असम के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Assam State School Education Board आज कक्षा 12वीं (एचएस) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ घोषित होंगे. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे.
Hooghly District Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में हुगली की 16 सीटों पर मतदान होगा. सिंगूर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट वाले इस जिले में 43.61 लाख वोटर 16 विधायक चुनेंगे. जानें महिला-पुरुष वोटरों का पूरा डेटा और पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग का असर.
Virat Kohli viral video: विराट कोहली के करोड़ों फैंस हैं और उनसे मिलने या ऑटोग्राफ लेने का सपना हर फैन देखता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें एक बच्चा विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करता दिख रहा लेकिन सफल नहीं हो पाता। इसके बाद बच्चा भावुक होकर रोने लगता और गुस्से में अपना बल्ला भी फेंक देता।
वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा कई बार विराट कोहली तक पहुंचने की कोशिश करता है, लेकिन वहां मौजूद अधिकारी उसे रोक देते। विराट कोहली की नजर उस बच्चे पर नहीं पड़ती और वह बिना ऑटोग्राफ लिए लौट जाता। इसके बाद बच्चा खुद को संभाल नहीं पाता और फूट-फूटकर रोने लगता।
Virat Kohli Little fan broke down ????????
Virat kohli ignored this little fan who was waiting to get his autograph ????
हालांकि इस वीडियो की तारीख और जगह की पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन सोमवार रात विराट कोहली दिल्ली में मौजूद थे, जहां उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था।
मैदान पर विराट का जलवा जहां एक तरफ यह वीडियो चर्चा में रहा, वहीं दूसरी ओर विराट कोहली ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में विजयी रन बनाए। टी नटराजन की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर कोहली ने टीम को जीत दिलाई।
आरसीबी ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीता और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। टीम की जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी। दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई।
दिल्ली की बल्लेबाजी बिखरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम एक समय 13 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की नई गेंद की जोड़ी ने टॉप ऑर्डर तहस-नहस कर दिया। डेब्यू कर रहे साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल बिना खाता खोले आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 30 रन, और काइल जैमीसन ने 12 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।
76 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को तेज शुरुआत मिली। जैकब बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट कोहली 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम ने सिर्फ 6.3 ओवर में मुकाबला जीत लिया।
ऑरेंज कैप रेस में विराट विराट कोहली अब 8 पारियों में 351 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर हैं। इस सूची में फिलहाल अभिषेक शर्मा 380 रन के साथ शीर्ष पर हैं। आरसीबी का अगला मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से होगा।