Responsive Scrollable Menu

चीन में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 2.4 अरब किलोवाट पहुंची

बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के एक संबंधित अधिकारी के अनुसार, इस साल चीन की नवीकरणीय ऊर्जा का विकास अच्छी रफ्तार से चल रहा है, ऊर्जा स्थापना का आकार और पावर जेनरेशन लगातार बढ़ रहा है, और ग्रीन पावर सप्लाई की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है।

पहली तिमाही में, चीन भर में नवीकरणीय ऊर्जा की नवीन ऊर्जा स्थापना क्षमता 589.3 लाख किलोवाट तक पहुंच गई, जो कुल ऊर्जा स्थापना का 70 फीसदी है।

राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के नवीन ऊर्जा विभाग की उप निदेशक फान हुईमिन ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता लगातार बढ़ रही है, जिससे ऊर्जा संरचना के अनुकूलन को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।

मार्च के अंत तक, नवीकरणीय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 2.4 अरब किलोवाट थी, जो 60 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 1.9 अरब किलोवाट थी, जो लगभग आधी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह रौंदा, हेजलवुड- भुवनेश्वर के बाद पडिक्कल ने मचाई तबाही, विराट ने बनाया महारिकॉर्ड

DC vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 39वें मैच में 9 विकेट से रौंद दिया है. विराट कोहली ने इस मैच में महा रिकॉर्ड बनाया है. इस मैच में दिल्ली ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 16.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 75 रन बनाए. आरसीबी ने 76 रनों के लक्ष्य को 6.3 ओवर में 81 बॉल बाकी रहते हुए 77 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया. 

आरसीबी के लिए पडिकक्ल ने खेली तूफानी पारी

आरसीबी को एकमात्र झटका जैकब बेथेल के रूप में लगा. जो 11 बॉल में 1 चौके और 2 छक्के के साथ 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिकक्ल ने 13 बॉल पर 3 चौके और 3 छक्कों के साथ तूफानी पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने 15 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 23 रन बनाए और 9000 आईपीएल रन भी पूरे किए. दिल्ली के लिए एकमात्र विकेट काइल जैमीसन को मिला.

दिल्ली की अभिषेक पोरेल ने बचाई लाज

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक पोरेल ने बनाए. उन्होंने 30 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 3 चौके निकले.  उनके अलावा डेविड मिलर ने 19 और काइल जैमीसन ने 12 रन बनाए. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के 3 बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे, जबकि 2 बल्लेबाज सिर्फ 1-1 रन बनाए पाए. डीसी एक समय टीम सिर्फ 8 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी.

आरसीबी के लिए किसने चटकाए कितने विकेट

आरसीबी के लिए जोस हेजलवुड ने 4 विकेट और भुनेश्वनर कुमार ने 3 विकेट हासिल किए. इन दोनों के अलावा रसिख सलाम, क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें : बीच टूर्नामेंट में टूटी मुंबई इंडियंस की कमर, IPL 2026 से बाहर हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी, जानिए कौन बना रिप्लेसमेंट

Continue reading on the app

  Sports

पहले मैच में पड़े किंग भारी, इस बार प्रिंस की बारी, गिल बदलेंगे अपना गेम प्लान, रोकना है उनको पाटीदार की टीम का तूफान

टूर्नामेंट के आधे पड़ाव पर गुजरात टाइटंस चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका के बीच में फंसी हुई है. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने आठ में से छह मैच जीतकर शानदार फॉर्म दिखाई है. Wed, 29 Apr 2026 13:50:30 +0530

  Videos
See all

PM Modi On Bengal Election: UP से बंगाल की जनता को पीएम मोदी का सीधा संदेश #shortvideo #bjpvstmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:43:18+00:00

US Iran War: Iran ने रास्ता खोलने का प्रस्ताव दिया लेकिन Nuclear मुद्दे पर टकराव जारी | US Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:42:27+00:00

West Bengal Voting Phase 2 Live: बंगाल में कई बूथों पर दोबारा होगा चुनाव | Mamata Banerjee | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:44:12+00:00

West Bengal Phase 2 Election 2026 Voting News: गड़बड़ी के आरोप पर चुनाव आयोग का बड़ा बयान | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T08:43:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers