Responsive Scrollable Menu

TMC सांसद मिताली की कार पर ईंट-पत्थर से हमला:सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट; TMC बोली- शाह की धमकी के बाद हमला

पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद कैमरे के सामने मिताली बाग फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरी गाड़ी की हालत देखिए। उन लोगों ने बड़े-बड़े पत्थर फेंके। मैं किसी तरह जान बचाकर निकली हूं।’ TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में सांसद की गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। TMC ने X पर पोस्ट कर कहा- गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सिंतु संत्रा, सनातन संत्रा और राजकुमार रॉय के रूप में की गई है। दावा है कि तीनों भाजपा कार्यकर्ता हैं। TMC सांसद पर हमले की दो तस्वीरें… बंगाल चुनाव के अपडेट्स… बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट:लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले

गुजरात में सूरत के वराछा इलाके में सोमवार को SBI ब्रांच से हथियारबंद लुटेरे 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 5 से 6 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, लुटेरे नकदी जमा होने के दौरान बैंक में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले। पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, लुटेरे दोपहर 1:11 बजे बैंक में घुसे और कर्मचारियों को 2.06 बजे भाग निकले। इस दौरान कैश वैन से आई रकम और काउंटर से करीब 50 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे, जिससे समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। उनके फरार होने के बाद ही घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। घटना के CCTV फुटेज: लुटेरों की पहचान में जुटी पुलिस DCP आलोक कुमार ने बताया कि लुटेरों ने कैश जमा करने की प्रक्रिया का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने चेहरा नहीं ढंका था। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच, कैश वेन के कर्मचारी शिवपूजन सिंह ने बताया कि उन्हें लूट की जानकारी नहीं थी। वे बाहर कार में बैठे थे और उन्हें अंदर क्या हो रहा था, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि न कोई भागता हुआ दिखा और न ही कोई सायरन सुनाई दिया। आरोपियों की संख्या को लेकर अलग दावे घटना के बाद सूरत क्राइम ब्रांच और जोन-1 पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। वराछा, पुणे, कपोदरा और सारथाना थानों की पुलिस को भी लगाया गया है। इस मामले में आरोपियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूरत डायमंड फिनिशिंग यूनिट्स का हब माना जाता है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: बंधन बैंक से 10 मिनट में 1.8 लाख लूटे:गन प्वाइंट पर महिलाओं के गहने भी उतरवाए, 4 किमी दूर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का था कार्यक्रम बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को बंधन बैंक में लूट हुई है। 5 बदमाश 2 बाइक से आए थे और करीब 10 मिनट में 1.8 लाख रुपए लूट कर ले गए। जिस वक्त बदमाश पहुंचे थे, उस समय 3 महिला ग्राहक भी बैंक में थीं। अपराधियों ने उनके साथ भी लूटपाट की। महिलाओं के गहने छीन लिए। वारदात के बाद सभी बदमाश झखरा कॉलेज की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा रोड की है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली के IPL में 9 हजार रन पूरे, लगातार चौथी बार नंबर 1, सिर्फ इस बल्लेबाज से हारे थे

Virat Kohli ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए और आरसीबी ने ये मैच 9 विकेट से जीता. इस जीत के दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में एक खास मुकाम हासिल किया. Mon, 27 Apr 2026 23:04:00 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal in West Bengal | Mamata Banerjee: बंगाल में मोदी और शाह पर ये क्या बोले केजरीवाल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:17:27+00:00

#gangtok में #pmmodiroadshow | PM Sikkim Visit | 28th April 2026 #viral #sikkimnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:25:40+00:00

Amit Shah on Bengal Election : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाह का बड़ा ऐलान! Bengal News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:14:51+00:00

King Charles and Queen Camilla arrive in US for state visit. #Royals #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T19:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers