Bengal Election 2026: रासबिहारी में कौन मारेगा बाजी? BJP रचेगी इतिहास या TMC दर्ज करेगी जीत; देखें ये रिपोर्ट
West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे और आखिरी चरण के लिए बुधवार (29 अप्रैल) को मतदान होगा. ऐसे में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झौंक दी. इस बीच न्यूज नेशन भी चुनाव को कवर करने के लिए बंगाल पहुंचा.
न्यूज नेशन ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के विभिन्न इलाकों में जनता से इस चुनाव को लेकर उनकी राय पूछी. कोलकाता की रासबिहारी हाईप्रोफाइल सीट भी हमने लोगों से बात की. जहां से बीजेपी ने पूर्व पत्रकार स्वप्न दास गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है. हालांकि अभी इस सीट पर टीएमसी का कब्जा है. ऐसे में न्यूज नेशन ने इस सीट पर इस बार कौन बाजी मारने वाला है. इसे लेकर लोगों से उनकी राय जाननी चाही.
ये भी पढ़ें: 'इस बार बंगाल में भी कमल खिलना तय', बैरकपुर की रैली में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bade Miyan Kidhar Chale: चौरंगी में मुस्लिम वोटरों ने कर दिया खेल, बताया कौन जीतेगा बंगाल चुनाव!
Bade Miyan Kidha Chale: ‘बड़े मियां किधर चले’ की टीम आज आपको पश्चिम बंगाल की चौरंगी (Chowringhee) विधानसभा सीट की सैर करा रही है. कोलकाता का यह पौश लोकेशन है, जहां पर करीब 40 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं. हमारे वरिष्ठ संवाददाता सैयद आमिर हुसैन ने चौरंगी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से बातचीत की और उनके मुद्दों को जाना. यहां देखिए ग्राउंड रिपोर्ट…
चौरंगी सीट पर 29 अप्रैल को मतदान, ये हैं उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता की चौरंगी विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि यहां का नतीजा दूसरे चरण के चुनाव पर भी असर डाल सकता है. इस बार तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक बार फिर नयना बंदोपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व कांग्रेस नेता संतोष पाठक को टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस ने मानस सरकार को मैदान में उतारा है. हालांकि मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच माना जा रहा है.
मतदाताओं का समीकरण
आपको बता दें कि इस सीट पर करीब 38 से 40 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं, जिसके कारण यहां TMC का दबदबा रहा है. मुस्लिम समुदाय का झुकाव ज्यादातर TMC की ओर माना जाता है, जबकि BJP को इस वर्ग से कम समर्थन मिलता है.
चौरंगी सीट का इतिहास
चौरंगी सीट पर अब तक 18 चुनाव हो चुके हैं. कांग्रेस ने यहां 10 बार जीत हासिल की है, जबकि 2001 से टीएमसी लगातार छह बार जीतती आ रही है. यह एक शहरी सीट है, जहां आमतौर पर वोटिंग कम रहती है.
इस बार क्या खास है?
इस चुनाव में SIR मुद्दा काफी बड़ा माना जा रहा है. इसके चलते उम्मीद की जा रही है कि इस बार वोटिंग प्रतिशत पहले से ज्यादा हो सकता है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन सकता है.
यह भी पढ़ें- Bade Miyan Kidhar Chale: Chowringhee के Muslim ने बता दिया किसको देंगे वोट?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












.jpg)






