Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान से 7 महीने पहले किया डेब्यू, कभी नहीं किया साथ काम, वो सुपरस्टार जो आज भी है बॉक्स ऑफिस का सरताज

90 के दशक में बॉलीवुड के इतिहास में दो बड़े स्टार्स का उदय हुआ. जहां दिल्ली का एक लड़का 'दीवाना' बनकर दिलों पर राज करने लगा, वहीं ठीक 7 महीने पहले एक नौजवान ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और हवाई स्टंट से पूरे देश को हैरान कर दिया. हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की, जिन्होंने शाहरुख खान से पहले डेब्यू किया था और 35 साल बाद भी बिना किसी शक के बॉक्स ऑफिस किंग बने हुए हैं. हैरानी की बात है कि तीन दशकों तक टॉप पर रहने के बावजूद, इन दोनों लेजेंड्स ने कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की.

Continue reading on the app

Tuesday Gold Rate : सोने के कीमतों में आई गिरावट, जानिए 28 अप्रैल का 10 ग्राम का ताजा भाव

आज, 28 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां सोना लगभग $4,679 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,53,150 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,860 रुपये पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $75.60 प्रति औंस के आसपास है। भारत में चांदी की कीमतें 2,60,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। बता दें कि चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है और मांग कम होने पर कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’  के बंद होने से वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। दो बार शांति वार्ता विफल होने के बावजूद बाजार में अनिश्चितता है, हालांकि ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्‍ट्रेट को फिर से खोलने, संघर्ष को समाप्त करने और परमाणु वार्ता को स्थगित करने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है। अगर आने वाले दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच पनपे तनाव को कम करने के लिए बातचीत आगे बढ़ती है तो सोने की कीमतों उठापटक देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें  भी $100 प्रति बैरल के पार बनी हैं इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई (Inflation) बढ़ने के आसार हैं जो सोने के लिए भी नकारात्मक संकेत है। डॉलर का मजबूत होना भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आज से शुरू हुई बैठक पर निवेशक की नजर है क्योंकि ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसले का सीधा असर सोने की वैश्विक कीमतों पर पड़ेगा, जिसके कारण वर्तमान में बाजार में ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति बनी हुई है। हालांकि तेल की कीमतों में उछाल के कारण ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं पर पड़ने वाले असर के कारण निवेशक भी चिंतित हैं।

अगर आप शादी या किसी विशेष मौके के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

 

Continue reading on the app

  Sports

मैड्रिड ओपन: मास्टर्स 1000 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे राफेल जोडर, सिनर से होगा सामना

स्पेन के राफेल जोडर ने अपने करियर में पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई. उन्होंने मंगलवार को मैड्रिड ओपन में घरेलू सरजमीं पर विट कोप्रिवा को 7-5, 6-0 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. अब 19 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी का सामना पहली बार वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा. जोडार इस दशक में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले छठे किशोर खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वह मैड्रिड ओपन के इतिहास में इस चरण तक पहुंचने वाले चौथे वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी भी बने हैं. Tue, 28 Apr 2026 23:59:20 +0530

  Videos
See all

Aamir Khan: गर्लफ्रेंड संग स्पॉट हुए आमिर खान #AamirKhan #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:15:01+00:00

Suvendu Adhikari on Jahangir Khan: "गुंडा है चोर है..." ये क्या बोले सुवेंदु अधिकारी | #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:55:36+00:00

Polish influencer raises more than £50m for cancer patients. #Latwogang #Charity #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:15:00+00:00

Mouni Roy: मौनी रॉय का दिखा कातिलाना अंदाज #mouniroy #shorts #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T19:00:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers