Responsive Scrollable Menu

Swami Ramdev Health Tips: मोटापे और कमर दर्द की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए ये रामबाण योगासन, तुरंत मिलेगा आराम

Swami Ramdev Health Tips: आजकल गलत लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठने की आदत के कारण मोटापा और कमर दर्द आम समस्या बन गई है. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और सबसे अच्छा उपाय है. नियमित योगाभ्यास से शरीर फिट रहता है और दर्द से भी राहत मिलती है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव के जरिए कुछ ऐसे 5 योगासन के बारे में बताया है जो वजन कम करने और कमर दर्द को दूर करने में मददगार हैं.

यहां देखें लाइव वीडियो  

स्वामी रामदेव से जानें रामबाण योगासन

भुजंगासन

भुजंगासन कमर और रीढ़ की हड्डी के लिए बेहद फायदेमंद है. इस आसन में शरीर सांप की तरह ऊपर उठता है. इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं. हथेलियां कंधों के पास रखें. धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं. इस आसन को करने के फायदे कमर दर्द में राहत, रीढ़ की लचीलापन बढ़ता है, पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है. 

मर्कटासन

यह आसन खासतौर पर कमर की जकड़न और तनाव को कम करने के लिए किया जाता है. इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटें. घुटनों को मोड़ें. अब पैरों को दाएं-बाएं घुमाएं. इस आसन को करने से कमर का दर्द कम होता है, रीढ़ को आराम मिलता है और शरीर में लचीलापन आता है. 

उत्तानपादासन

अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो यह आसन बेहद असरदार है. स्वामी रामदेव ने वीडियो के जरिए बताया कि इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं. कुछ सेकंड रोकें. इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है, कमर मजबूत बनती है और पाचन तंत्र बेहतर होता है. 

पवनमुक्तासन

यह आसन पेट और कमर दोनों के लिए फायदेमंद है. इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को छाती की ओर लाएं और हाथों से पकड़ें. इस आसन को करने से गैस और कब्ज में राहत मिलती है, कमर दर्द कम होता है और पेट के अंग स्वस्थ रहते हैं. 

चक्की आसन

यह आसन पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है. इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठकर पैरों को फैलाएं. हाथों को घुमाते हुए चक्की चलाने जैसा मूवमेंट करें. इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है. कमर मजबूत बनती है और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है. 

नियमित अभ्यास क्यों है जरूरी?

योग का पूरा लाभ तभी मिलता है जब आप इसे रोज करें. शुरुआत धीरे-धीरे करें. सही तरीके से अभ्यास करें. अगर दर्द ज्यादा है तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. मोटापा और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाओं पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. सही योगासन अपनाकर आप प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रह सकते हैं. ये 5 योगासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं और आपको फिट और दर्दमुक्त जीवन दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: गर्मी में अपने तन-मन के साथ चित्त को शांत रखना है तो पिएं ये 3 ड्रिंक्स, स्वामी रामदेव ने बताया बनाने का तरीका

Continue reading on the app

Air India फ्लाइट में हड़कंप: भोपाल से दिल्ली जा रही उड़ान में मेडिकल इमरजेंसी, रनवे से लौटा विमान!

सोमवार सुबह भोपाल एयरपोर्ट पर उस वक्त अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली जाने वाली एक उड़ान टेकऑफ से ठीक पहले रोक दी गई। यात्रियों को लग रहा था कि अब कुछ ही पलों में विमान उड़ान भरेगा, लेकिन तभी दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने से हालात बदल गए।

मेडिकल इमरजेंसी जैसे हालात में हर सेकंड की अहमियत होती है। यही वजह रही कि विमान को तुरंत रनवे से वापस लाया गया। इस घटना ने न केवल यात्रियों को परेशान किया, बल्कि कुछ देर के लिए माहौल भी तनावपूर्ण हो गया।

टेकऑफ से पहले बिगड़ी तबीयत

भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की उड़ान सुबह करीब साढ़े आठ बजे रवाना होने वाली थी। सभी यात्री अपनी सीट पर बैठ चुके थे और विमान उड़ान भरने की तैयारी में था। तभी अचानक दो यात्रियों ने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की।

पहले एक यात्री ने घबराहट और सांस लेने में दिक्कत बताई। इसके बाद दूसरे यात्री ने भी अस्वस्थ महसूस किया और उतरने की इच्छा जताई। मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति को देखते हुए चालक दल ने तुरंत कार्रवाई की।

रनवे से एप्रैन तक लौटाया गया विमान

मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान को रनवे से वापस एप्रैन तक लाया गया। यह प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई, ताकि बीमार यात्रियों को तुरंत सहायता मिल सके।

दोनों यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया और वहीं पर उनकी प्राथमिक जांच की गई। राहत की बात यह रही कि जांच के बाद दोनों की हालत स्थिर पाई गई और वे अपने परिजनों के साथ घर लौट गए।

उड़ान में देरी, यात्रियों को हुई परेशानी

इस मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही उड़ान को रवाना किया गया।

करीब एक घंटे की देरी के बाद विमान सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान यात्रियों को इंतजार करना पड़ा, जिससे कुछ लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

हवाई यात्रा में क्यों जरूरी है सतर्कता

हवाई यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी एक गंभीर स्थिति होती है। कई बार अचानक तबीयत बिगड़ने पर तुरंत मदद की जरूरत होती है।

इसी वजह से विमान में प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा और प्रशिक्षित कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इस घटना में भी चालक दल की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया।

Continue reading on the app

  Sports

किसके कहने पर क्रुनाल लगा रहे हैं बल्लेबाजों के सिर पर निशाना, कैसे जोड़ा तरकश में खतरनाक तीर, IPL 2026 की नई खोज

कृणाल ने कहा, 'अब रन-अप शुरू करने से पहले ही सोचना पड़ता है कि गेंद कहां डालूं, क्योंकि लगता है बल्लेबाज हर गेंद को छक्के के लिए मारेंगे.' उन्होंने कहा, 'इसी वजह से मैंने बाउंसर को अपने खेल में शामिल किया. हालांकि, मैं प्रैक्टिस सेशन में बाउंसर का ज्यादा अभ्यास नहीं करता, क्योंकि इसमें मेहनत लगती है Tue, 28 Apr 2026 14:12:02 +0530

  Videos
See all

This solo developer spent 8 years making his game | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:44:24+00:00

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में जब उतरा PM मोदी का हेलीकॉप्टर |CM Yogi | Nitin |Ganga Expressway #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:55:06+00:00

PM Modi Varanasi Visit: BJP की West Bengal में जीत के लिए काशी के मिनी बंगाल में शंखनाद | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:45:03+00:00

Big Breaking On West Bengal Voting LIVE: बंगाल की बदली तस्वीर...फंसी ममता! | BJP | TMC | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T08:52:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers