Responsive Scrollable Menu

सूरत की SBI ब्रांच में 50 लाख रुपए की लूट:लुटेरों ने बंदूक दिखाकर स्टाफ को बंधक बनाया, स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले

गुजरात में सूरत के वराछा इलाके में सोमवार को SBI ब्रांच से हथियारबंद लुटेरे 50 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। 5 से 6 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया था। पुलिस के मुताबिक, लुटेरे नकदी जमा होने के दौरान बैंक में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। लूट के बाद आरोपी स्पोर्ट्स बाइक से भाग निकले। पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, लुटेरे दोपहर 1:11 बजे बैंक में घुसे और कर्मचारियों को 2.06 बजे भाग निकले। इस दौरान कैश वैन से आई रकम और काउंटर से करीब 50 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे, जिससे समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। उनके फरार होने के बाद ही घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची। घटना के CCTV फुटेज: लुटेरों की पहचान में जुटी पुलिस DCP आलोक कुमार ने बताया कि लुटेरों ने कैश जमा करने की प्रक्रिया का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने चेहरा नहीं ढंका था। सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच, कैश वेन के कर्मचारी शिवपूजन सिंह ने बताया कि उन्हें लूट की जानकारी नहीं थी। वे बाहर कार में बैठे थे और उन्हें अंदर क्या हो रहा था, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि न कोई भागता हुआ दिखा और न ही कोई सायरन सुनाई दिया। आरोपियों की संख्या को लेकर अलग दावे घटना के बाद सूरत क्राइम ब्रांच और जोन-1 पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं। वराछा, पुणे, कपोदरा और सारथाना थानों की पुलिस को भी लगाया गया है। इस मामले में आरोपियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूरत डायमंड फिनिशिंग यूनिट्स का हब माना जाता है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: बंधन बैंक से 10 मिनट में 1.8 लाख लूटे:गन प्वाइंट पर महिलाओं के गहने भी उतरवाए, 4 किमी दूर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का था कार्यक्रम बिहार के समस्तीपुर में सोमवार को बंधन बैंक में लूट हुई है। 5 बदमाश 2 बाइक से आए थे और करीब 10 मिनट में 1.8 लाख रुपए लूट कर ले गए। जिस वक्त बदमाश पहुंचे थे, उस समय 3 महिला ग्राहक भी बैंक में थीं। अपराधियों ने उनके साथ भी लूटपाट की। महिलाओं के गहने छीन लिए। वारदात के बाद सभी बदमाश झखरा कॉलेज की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखरा रोड की है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, आसमान से बरसती आग के बाद धूल भरी आंधी का कहर; 4 दिनों तक बारिश का भी अलर्ट- VIDEO

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, आसमान से बरसती आग के बाद धूल भरी आंधी का कहर; 4 दिनों तक बारिश का भी अलर्ट- VIDEO

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब किंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर की मां का निधन, IPL 2026 के बीच मिली बुरी खबर

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे अजमतुल्लाह ओमरजई की मां का निधन हो गया है. पंजाब किंग्स ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. Mon, 27 Apr 2026 23:45:04 +0530

  Videos
See all

Elon Musk wants more than $130 billion in damages from Sam Altman. #ElonMusk #SamAltman #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T20:30:08+00:00

Iran Vs Israel: शटल डिप्लोमेसी का इस्तेमाल क्यों कर रहा ईरान ? #shorts #ytshorts #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T20:30:08+00:00

Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का अलग अंदाज हुआ वायरल! #shorts #bjpvstmc #bengalelections2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T20:54:30+00:00

Char Dham Yatra: Kedarnath में उमड़ रही भारी भीड़, 2 लाख त्रद्धालुओं ने किया दर्शन | Uttarakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T21:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers