Tuesday Gold Rate : सोने के कीमतों में आई गिरावट, जानिए 28 अप्रैल का 10 ग्राम का ताजा भाव
आज, 28 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां सोना लगभग $4,679 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,53,150 प्रति 10 ग्राम के दायरे में बनी हुई हैं। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,860 रुपये पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $75.60 प्रति औंस के आसपास है। भारत में चांदी की कीमतें 2,60,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। बता दें कि चांदी का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य उद्योगों में बड़े पैमाने पर होता है और मांग कम होने पर कीमतों में गिरावट देखने को मिलती है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के चलते सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ के बंद होने से वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है। दो बार शांति वार्ता विफल होने के बावजूद बाजार में अनिश्चितता है, हालांकि ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने, संघर्ष को समाप्त करने और परमाणु वार्ता को स्थगित करने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है। अगर आने वाले दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच पनपे तनाव को कम करने के लिए बातचीत आगे बढ़ती है तो सोने की कीमतों उठापटक देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें भी $100 प्रति बैरल के पार बनी हैं इससे वैश्विक स्तर पर महंगाई (Inflation) बढ़ने के आसार हैं जो सोने के लिए भी नकारात्मक संकेत है। डॉलर का मजबूत होना भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आज से शुरू हुई बैठक पर निवेशक की नजर है क्योंकि ब्याज दरों को लेकर आने वाले फैसले का सीधा असर सोने की वैश्विक कीमतों पर पड़ेगा, जिसके कारण वर्तमान में बाजार में ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति बनी हुई है। हालांकि तेल की कीमतों में उछाल के कारण ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं पर पड़ने वाले असर के कारण निवेशक भी चिंतित हैं।
अगर आप शादी या किसी विशेष मौके के लिए सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा मिसाइल हमला 7 मारे गए 75 घायल, सीमा पर बढ़ा तनाव
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा मिसाइल हमला 7 मारे गए 75 घायल, सीमा पर बढ़ा तनाव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama


















