Responsive Scrollable Menu

Banking Sector Jobs: प्राइवेट बैंक घटा रहे कर्मचारी, AI और टेक्नोलॉजी से बढ़ी प्रोडक्टविटी

Banking Sector Jobs: देश के बड़े प्राइवेट बैंक AI और टेक्नोलॉजी के जरिए कम कर्मचारियों में ज्यादा काम कर रहे हैं। HDFC, Axis और ICICI जैसे बैंकों में स्टाफ घटा है, जबकि ब्रांच बढ़ रही हैं। आने वाले समय में बैंकिंग नौकरियों का स्वरूप बदल सकता है। जानिए डिटेल।

Continue reading on the app

अदाणी टोटल गैस का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मुनाफा 9 प्रतिशत बढ़ा, रेवेन्यू में 17 प्रतिशत की उछाल

अहमदाबाद, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (क्यू4) यानी मार्च 31, 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि एटीजीएल ने इस तिमाही में 168.34 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 154.59 करोड़ रुपए से अधिक है।

तिमाही आधार पर देखें तो दिसंबर तिमाही के 157.22 करोड़ रुपए के मुकाबले मुनाफा 8 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय इस तिमाही में 1,694.61 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल के 1,453.37 करोड़ रुपए से 16.62 प्रतिशत ज्यादा है। यह बढ़ोतरी गैस की खपत बढ़ने और बिजनेस के विस्तार के कारण हुई।

ऑपरेशनल स्तर पर भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। चौथी तिमाही में कुल गैस वॉल्यूम 297 एमएमएससीएम रहा, जो सालाना आधार पर 13 प्रतिशत ज्यादा है।

ईबीआईटीडीए 310 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का गैस वॉल्यूम 14 प्रतिशत बढ़कर 1,133 एमएमएससीएम हो गया, जबकि सालाना ईबीआईटीडीए 5 प्रतिशत बढ़कर 1,225 करोड़ रुपए पहुंच गया।

अदाणी ग्रुप की कंपनी ने इस दौरान अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और क्लीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार जारी रखा। सीएनजी स्टेशनों की संख्या बढ़कर 705 हो गई, जिसमें 25 नए स्टेशन जोड़े गए। वहीं, पीएनजी कनेक्शन लगभग 11 लाख तक पहुंच गए, जिसमें करीब 49,500 नए घर जुड़े।

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर 9,965 हो गई, जिसमें 214 नए ग्राहक जुड़े।

कंपनी ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया है। करीब 15,572 इंच-किलोमीटर स्टील पाइपलाइन नेटवर्क पूरा किया गया और 9 नए सिटी गेट स्टेशन (सीजीएस) और एक एलसीएनजी प्लांट शुरू किया गया, जिससे नए क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति संभव हुई।

क्लीन मोबिलिटी के लक्ष्य के तहत कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल नेटवर्क का भी विस्तार किया। ईवी चार्जिंग पॉइंट्स की संख्या 5,100 से ज्यादा हो गई है।

साथ ही, कंपनी ने पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसे केयरएज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से बेहतर रेटिंग मिली है।

कंपनी के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश पी. मंगलानी ने कहा कि कंपनी ने ऑपरेशनल मजबूती और डिजिटल तकनीक के कारण वॉल्यूम और रेवेन्यू में दोहरे अंकों की मजबूत वृद्धि हासिल की है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: भारत को दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम टी20 मैच में 23 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से किया कब्जा

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 23 रन से हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 132 रन पर रोक कर सीरीज 4-1 से अपने नाम की. Mon, 27 Apr 2026 22:57:30 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: 1 बजते ही ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला? | Trump | Hormuz | China | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:30:09+00:00

Arvind Kejriwal in West Bengal | Mamata Banerjee: बंगाल में मोदी और शाह पर ये क्या बोले केजरीवाल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:17:27+00:00

King Charles and Queen Camilla arrive in US for state visit. #Royals #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:15:18+00:00

Amit Shah on Bengal Election : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाह का बड़ा ऐलान! Bengal News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:14:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers