Responsive Scrollable Menu

Maharashtra का Akola बना भारत का सबसे गर्म शहर, 46.9°C पारे के साथ IMD का Heatwave Alert

महाराष्ट्र के अकोला में देश में सबसे अधिक 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नागपुर समेत विदर्भ के अन्य हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक राज्य के विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मंगलवार तक लू की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है तथा कुछ दूरस्थ स्थानों पर यह 47 डिग्री सेल्सियस भी हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, रविवार को अकोला में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है।

दूसरे स्थान पर अमरावती रहा जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, इसके अलावा वर्धा में 46.4 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 46 डिग्री सेल्सियस, नागपुर में 45.4 डिग्री सेल्सियस और चंद्रपुर में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आरएमसी के वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर तथा नागपुर जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जबकि कई अन्य जिलों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अकोला, अमरावती और वर्धा के लिए ऑरेंज अलर्ट और नागपुर, चंद्रपुर तथा यवतमाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, मंगलवार के बाद लू से राहत मिलने की उम्मीद है और पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

Continue reading on the app

Battleground 2: खेसारी लाल यादव के लिए कंटेस्टेंट ने पहनी साड़ी, साथ में कर डाली ये डिमांड, फिर साथ में मचाया हंगामा

Battleground 2 News: बैटलग्राउंड 2' में निक्की तंबोली की एंट्री के साथ ही बवाल शुरू हो गया है. हाल ही में एक कंटेस्टेंट ने खेसारी लाल यादव को इम्प्रेस करने के लिए खास तौर पर साड़ी पहनी. खेसारी ने भी मंच पर उनके साथ डांस कर सबका दिल जीत लिया. जानिए क्या है पूरी इनसाइड स्टोरी.

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli 9000 Runs: अरुण जेटली स्टेडियम में 'विराट' गर्जना, 9000 रनों के शिखर पर पहुंचे कोहली, पीछे छूट गए रोहित-धवन

Virat Kohli 9000 Runs: विराट कोहली ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रच दिया. वह आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. 275वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, कोहली एक टीम के खिलाफ 1200 रन और भारतीय सरजमीं पर 8000 आईपीएल रन बनाने के जादुई आंकड़े के भी बेहद करीब पहुंच गए हैं. Mon, 27 Apr 2026 22:23:18 +0530

  Videos
See all

UP News: भीषण गर्मी पड़ते ही बिजली के खंभे पर 'आतिशबाजी'! वीडियो वायरल | Aligarh | Fire Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:15:04+00:00

New Ashok Nagar मर्डर मिस्ट्री? बंद कमरे में युवती का शव, CCTV खंगाल रही पुलिस | Delhi Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:15:06+00:00

Iran on Pakistan : ईरानी नेता ने दुनिया के सामने खोली पाकिस्तान की पोल ! Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:12:31+00:00

Maharashtra Heatwave: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी, पारा 47 के पार! #mumbai #heatwave #summer #breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T18:08:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers