पैसों का रखिए इंतजाम, जल्द मार्केट में एंट्री करने जा रही टाटा की ये तीन इलेक्ट्रिक कार; 500 km तक मिलेगा रेंज
भारत में इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट पर राज करने वाली टाटा मोटर्स अब सुस्त बैठने के मूड में बिल्कुल नहीं है। हैरियर EV और नई पंच EV को बाजार में उतारने के बाद कंपनी अब अपने अगले मिशन पर निकल चुकी है।
IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, एक साथ हुआ 4 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद बिहार में प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। चार आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। राज्यपाल के सचिव भी बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव ने लागू होगा।
बैच 2013 के आईएएस अधिकारी शैलेंद्र कुमार को अगले आदेश तक समाहर्त्ता एवं जिला पदाधिकारी लखीसराय के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह विशेष सचिव, कृषि विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 14 के अधीन संबंधित जिले का जिला दंडाधिकारी भी बनाया गया है।
राज्यपाल के नए सचिव कौन?
राज्यपाल के नए सचिव अब गोपाल मीणा होंगे, जो पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्हें जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बेस्ट 19 97 के आईएएस अधिकारी रॉबर्ट एल चोंग्थू को प्रधान सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह राज्यपाल के प्रधान सचिव राज्यपाल सचिवालय में कार्यरत थे।
बिहार GAD के सचिव बदले
आईएएस अधिकारी मो. सोहेल, सचिव अल्पसंख्यक विभाग को स्थानांतरित करके अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग का नया सचिव बनाया गया है। इसके अलावा वह जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
Notification No-7292-7295 dt 26.04.2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




