भारत की सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया ने लीबिया के गदामेस बेसिन में तेल और गैस का एक नया भंडार खोजा है. इंडियन ऑयल के साथ मिलकर इस विदेशी प्रोजेक्ट में यह पांचवीं बड़ी कामयाबी है.
भारत सरकार का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे माल की कीमतों में अस्थिरता के कारण सालाना उर्वरक सब्सिडी बिल 20% तक बढ़ सकता है. सब्सिडी में इस वृद्धि का मुख्य लक्ष्य किसानों को सस्ती दरों पर खाद (जैसे यूरिया और DAP) उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना है ताकि कृषि उत्पादन प्रभावित न हो. सब्सिडी का बोझ बढ़ने से राजकोषीय घाटे के प्रबंधन पर दबाव बढ़ सकता है, जिसे सरकार संतुलित करने की कोशिश कर रही है.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अबतक 357 रन ठोक दिए हैं. उनके बल्ले से 32 छक्के लग चुके हैं. इस खिलाड़ी के बल्ले से निकलने वाली ये ताबड़तोड़ पारियां पाकिस्तान में भी खलबली मचा रही है. उनके बल्ले की जांच करने की मांग की जा रही हैं. Mon, 27 Apr 2026 18:45:56 +0530