हिसाब से  रजिस्टर्ड डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में 17 मई 2026 तक  पूरे डॉक्यूमेंट्स भेज दें।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर प्रश्न पत्र 100 अंकों का है तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक जरूरी हैं। इसी तरह अलग-अलग अंकों वाले पेपर में भी 33% का नियम लागू होता है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो छात्र फेल माना जाएगा। जो छात्र एक या दो विषय में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के जरिए सुधार का मौका दिया जाएगा।

शैक्षिक विवरण में संशोधन 6 मई तक

माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के उन छात्रों को अपने विवरण में सुधार करने का एक अंतिम अवसर दिया है, जिनके नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि या फोटो में कोई त्रुटि रह गई है। ​आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित की गई है। ​यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, इसके लिए छात्रों को अपने संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।स्कूल के प्रधानाचार्य ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन करके डेटा अपलोड और संशोधित कर सकते हैं। सुधार के लिए संबंधित प्रमाण पत्र या साक्ष्य भी वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।

शैक्षिक विवरणों में क्या-क्या सुधारा जा सकता है?

छात्र का नाम (Spelling errors)
​माता या पिता का नाम
​जन्म तिथि (Date of Birth)
​छात्र की फोटो
​लिंग (Gender) या जाति (Caste) विवरण
​सुधार की प्रक्रिया

 

Continue reading on the app

लता मंगेशकर-नितिन मुकेश का गाना, पूनम ढिल्लों ने सादगी से जीता दिल, सुपरहिट निकली कालजयी फिल्म

नई दिल्ली. ‘आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा’ हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर का एक बेहद खूबसूरत और यादगार गीत है, जिसे 1979 की फिल्म नूरी में शामिल किया गया था. इस गीत को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज दी, जिसने इसे अमर बना दिया. गाने का संगीत मशहूर संगीतकार खय्याम ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध शायर जान निसार अख्तर ने लिखे थे. गीत में प्रेम, इंतजार और मिलन की तड़प को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया. फिल्म में यह गाना पूनम ढिल्लों पर फिल्माया गया था, जिनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने गीत को और खास बना दिया. ‘नूरी’ के संगीत ने फिल्म को बड़ी पहचान दिलाई, और यह गीत आज भी अपने रोमांटिक एहसास, दिल छू लेने वाले बोल और लता मंगेशकर की जादुई आवाज की वजह से सदाबहार क्लासिक माना जाता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: प्रियांश आर्या को चाहिए वैभव सूर्यवंशी की ये ताकत, फिर जोफ्रा आर्चर ने किया बुरा हाल

Punjab Kings vs Rajasthan Royals: पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुरुआत तो आक्रामक की लेकिन इस खिलाड़ी को जोफ्रा आर्चर ने कमाल गेंद पर आउट कर दिया. वैसे मैच से पहले प्रियांश ने एक खास बातचीत में बताया था कि वो वैभव सूर्यवंशी की एक ताकत लेना चाहेंगे. Tue, 28 Apr 2026 20:12:22 +0530

  Videos
See all

Agra News: DPS के छात्र पर FIR! पंच मारकर सहपाठी के तोड़ दिए थे 3 दांत, मंचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:15:06+00:00

Nitesh Rane News | ChakraView | Sumit Awasth | इंजीनीयर पर कीचड़ फेंकने पर फंस गए Nitesh Rane #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:10:11+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: PM मोदी vs ममता... बंगाल में कैसा खेला होबे? PM Modi vs Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:12:34+00:00

RSS Program In Jamia: RSS के कार्यक्रम का Jamia में क्यों हुआ विरोध ? Jamia Protest | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:08:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers