अफगानी छात्रों पर पाकिस्तान ने गिराए बम, भयंकर भड़का तालिबान
इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz पर US की नाकेबंदी के बावजूद मुंबई पहुँच रहे हैं तेल टैंकर: जानिए क्या है वो 'सीक्रेट' रास्ता
इसे भी पढ़ें: UAE में बैठे थे अजीत डोभाल, इजराइल पर होश उड़ाने वाला ऐलान!
Nawazuddin Siddiqui की बेटी ने ही तोड़ा था एक्टर का कॉन्फिडेंस, चुपके से फिल्म देखकर दी थी नसीहत
Nawazuddin Siddiqui Daughter Shora: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन कलाकारों की लिस्ट में आते हैं, जिनकी एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद है. लेकिन इस वजह नवाजुद्दीन की बेटी शोरा चर्चा का विषय बनी हुई है. खबरें हैं कि नोरा अब फिल्मों में आने की तैयारी कर रही हैं. इस बीच एक्टर ने अपनी बेटी के एक्टिंग प्लान के बारे में बताया. साथ ही ये भी बताया कि शोरा ने उनका कॉन्फिडेंस तोड़ा था. तो चलिए जानते हैं.
बेटी के एक्टिंग करियर के बारे में की बात
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक एंटरटेनमेंट मीडिया संग बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी शोरा (Shora Siddiqui) के करियर के बारे में भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी काफी खूबसूरत हैं और इंटरनेट पर छाई हुई हैं, तो वो कब फिल्मों में लॉन्च होंगी. इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- 'अभी शोरा पढ़ाई पूरी कर रही है. लेकिन वो एक्टिंग के लिए बहुत पैशनेट है. जब उसकी पढ़ाई पूरी हो जाएगी तो उसके बाद वो ये सब करेगी.' इससे पहले नवाजुद्दीन ने ये भी बताया था कि उनकी बेटी एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं और उसने खुद परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी में एडमिशन लिया.
शोरा को नहीं पसंद नवाजुद्दीन का डांस
नवाज ने इस दौरान बताया कि उनकी बेटी को उनका डांस पसंद नहीं है. एक्टर ने कहा- 'सारी बेटियां बिल्कुल मुंह पर बोल देती हैं. मेरी बेटी ने मेरी फिल्में नहीं देखी हैं, हां एक दो-दो फिल्म देखी होंगी तो मैं कह नहीं सकता. गैंग्स-बैंग्स भी उसने चुपके से देख ली होगी. जिसके बाद उसने मुझे डांस पर क्रिटिसाइज किया और कहा कि आरे आप डांस मत किया करो, बहुत ही खराब डांसर हो आप.' बता दें, एक्टर ने इस बातचीत में ये भी बताया कि वो अपनी बेटी से एक्टिंग को लेकर बात नहीं करते.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से डिग्री हासिल करने का लगा था झूठा आरोप, आमिर खान की फिल्म वजह से इस एक्टर को लेकर उड़ी अफवाह
बेटी की वजह से टूटा था कॉन्फिडेंस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी ने जब उन्हें डांस करने से मना किया तो इसके बाद एक्टर का आत्मविश्वास लो हो गया था. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'उसने मेरा कॉन्फिडेंस तोड़ दिया. अब डांस करते हुए मेरा आत्मविश्वास एकदम लो हो जाता है, लेकिन मैं दोबारा ट्राय करूंगा. यह जरूरी नहीं है कि हर चीज में परफेक्ट होना है, कुछ लोग सिर्फ मजे करना चाहते हैं.' बता दें, एक्टर बहुत कम ही फिल्मों में डांस करते नजर आए हैं.
क्या अरिजीत सिंह कर रहे लॉन्च?
बता दें, कुछ समय पहले खबरें आई थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा को बॉलीवुड में सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) लॉन्च करने वाले हैं. कहा तो ये भी गया कि सिंगर ने प्लेबैकसिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद फिल्म मेकिंग करने का प्लान बनाया है और वो शोरा का लॉन्च करने वाले हैं. हालांकि इस खबरें को लेकर कुछ भी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, नवाजुद्दीन की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'मैं एक्टर नहीं हूं' और 'नूरानी चेहरा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- Bharat Kapoor Passed Away: नहीं रहे 'गुलामी' और 'स्वर्ग' फेम भरत कपूर, दोस्त अवतार गिल ने दी भावुक विदाई
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation













.jpg)




