Responsive Scrollable Menu

नितिन नवीन ने दिया संगठन विस्तार का मंत्र, तीन दिवसीय दौरे के संकेत; पदाधिकारियों से वन-टू-वन संवाद संभव

नितिन नवीन ने दिया संगठन विस्तार का मंत्र, तीन दिवसीय दौरे के संकेत; पदाधिकारियों से वन-टू-वन संवाद संभव

Continue reading on the app

पाली के ‘जय-वीरू’ की दोस्ती अमर: दोस्त की मौत के 12 घंटे बाद दूसरे ने भी तोड़ा दम

पाली के ‘जय-वीरू’ की दोस्ती अमर: दोस्त की मौत के 12 घंटे बाद दूसरे ने भी तोड़ा दम

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: विराट कोहली का ऑटोग्राफ नहीं मिला, रो पड़ा नन्हा फैन; गुस्से में फेंका बल्ला

Virat Kohli viral video: विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं और उनसे मिलने या ऑटोग्राफ लेने का सपना हर फैन देखता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें एक बच्चा विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करता दिख रहा लेकिन सफल नहीं हो पाता। इसके बाद बच्चा भावुक होकर रोने लगता और गुस्से में अपना बल्ला भी फेंक देता।

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा कई बार विराट कोहली तक पहुंचने की कोशिश करता है, लेकिन वहां मौजूद अधिकारी उसे रोक देते। विराट कोहली की नजर उस बच्चे पर नहीं पड़ती और वह बिना ऑटोग्राफ लिए लौट जाता। इसके बाद बच्चा खुद को संभाल नहीं पाता और फूट-फूटकर रोने लगता।

हालांकि इस वीडियो की तारीख और जगह की पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन सोमवार रात विराट कोहली दिल्ली में मौजूद थे, जहां उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था।

मैदान पर विराट का जलवा
जहां एक तरफ यह वीडियो चर्चा में रहा, वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विजयी रन बनाए। टी नटराजन की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर कोहली ने टीम को जीत दिलाई।

आरसीबी ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीता और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। टीम की जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।

दिल्ली की बल्लेबाजी बिखरी
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम एक समय 13 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की नई गेंद की जोड़ी ने टॉप ऑर्डर तहस-नहस कर दिया। डेब्यू कर रहे साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 30 रन, और काइल जैमीसन ने 12 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को तेज शुरुआत मिली। जैकब बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम ने सिर्फ 6.3 ओवर में मुकाबला जीत लिया।

ऑरेंज कैप रेस में विराट
विराट कोहली अब 8 पारियों में 351 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में फिलहाल अभिषेक शर्मा 380 रन के साथ शीर्ष पर हैं। आरसीबी का अगला मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से होगा।

Tue, 28 Apr 2026 10:24:16 +0530

  Videos
See all

UP Encounter specialist | Ajay Pal Sharma | Bengal Polls: Akhilesh Yadav ने CM Yogi पर साधा निशाना ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:17:31+00:00

News Ki Pathshala | Kolkata और South Bengal में BJP का 'मास्टरप्लान' बनाम दीदी की साख! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:20:56+00:00

Biryani के बाद तरबूज खाने से कैसे हो गई 4 लोगों की मौत ? | Hindi News | Latest News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:16:18+00:00

West Bengal Election 2026 Live : बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले बड़ा खेला ? Mamata | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T04:24:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers