Responsive Scrollable Menu

माली में सेना की बड़ी कार्रवाई, एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

बमाको, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। माली की सेना ने कहा है कि उसने पश्चिमी इलाके कूलिकोरो में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक बयान में दी गई।

सेना के जनरल स्टाफ के मुताबिक, शनिवार को हुए आतंकी हमलों के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सेना के एयर सिस्टम ने कोलोकानी इलाके के पश्चिम में एक ठिकाने की ओर बढ़ रहे मोटरसाइकिलों के काफिले को देखा।

इसके बाद एयर स्ट्राइक की गई, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए और उनका सामान भी नष्ट कर दिया गया। यह जानकारी स‍िन्हुआ न्यूज एजेंसी ने दी। सेना ने यह भी कहा कि देशभर में आतंकियों का पीछा जारी रहेगा।

शनिवार को जारी एक बयान में सरकार ने बताया था कि राजधानी बमाको के पास स्थित गैरीसन टाउन काटी समेत कई सैन्य ठिकानों और इलाकों पर आतंकी हमले हुए।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की काटी में उनके घर पर हुए हमले में मौत हो गई। इस हमले में उनकी दूसरी पत्नी भी मारी गईं।

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को आतंकियों ने देश के कई शहरों में एक साथ हमले किए, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। सरकार ने शनिवार शाम को कहा कि हमले काटी, सेवारे, गाओ, किदाल और राजधानी बमाको समेत कई जगहों पर हुए।

घायलों में आम नागरिक और सेना के लोग शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने कहा कि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है। माली में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की है।

दूतावास ने कहा है कि हाल के हमलों को देखते हुए लोग सावधान रहें, घर के अंदर रहें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। दूतावास ने यह भी कहा कि वह माली सरकार के साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर आगे जानकारी दी जाएगी।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दुन‍िया परमाणु हथियारों के खतरे नहीं भूले, संधि में फिर से जान डालनी होगी : यूएन चीफ

वॉशिंगटन, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को देशों से अपील की कि वे परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने वाली संधि नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटी (एनपीटी) में फिर से जान डालने के लिए नए सिरे से कोशिश करें।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों में दुनियाभर के देशों ने ऐसे कई नियम और समझौते बनाए हैं, ताकि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल, उनका फैलाव और परीक्षण रोका जा सके और आखिरकार उन्हें पूरी तरह खत्म किया जा सके। इन सब कोशिशों की नींव एनपीटी ही है। गुटेरेस न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हो रहे एनपीटी के 11वें समीक्षा सम्मेलन में बोल रहे थे, जो 27 अप्रैल से 22 मई तक चलेगा।

गुटेरेस ने चेतावनी दी कि यह संधि धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। देशों ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। भरोसा और विश्वसनीयता कम हो रही है और परमाणु हथियारों के फैलाव के खतरे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा क‍ि यह सम्मेलन सही समय पर मौका देता है कि हम सब मिलकर इंसानियत को परमाणु विनाश के बड़े खतरे से बचाएं।

गुटेरेस ने कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे दुनिया परमाणु हथियारों के खतरे को भूलती जा रही है और फिर से इन हथियारों की धमकी दी जा रही है। कई दशकों में पहली बार परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ रही है और उनके परीक्षण की बातें फिर से होने लगी हैं।

उन्होंने कहा, “हमें इस संधि में फिर से जान डालनी होगी,” और देशों से अपने वादों पर कायम रहने को कहा।

उन्होंने कहा, “अब समय है कि हम निरस्त्रीकरण और प्रसार-रोध के लिए फिर से प्रतिबद्ध हों। यही शांति का असली रास्ता है। हमें परमाणु परीक्षण के खिलाफ नियमों को मजबूत करना होगा, निगरानी व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा और परमाणु युद्ध को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे।”

गुटेरेस ने यह भी कहा कि तेजी से बदलती तकनीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग नए खतरे पैदा कर रही हैं, और इस संधि को इन नई तकनीकों और परमाणु हथियारों के बीच के संबंध को भी समझना होगा।

उन्होंने कहा क‍ि अगर आप सब साथ दें, तो यह संधि आज के बदलते समय में भी परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के लिए मजबूत आधार बनी रह सकती है। बहुत देर होने से पहले हमें परमाणु हथियारों के खतरे को फिर से समझना होगा, एकजुट होकर भरोसा वापस लाना होगा और इंसानियत पर मंडरा रहे इस खतरे को दूर करने के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर की मां का निधन, IPL 2026 के बीच मिली बुरी खबर

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे अजमतुल्लाह ओमरजई की मां का निधन हो गया है. पंजाब किंग्स ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. Mon, 27 Apr 2026 23:45:04 +0530

  Videos
See all

King Charles and Queen Camilla arrive in US for state visit. #Royals #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:15:18+00:00

#gangtok में #pmmodiroadshow | PM Sikkim Visit | 28th April 2026 #viral #sikkimnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:25:40+00:00

Iran America War Update: 1 बजते ही ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला? | Trump | Hormuz | China | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:30:09+00:00

Arvind Kejriwal in West Bengal | Mamata Banerjee: बंगाल में मोदी और शाह पर ये क्या बोले केजरीवाल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:17:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers