Responsive Scrollable Menu

WWDC 2026 से पहले बड़ा खुलासा- अब ChatGPT जैसा स्मार्ट होगा Siri? नया इंटरफेस कर सकता है एंट्री

Apple WWDC 2026 में iOS 27 के साथ Siri का बड़ा बदलाव पेश कर सकता है. नए AI फीचर्स, Dynamic Island इंटीग्रेशन, 'Search or Ask' इंटरफेस, Gemini सपोर्ट और स्टैंडअलोन Siri ऐप जैसे कई बड़े अपग्रेड सामने आ सकते हैं.

Continue reading on the app

दिखने में है iPhone 17 प्रो मैक्स का जुड़वा भाई, मगर कीमत आधी से भी आधी, आज पहली सेल में सस्ता

Infinix Note 60 Pro आज पहली बार Flipkart पर सेल में उपलब्ध है. ₹31,999 की शुरुआती कीमत वाले इस स्मार्टफोन पर ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट, 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah की परफॉरमेंस पर उठे सवाल, Kieron Pollard ने कहा- दिग्गज का भी दिन खराब होता है

मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज का भी कभी-कभी दिन खराब हो सकता है या उनका सत्र अच्छा नहीं जा सकता। उन्होंने भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने की अपील की जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना तीसरा सबसे महंगा गेंदबाजी स्पेल डाला। बुमराह ने बुधवार को सनराइजर्स के खिलाफ चार ओवर में 54 रन लुटाए जबकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। हैदराबाद ने यह मैच छह विकेट से जीता।

मुंबई इंडियन्स ने रेयान रिकेल्टन के नाबाद 123 रन की मदद से पांच विकेट पर 243 रन बनाए लेकिन सनराइजर्स ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत हासिल की। जब संवाददाताओं नेबुमराह की मौजूदा आईपीएल में गेंदबाजी पर सवाल किए तो पोलार्ड ने कहा, ‘‘जब कोई क्रिकेटर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा होता है तो हम हर उस पहलू पर गौर करते हैं कि वह अच्छा क्यों नहीं कर रहा है और जसप्रीत बुमराह के मामले में भी कोई फर्क नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने वर्षों से ऐसा किया है। एक इंसान होने के नाते आपको भी गलतियां करने, दिन खराब होने, सत्र खराब होने या कुछ महीने खराब जाने का हक है। मुझे बस लगता है कि हमें कभी-कभी उन अच्छी चीजों को याद रखना चाहिए जो उन्होंने की हैं।’’ पोलार्ड ने कहा, ‘‘हां, हम वर्तमान में जीने की कोशिश करते हैं और वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन वह लंबे समय से मुंबई इंडियन्स और भारत के लिए नंबर एक गेंदबाज रहे हैं। मुझे बस लगता है कि कभी-कभी हम क्रिकेटरों को थोड़ी राहत दे सकते हैं क्योंकि हमारी बदकिस्मती है कि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं इसलिए जब हम खराब प्रदर्शन करते हैं तो उसे हमेशा अधिक उछाला जाता है।’’

पोलार्ड ने कहा कि इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को थोड़ी राहत देने से उन्हें लंबे समय में फायदा भी हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि वह और भी ऊंचाइयों पर पहुंचकर जोरदार वापसी करेंगे और विकेट लेंगे और हम सब एक बार फिर ना सिर्फ मुंबई इंडियन्स के लिए बल्कि भारत के लिए भी ‘बुमराह-बुमराह’ के नारे लगा रहे होंगे।’’ पोलार्ड ने स्वीकार किया कि मुंबई इंडियन्स की टीम अभी तक अपना संपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन उन्होंने यह मानने से इनकार कर दिया कि इस सत्र में उनकी टीम ‘हार’ गई है।

Thu, 30 Apr 2026 15:18:44 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026 Exit poll: एग्जिट पोल पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:15:32+00:00

West Bengal Exit Poll LIVE Update: Mamata Banerjee की सीट पर आए नए आंकड़े! | PM Modi | TMC vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:09:12+00:00

PM Modi Vietnam president meeting: भारत दौरे पर वियतनाम राष्ट्रपति टो लाम | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:06:35+00:00

Odisha News: ओडिशा में IPL सट्टेबाजी रैकेट का हुआ भंडाफोड़! | Odisha Police | IPL Betting Racket #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T10:09:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers