विराट कोहली आज महज इतने रन बनाकर अपने नाम कर सकते हैं ऑरेंज कैप, DC के खिलाफ रिकॉर्ड्स हैं गजब
IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है, जिसमें ऑरेंज कैप की रेस मैच दर मैच दिलचस्प होती जा रही है. कभी किसी युवा के सिर पर ये सज जाती है, तो कभी कोई अनुभवी खिलाड़ी इसे अपने नाम कर लेता है. अब 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बोल्ड आर्मी को अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी. ऐसे में यदि विराट बड़ी पारी खेलते हैं, तो वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि विराट कोहली को ऑरेंज कैप अपने नाम करने के लिए कितने रन और बनाने होंगे?
IPL 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन
IPL 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और धुंआधार अंदाज में रन बना रहे हैं. वह मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल 6वें नंबर पर हैं. विराट कोहली ने इस सीजन अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसकी 7 पारियों में उन्होंने 54.67 के औसत और 163.45 की स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 36 चौके और 12 छक्के लगाए. इस सीजन वह 3 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.
Away Game 3️⃣.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 27, 2026
Intensity ∞. ????????????
The boys are prepped, pumped, and ready to make a statement in the capital. Let’s go. ❤️????
Catch all the updates - before, during, and after the match - only on @cricbuzz ????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/agBkmMQ6BC
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं Virat Kohli
27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाने वाला है. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर टिकी होंगी. विराट का ये होम ग्राउंड और वह इस मैदान पर बड़ी पारी खेलकर आरसीबी को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे.
ऐसे में यदि आज Virat Kohli 53 रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में सबसे आगे निकल जाएंगे और ऑरेंज कैप उनके सिर पर सज जाएगी. हालांकि, उनके सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जो यकीनन विराट के लिए खास प्लान बनाकर आएगी, ताकि वह उनके तूफान को रोक सके.
Lights hit. Switch flips. ????⚡
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 27, 2026
Game face says the rest. ????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/29evbASLXM
अरुण जेटली स्टेडियम में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली ने अब तक कुल 11 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में उन्होंने 140.90 की स्ट्राइक रेट और 66.75 के औसत से 534 रन बनाए हैं. इस मैदान पर उनका हाईएस्ट स्कोर 99 रनों का रहा है. विराट ने अरुण जेटली स्टेडियम में 7 अर्धशतक लगाए हैं और वह कभी शून्य पर आउट नहीं हुए हैं. इस मैदान पर वह 7 कैच लपक चुके हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड?
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट कोहली ने 32 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 31 पारियों में उन्होंने 134.07 की स्ट्राइक रेट और 47.88 के औसत से 1149 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक लगाए हैं. साथ ही उन्होंने 20 कैच भी लिए हैं. इन रिकॉर्ड्स को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट का बल्ला जमकर बोल सकता है और वह ऑरेंज कैप अपने नाम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 'I LOVE INDIA... मैं यहां के लोगों से प्यार करता हूं...', IPL खेल रहे विदेशी खिलाड़ी का वायरल बयान जीत लेगा आपका दिल
Budh Gochar 2026: 30 अप्रैल को बुध करेगा मेष राशि में गोचर, इन 6 राशि के जातकों को करियर में मिलेगा लाभ
Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध का प्रमुख स्थान है. बुध को बुद्धि, तर्कशक्ति, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है. 30 अप्रैल 2026 को बुध नीच राशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा. बुध का यह गोचर 30 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 55 मिनट पर होगा. इस राशि में 11 मई तक गोचर करेगा. मेष राशि मंगल देव की राशि है. बुध के इस गोचर का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. ये कुछ राशि के लिए शुभ होगा तो कुछ राशि के जातकों को अशुभ फल भी दे सकता है. बुध के इस गोचर से कुछ राशि के जातकों धन की समस्या से छुटकारा मिलेगा. नौकरी और व्यापार में उम्मीद से अधिक तरक्की देगा. समाज में मान-सम्मान दिलाएगा. आइए जानते हैं बुध का मेष राशि में गोचर किन राशि के जातकों के लिए शुभ फल लेकर आएगा.
बुध गोचर से किन राशियों को होगा लाभ?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर शुभ फल देगा. आपकी राशि में ही बुध गोचर करेगा इसलिए आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन हो सकता है. व्यापार के लिए लिए गये निर्णय अच्छा धन लाभ कराएंगे. लेकिन इस समय पर अपने जीवनसाथी से विवाद न करें. सेहत को लेकर सावधानी रखें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर शुभ फल देगा. आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर होगा. इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ प्राप्त होगा. रोजगार की समस्या दूर होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. कारोबार में पुराने निवेश का लाभ प्राप्त होगा. कारोबार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा. सिंह राशि के जातकों के नौवें भाव में बुध का गोचर होगा. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, धार्मिक यात्रा हो सकती है. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यापार में उम्मीद के मुताबिक सफलता प्राप्त होगी. आप अपनी वाणी से सभी काम बनाने में सफल होंगे.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर शुभ फल देगा. आपकी राशि के पांचवे भाव में बुध का गोचर होगा. इस गोचर की वजह से अच्छा धन लाभ होगा. शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है. पुराना फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि होगी. कारोबार से संबंधित काम समय पर पूरे होंगे. कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. छात्रों को प्रतियोगिता-परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर शुभ फल देगा. आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर होगा. इस गोचर के दौरान आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी. काम के प्रति समर्पित रहेंगे, जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे. नौकरी में आपका प्रमोशन या मनचाहा स्थान परिवर्तन हो सकता है. कारोबार से संबंधित यात्राएं सफलता से पूरी होंगी. भाई-बहन के साथ संबंध मधुर होंगे. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर उत्तम लाभ देगा. बुध आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा. इस गोचर से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखा तो एक अच्छा बैंक बैलेंस बना सकते हैं. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बनेंगे. परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. वाणी की मधुरता से परिवार में सुख-शांति बनाने में सफल रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















