Social Media Impact: पार्टी बदलने से राघव चड्ढा को बड़ा नुकसान, 24 लाख लोगों ने छोड़ा साथ
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी में उस समय हलचल मच गई, जब राघव चड्ढा ने सात सांसदों के साथ AAP को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बताया जा रहा है कि सभी सांसदों को राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की मंजूरी भी मिल गई है। वहीं बात अगर आम आदमी पार्टी की करें तो वह इन नेताओं की सांसदी छीनने की कोशिश कर रही है।
पार्टी बदलने से इन नेताओं को नुकसान होगा या फायदा यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन बात अगर सोशल मीडिया की करें तो राघव चड्ढा को इस पर तगड़ा झटका लगा है। इंस्टाग्राम पर अब तक कुल 24 लाख लोग राघव चड्ढा का साथ छोड़ चुके हैं। 24 लाख लोगों ने राघव चड्ढा को अनफॉलो कर दिया है।
24 अप्रैल को राघव चड्डा के इंस्टाग्राम पर कुल 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे जो कि अब घटकर 12.2 मिलियन रह गए हैं। मतलब साफ है कि राघव चड्ढा को 24 लाख लोग सोशल मीडिया पर छोड़ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ अपनी मूल पार्टी छोड़ने पर राघव चड्ढा ने सफाई दी है। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि पार्टी के अंदर माहौल काफी बिगड़ चुका है।
उन्होंने कहा कि अब आम आदमी पार्टी के अंदर नेताओं को ठीक तरह से काम करने का मौका नहीं मिल रहा था। राघव चड्ढा अन्य 6 सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और बताया कि पिछले तीन दिनों में उन्हें बहुत सारे लोगों के संदेश मिले हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनके इस फैसले का स्वागत किया है तो कुछ लोग जानना चाहते कि उन्होंने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन क्यों थाम लिया। राघव चड्ढा ने सफाई देते हुए कहा कि एक दो लोग गलत हो सकते हैं लेकिन सात लोग नहीं। उन्होंने आगे कहा कि उनका यह फैसला किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं बल्कि पार्टी के माहौल की वजह से है।
शाहरुख खान से 7 महीने पहले किया डेब्यू, कभी नहीं किया साथ काम, वो सुपरस्टार जो आज भी है बॉक्स ऑफिस का सरताज
90 के दशक में बॉलीवुड के इतिहास में दो बड़े स्टार्स का उदय हुआ. जहां दिल्ली का एक लड़का 'दीवाना' बनकर दिलों पर राज करने लगा, वहीं ठीक 7 महीने पहले एक नौजवान ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस और हवाई स्टंट से पूरे देश को हैरान कर दिया. हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की, जिन्होंने शाहरुख खान से पहले डेब्यू किया था और 35 साल बाद भी बिना किसी शक के बॉक्स ऑफिस किंग बने हुए हैं. हैरानी की बात है कि तीन दशकों तक टॉप पर रहने के बावजूद, इन दोनों लेजेंड्स ने कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18















