Responsive Scrollable Menu

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी, नई दरें जनवरी 2026 से लागू, वित्त विभाग का आदेश जारी

चंडीगढ़ प्रशासन के हजारों कर्मचारियों  के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी उसी तर्ज पर अपने कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत बढ़ा दिया है। जनवरी 2026 से अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा।

इस संबंध में वित्त विभाग (अकाउंट्स ब्रांच) द्वारा आदेश  28 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए गए हैं। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, ऐसे में कर्मचारियों को पिछले चार महीनों (जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल) का एरियर (बकाया) भी दिया जाएगा। यह राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में जल्द ही क्रेडिट कर दी जाएगी। ध्यान रहे यह वृद्धि बेसिक पे के 60 प्रतिशत के रूप में लागू की जाएगी।

प्रशासन के इस फैसले का लाभ उन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा जो चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन कार्यरत हैं। ​कर्मचारियों के साथ-साथ प्रशासन ने पेंशनभोगियों के लिए भी महंगाई राहत (DR) में समान वृद्धि की है। अब पेंशनभोगियों को भी 60 प्रतिशत की दर से डीआर का भुगतान किया जाएगा, जिससे उनकी मासिक पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी।  वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों, प्रशासनिक सचिवों और कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

  • ​चंडीगढ़ प्रशासन के सभी नियमित कर्मचारी।
  • ​केंद्र सरकार के डेपुटेशन पर तैनात अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा (IAS, IPS, IFS)।
  • ​दानिक्स (DANICS) और दानिप्स (DANIPS) अधिकारी।
  • ​चंडीगढ़ प्रशासन से सेवानिवृत्त हुए पेंशनभोगी।
  • ​छठे और सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारी।

Continue reading on the app

IPL 2026 के बीच इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे विराट कोहली, बोले- 'अपने सपनों के प्रति ईमानदार रहो...'

Virat Kohli इस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आईपीएल 2026 में जमकर रन बना रहे हैं. बीती रात सोमवार को आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 विकेट से एक बड़ी जीत दर्ज की. दिल्ली के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के बाद मंगलवार को विराट कोहली दिल्ली के एक खास इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे, जहां उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मोटिवेट भी किया. 

 

 

ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली ने फिर मारी एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

Continue reading on the app

  Sports

'विनेश फोगट को हंगामा करने की जरूरत नहीं', WFI ने रजिस्ट्रेशन विवाद पर क्या कुछ कहा? कई पहलवानों ने ऐसा किया

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने विनेश फोगट के रजिस्ट्रेशन विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। स्टार पहलवान ने दावा किया था कि गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया। Tue, 28 Apr 2026 20:35:22 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: पूर्व ACP ने IPS अजय पाल शर्मा पर बड़ा खुलासा कर दिया! | Ajay Pal Sharma | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:10:33+00:00

RSS Program In Jamia: RSS के कार्यक्रम का Jamia में क्यों हुआ विरोध ? Jamia Protest | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:08:30+00:00

Nitesh Rane News | ChakraView | Sumit Awasth | इंजीनीयर पर कीचड़ फेंकने पर फंस गए Nitesh Rane #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:10:11+00:00

Agra News: DPS के छात्र पर FIR! पंच मारकर सहपाठी के तोड़ दिए थे 3 दांत, मंचा हड़कंप #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T15:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers