Bhaum Pradosh Vrat 2026: भौम प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का मुहूर्त और क्यों खास माना जाता है भौम प्रदोष व्रत
Bhaum Pradosh Vrat 2026: आज वैशाख माह का अंतिम प्रदोष व्रत किया जा रहा है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित है और इसमें प्रदोष काल में पूजा की जाती है। यह व्रत हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि किया जाता है। आइए जानें आज के व्रत में पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है
Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर में सबसे बड़ा संवाद, स्वच्छता को लेकर जनता को किया गया जागरुक
Gwalior Clean City Mission: ग्वालियर के वार्ड नंबर 60 में स्वच्छता को लेकर एक बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए और शहर को साफ रखने पर खुलकर चर्चा हुई. कार्यक्रम में बताया गया कि ग्वालियर में लोग अभी भी कचरे को सही तरीके से अलग नहीं करते. गीला और सूखा कचरा अलग करने की जानकारी की कमी है. इसी वजह से शहर में रोज निकलने वाले करीब 600 टन कचरे को संभालना मुश्किल हो रहा है.
जनता और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी
सांसद और अधिकारियों ने कहा कि सिर्फ सरकार के भरोसे शहर साफ नहीं हो सकता. हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. घर के साथ-साथ आसपास की सफाई का भी ध्यान रखना जरूरी है.
लोगों ने दिए सुझाव
कार्यक्रम में लोगों ने कई सुझाव दिए. जैसे- हर वार्ड में सफाई को लेकर प्रतियोगिता हो, गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगे और ई-वेस्ट के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाए. कुछ लोगों ने गंदगी वाले स्थानों को सुंदर बनाने की भी बात कही.
टेक्नोलॉजी से मदद
नगर निगम ने बताया कि “स्वच्छ ग्वालियर” ऐप के जरिए लोग शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिसे 48 घंटे में हल करने की कोशिश होती है. अंत में सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि जागरूकता और सहयोग से ही ग्वालियर को स्वच्छ और बेहतर शहर बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Gwalior Clean City Mission: अर्थ डे पर पृथ्वी को साफ और स्वच्छ बनाने का संकल्प, देखें क्या बोले ग्वालियर के लोग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation













.jpg)






