Responsive Scrollable Menu

मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा सवाल पूछने पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। अभी तक 39 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं इस बीच भारतीय खेल जगत में एक अजीब विवाद जन्म ले लिया है। इस विवाद में एक तरफ पेरिस ओलंपिक में दो पदकजीतकर इतिहास रचने वाली मनु भाकर हैं तो दूसरी तरफ 15 साल की उम्र में आईपीएल में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी। दरअसल, विवाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच नहीं बल्कि मनु भाकर से पूछा गया एक सवाल का है। जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।

Continue reading on the app

Harmanpreet Kaur ने मानी हार, कहा- South Africa दौरे पर Powerplay की गलतियों ने डुबोई लुटिया

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-4 से निराशाजनक हार के बाद भारत को फिर से एकजुट होकर आगे का रास्ता खोजना होगा। भारत ने 156 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बार फिर बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया और उसे 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड में होने वाले टी20 विश्व कप से ठीक दो महीने पहले मिली यह हार एक बड़ा झटका साबित होगी।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें एक समूह के तौर पर साथ बैठकर सोचना होगा कि आगे कैसे बढ़ना है। यह हमारे लिए निराशाजनक है लेकिन इसमें हमारे लिए बहुत सी सकारात्मक बातें और सीखने के लायक चीजें भी हैं।’’ भारत की शुरुआत खराब रही और शुरुआती चार ओवर के भीतर ही शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के विकेट गिर गए और टीम फिर कभी संभल नहीं पाई क्योंकि दक्षिण अफ्रीका नियमित अंतराल पर विकेट लेता रहा। हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘आज हमने बीच-बीच में अच्छा प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में, पावरप्ले ही वह चीज थी जिसकी हमें कीमत चुकानी पड़ी। हमें अधिक रन नहीं मिले और दो विकेट भी गंवा दिए। यह निराशाजनक है। हमें कड़ी मेहनत करते रहने की जरूरत है।’’

दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने एक बार फिर मोर्चे से अगुआई करते हुए 56 गेंद पर नाबाद 92 रन बनाए और नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद पारी को संभाले रखा। वोलवार्ट ने पांच मैच की श्रृंखला में कुल 330 रन बनाए और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात अंतरराष्ट्रीय पारियों में छह बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनीं वोलवार्ट ने कहा, ‘‘हालांकि पिछले कुछ महीनों में हमने सभी विभागों में जबरदस्त सुधार किया है। इस लिहाज से यह एक बहुत अच्छा सत्र रहा है।’’ पिच के बारे में वोलवार्ट ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण सतह थी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज विकेट थोड़ा मुश्किल था लेकिन पावरप्ले शानदार रहा। मुझे यह पसंद आया कि हमने पावरप्ले में कितनी आक्रामक बल्लेबाजी की। हमें लगा था कि यह एक सपाट विकेट होगा लेकिन जब यह धीमा और कम उछाल वाला निकला तो हमें कोई हैरानी नहीं हुई। पहले बल्लेबाजी करना सही फैसला था। हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा होता है जिस पर ध्यान दिया जा सकता है और सुधार किया जा सकता है, और कैचिंग उनमें से एक है।

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन ये यहां चौथा और संभवत: आखिरी मुकाबला है क्योंकि बाकी के लीग फेज के मैच पंजाब किंग्स धर्मशाला में खेलेगी। अगर मुल्लांपुर को प्लेऑफ्स के मैचों की मेजबानी नहीं मिलती है तो फिर पंजाब और राजस्थान मैच यहां आईपीएल 2026 का आखिरी मैच होगा। यही कारण है कि ये मैच खास होगा। फिलहाल, इस मैच में बारिश का डर बना हुआ है। 

भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चंडीगढ़ में आज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, बारिश होने का अनुमान 20 से 30 फीसदी के आसपास है। ऐसे में थोड़ी बहुत रुकावट भले ही मैच में आए, लेकिन मैच पूरा होने की पूरी संभावना बन रही है। मंगलवार 28 फरवरी को चंडीगढ़ का तापमान कम से कम 23 और ज्यादा से ज्यादा 39 डिग्री तापमान होने की आशंका है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

हालांकि, बीबीसी वेदर की चंडीगढ़ को लेकर जो रिपोर्ट है, उसके मुताबिक 40 फीसदी बारिश की संभावना मैच शुरू होने के समय है लेकिन जैसे-जैसे रात होगी, वैसे-वैसे बारिश का अनुमान कम बताया गया है। रात को साढ़े 9 बजे के आसपास सिर्फ 20 फीसदी बारिश का अनुमान है। ऐसे में संभावना यही रहती है कि बारिश ज्यादा खेल खराब नहीं करेगी।
Tue, 28 Apr 2026 13:08:30 +0530

  Videos
See all

ममता के लश्कर के घर में बमों का जखीरा #PMModi #MamataBanerjee #TMC #WestBengalElection #NIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:00:49+00:00

Yogi Adityanath-Nitin Nabin in Varanasi: नितिन नबीन-CM योगी-पंकज चौधरी ने की काशी विश्वनाथ की पूजा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:00:51+00:00

What was security like before the White House press dinner shooting? #DonaldTrump #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:01:02+00:00

Iran US Conflict: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान दौरा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers