Responsive Scrollable Menu

Matua Community को नागरिकता का वादा, बोले- West Bengal में सिंडिकेट राज और घुसपैठ करेंगे खत्म

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी और चार मई को परिणाम घोषित होने के बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए फिर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत प्रचार के आखिरी दिन उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उस पर सिंडिकेट राज चलाने, राजनीतिक हिंसा करने और राज्य में आर्थिक पिछड़ेपन का आरोप लगाया।

मोदी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में मैंने जो माहौल महसूस किया है, उससे मैं कह सकता हूं कि चार मई के बाद भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे फिर से आना होगा।’’ इस पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। बैरकपुर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस भूमि ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब यह पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन का आधार तैयार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के समग्र विकास के लिए पश्चिम बंगाल की प्रगति आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि पूर्वी क्षेत्र का उदय देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Mamata Banerjee पर सीधा वार, 'मां, माटी, मानुष' नारे को बताया सबसे बड़ा धोखा

उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की सेवा करना, उसे सुरक्षित रखना और उसे बचाना मेरी नियति और कर्तव्य है।’’ पड़ोसी राज्यों में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ओडिशा और बिहार के बाद इस बार पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने मूल नारे ‘‘मां, माटी, मानुष’’ की अवहेलना की और राज्य के विकास के लिए उसके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल के पास पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कोई दूरदृष्टि नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं जबकि अपराधियों के गिरोह फल-फूल रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘एक तरफ मिलें बंद हो रही हैं तो दूसरी तरफ कच्चे बम बनाने के कारखाने खुल रहे हैं, जिनमें गुंडों को काम पर रखा जा रहा है और तृणमूल का गिरोह फैल रहा है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ताधारी दल पर शासन करने के बजाय गाली-गलौज और धमकियों का सहारा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘तृणमूल की एकमात्र रणनीति गाली-गलौज करना, धमकियां देना और झूठी बातें फैलाना प्रतीत होती है। उन्होंने मुझे, संवैधानिक संस्थाओं और यहां तक ​​कि सशस्त्र बलों को भी अपने अपमानजनक बयानों से निशाना बनाया है।’’

इसे भी पढ़ें: जहां चढ़ता है Non-Veg प्रसाद, उस ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में PM Modi ने क्यों की विशेष पूजा?

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में प्रभावशाली मतुआ समुदाय से संपर्क साधते हुए, मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार सभी पात्र लोगों को नागरिकता और दस्तावेज उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मतुआ समुदाय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपको नागरिकता मिलेगी और सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे।’’ उन्होंने घुसपैठ पर भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वास्तविक भारतीय नागरिकों की रक्षा की जाएगी और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोदी ने कहा, ‘‘जाति या धर्म कुछ भी हो, भारतीयों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन घुसपैठियों को नहीं बख्शा जाएगा।’’ भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा ने जम्मू- कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटा कर उनकी एक प्रमुख वैचारिक प्रतिबद्धता को पहले ही पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मुखर्जी की एक और आकांक्षा पश्चिम बंगाल की समृद्धि और शरणार्थी समस्या का स्थायी समाधान थी। मोदी ने कहा, ‘‘नयी भाजपा सरकार इस परिकल्पना को पूरा करने के लिए काम करेगी।’’ युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का वादा करते हुए मोदी ने कहा कि नौकरियों की कमी के कारण पश्चिम बंगाल दशकों से पलायन झेल रहा है। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल ने दशकों तक पलायन का दर्द सहा है, क्योंकि यहां नौकरियां नहीं थीं। भाजपा सरकार की प्राथमिकता राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करना होगी।” उन्होंने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंदे मातरम् गीत में वर्णित बंगाल की छवि का भी जिक्र किया और कहा कि भाजपा राज्य की समृद्धि को बहाल करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, “हम ‘सुजलाम सुफलाम’ को अपनी नीति बनाएंगे, ‘शश्यश्यामला’ को रोजगार का प्रेरणास्रोत बनाएंगे और ‘मलयज शीतलाम’ को सुख और समृद्धि का स्रोत बनाएंगे।

Continue reading on the app

Breaking News: ममता के बंगाल में... योगी की बड़ी हुंकार | CM Yogi vs Mamata Banerjee | BJP vs TMC

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “ 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडे पिक्चर लगाएं "।” उन्होंने यह बयान एक चुनावी रैली के दौरान दिया, जहां उन्होंने Mamata Banerjee की सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Chapters: 0:00 Understanding Community Safety and Security Measures 2:41 Addressing Threats: Protecting Community Assets

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 के लिए संन्यास से लौटेंगे हेनरिक क्लासन? साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को दी गई बड़ी सलाह

Heinrich Klaasen: आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासन का परफॉर्मेन्स देखने के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को बड़ी सलाह मिली है. अगर उन्होंने सलाह मानी तो हो सकता है कि उनका ICC ट्रॉफी को लेकर इंतजार थमता दिखे. Thu, 30 Apr 2026 12:22:22 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election News Update: CRPF के सुरक्षा घेरे में वोटिंग कराकर घर लौटीं महिला कर्मचारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:05:47+00:00

Exit Poll 2026 Live: सबसे सटीक Exit Poll | Bengal Elections | Assam Elections | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:11:23+00:00

West Bengal Election Results: बंगाल में खिला था कमल, ममता ने मारी थी बाजी! | Mega Exit Poll | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:08:17+00:00

Kritika Kamra Video: 'मैं बाल-बाल बची', Casting Couch पर कृतिका का खुलासा | Bollywood | Matka King #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T07:04:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers