Responsive Scrollable Menu

बच्चों को भीषण गर्मी से बचाने की कवायद, Ghaziabad में बदला स्कूलों का समय

गर्मी को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे। यह नियम तुरंत लागू कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाने के लिए लिया गया है। अभिभावक भी इस बदलाव से खुश हैं क्योंकि वे अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित थे और पहले से ही समय बदलने की मांग कर रहे थे।

42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

सोमवार को गाजियाबाद में गर्मी बहुत ज्यादा थी और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि, रात में चली तेज हवाओं से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी। इसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी का असर कम होगा।
 

इसे भी पढ़ें: Varanasi में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi, देंगे ₹6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात


उत्तर प्रदेश में गर्मी का हाल बूरा

पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। सोमवार को बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह इस महीने का अब तक का रिकॉर्ड है। आगरा, प्रयागराज और हमीरपुर में भी तापमान 44 डिग्री से ज्यादा रहा। गर्मी के कारण सड़कों पर बहुत कम लोग दिख रहे हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

27 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के 27 जिलों में बादल गरजने और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी यूपी के करीब 15 जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Mission UP: Ganga Expressway और नई ट्रेनों से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देंगे हज़ारों करोड़ की सौगात


इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदांयू, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलते की संभावना है।

Continue reading on the app

Varanasi में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे PM Modi, देंगे ₹6,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और इस दौरान वह वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे तथा अपने संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बुधवार को मोदी हरदोई जाएंगे, जहां वह गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 1,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरी हुई 48 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और करीब 5,300 करोड़ रुपये की लागत वाली 112 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिनमें वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवर ब्रिज तथा भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता वाला मलजल उपचार संयंत्र प्रमुख हैं। उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को और मजबूत करने के लिए मोदी दो नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों-वाराणसी से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)को हरी झंडी दिखाएंगे। बयान में कहा गया कि इस पहल से राज्य के तीर्थयात्रियों, विद्यार्थियों, प्रवासी मजदूरों और छोटे व्यापारियों को खासा फायदा होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक स्थल वाराणसी और अयोध्या हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों से बेहतर रेल संपर्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलने, लोगों की यात्रा आसान होने और इन क्षेत्रों से जुड़ी आजीविका को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Mission UP: Ganga Expressway और नई ट्रेनों से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देंगे हज़ारों करोड़ की सौगात

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को मोदी सुबह करीब साढ़े आठ बजे वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हरदोई रवाना होंगे और पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है जो यह मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों से होकर गुजरता है और प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ता है। इस परियोजना से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय मौजूदा 10-12 घंटे से घटकर करीब छह घंटे होने की उम्मीद है। इस परियोजना की एक खास विशेषता शाहजहांपुर जिले में बनाई गई 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी जो आर्थिक लाभ के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: Modi Flag Off Amrit Bharat Express | आसान होगी राम लला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की राह, PM मोदी आज दिखाएंगे दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी

बयान में कहा गया कि गंगा एक्सप्रेसवे से तीर्थ सर्किट भी मजबूत होगा। गढ़मुक्तेश्वर, कल्कि धाम, बेल्हा देवी धाम, चंद्रिका देवी शक्ति पीठ और त्रिवेणी संगम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच पहले से कहीं आसान हो जाएगी। इसमें कहा गया कि अब श्रद्धालु एक ही यात्रा में कई तीर्थस्थलों के दर्शन कर सकेंगे, जिससे धार्मिक पर्यटन की अवधि, खर्च और स्थानीय आर्थिक गतिविधियां तीनों बढ़ेंगी। यह एक्सप्रेसवे राज्य के व्यापक एक्सप्रेसवे नेटवर्क की रीढ़ बनेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे और मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तार सहित कई लिंक कॉरिडोर या तो पहले से चालू हैं या योजना के चरण मे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

किसके कहने पर क्रुनाल लगा रहे हैं बल्लेबाजों के सिर पर निशाना, कैसे जोड़ा तरकश में खतरनाक तीर, IPL 2026 की नई खोज

कृणाल ने कहा, 'अब रन-अप शुरू करने से पहले ही सोचना पड़ता है कि गेंद कहां डालूं, क्योंकि लगता है बल्लेबाज हर गेंद को छक्के के लिए मारेंगे.' उन्होंने कहा, 'इसी वजह से मैंने बाउंसर को अपने खेल में शामिल किया. हालांकि, मैं प्रैक्टिस सेशन में बाउंसर का ज्यादा अभ्यास नहीं करता, क्योंकि इसमें मेहनत लगती है Tue, 28 Apr 2026 14:12:02 +0530

  Videos
See all

Gujarat Nikay Chunav Result 2026 Live Updates : गुजरात में बीजेपी की बंपर जीत! | AAP | Congress | PM #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:39:39+00:00

Gujarat Nagar Nigam Chunav Result Live Updates: अहमदाबाद में नगर निगम चुनाव में Congress की जीत |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:39:00+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Kejriwal को एक के बाद एक झटके.. BJP-Congress मिलकर नहीं छोड़ेंगे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:32:28+00:00

West Bengal Election: रवि किशन का दावा, BJP 200+ सीटें जीतेगी | Ravi Kishan | TMC | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:34:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers