Aaj Ka Tarot Rashifal, 11 August 2026: तुला, कुंभ समेत 5 राशियों की हनुमानजी की कृपा से आर्थिक स्थिति में आएगा उछाल, धनु समेत 4 राशि वाले कामकाज का रखें ध्यान! पढ़ें आज का टैरो राशिफल
Aaj Ka Tarot Rashifal, 11 August 2026: आज सावन के दूसरे मंगला गौरी का व्रत किया जा रहा है. इस शुभ दिन पर वृष राशि वालों को पुराने संबंधों के फिर से उभरने और बढ़ते अविश्वास के कारण भावनात्मक और सामाजिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है. कर्क राशि वाले विश्वास और आशा पर भरोसा करते हुए उपचार और भावनात्मक व आध्यात्मिक नवीनीकरण की राह पर हैं. कन्या और तुला राशि वालों को नैतिक कार्यों और आत्मनिरीक्षण पर भरोसा करते हुए, परिपक्वता से विवादों को सुलझाना चाहिए. जानें 12 राशिवालों का आज का टैरो राशिफल.
‘रवीना टंडन’ नाम की मिसाइल से कांप उठा था पाकिस्तान! क्या है इस दिलचस्प किस्से की पूरी कहानी?
Raveena Tandon Named Missile Story: भारत के 80वें इंडिपेंडेंस डे से पहले देश की आजादी और हमारे देश के वीर जवानों से जुड़े किस्से याद किए जा रहे हैं. कारगिल युद्ध भी इंडियन हिस्ट्री का एक ऐसा चैप्टर है. जब हमारे सैनिकों ने बॉर्डर पर दुश्मनों के सामने अपना अदम्य साहस दिखाया था. इसी युद्ध से जुड़ा एक किस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के नाम से भी जुड़ा हुआ है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सैनिक ने शहीद भारतीय सैनिकों के बदले रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित को भेजने की डिमांड रखी थी. जिस पर भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान को ऐसा मुंह जवाब दिया था, जो आज भी इतने सालों बाद याद किया जाता है. आइए जानते हैं कि कैसे रवीना टंडन के नाम की मिसाइल से पाकिस्तान कांप उठा था.
कारगिल युद्ध में क्यों आया रवीना टंडन का नाम?
दरअसल, साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था. इस दौरान हमारे देश के बहादुर जवानों ने ऊंची पहाड़ियों पर कब्जा जमाए पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए बहादुरी और समझ से काम लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जाता है कि इस यु्द्ध के दौरान जब भारत ने पाकिस्तानी सैनिकों से शहीद भारतीय जवानों के बॉडी वापस करने की मांग की, तो जवाब में रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित को भेजने की डिमांड की थी. यह बात जितनी अजीब थी, उतनी ही यह भी दिखाती थी कि उस दौर में हमारे देश के सितारों की पॉपुलैरिटी कितनी तगड़ी थी. रवीना उस समय बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस में शामिल थीं और उनकी फिल्मों, गानों और ग्लैमरस बाहर के देशों में भी होती थी.
इंडियन एयरफोर्स ने दिया करारा जवाब
रवीना टंडन से जुड़ा यह किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ. उस समय के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ भी उनका नाम एक दिलचस्प अंदाज में जोड़ा जाता है. रिपोर्ट्स और पुराने किस्सों में दावा किया जाता है कि नवाज शरीफ ने रवीना टंडन को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया था. इसके बाद कारगिल युद्ध के दौरान इंडियन एयरफोर्स से जुड़ी एक फोटो खूब चर्चा में आई. इस तस्वीर में इंडियन मिसाइल पर ‘रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ को’ जैसा मैसेज लिखा दिखाई देता है. दोनों नामों के साथ दिल और तीर का निशान भी बनाया गया था. इस तस्वीर को लंबे समय तक पाकिस्तान को भारतीय सेना की ओर से जवाब को तौर पर ट्रोल के तौर पर याद किया जाता है. हालांकि, इस किस्से की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं होती है लेकिन जब भारतीय सेना ने रवीना के नाम की मिसाइल दागी तो पाकिस्तान कांप उठा था.
ये भी पढ़ें: Independence Day Special: देशभक्ति से लबरेज हैं ये टॉप 5 वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें
कारगिल युद्ध के बारे में जानिए
आइए अब कारगिल युद्ध के बारे में जानते हैं. आपको बता दें कि कारगिल युद्ध की शुरुआत 1999 में हुई थी. 3 मई 1999 को लोकल चरवाहों ने लद्दाख के कारगिल और बटालिक सेक्टर में भारत की सीमा में मौजूद ऊंची पहाड़ियों पर पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों की मौजूदगी नोटिस की थी. इसके बाद इंडियन आर्मी ने इलाके की जांच की और घुसपैठों को खदड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को विजय नाम दिया था. यह युद्ध बहुत ही कठिन परिस्थिति में लड़ा गया था क्योंकि हमारे सैनिकों को हजारों फीट ऊंची पहाड़ियों पर चढ़कर दुश्मन को खदेड़ना पड़ा. वहां ठंडा मौसम भी जवानों के लिए बड़ी चुनौती था. इसके बावजूद इंडियन आर्मी ने कई पॉइंट पर दोबारा कब्जा किया. भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम दिखाते हुए कारगिल की पहाड़ियों पर फिर से तिरंगा फहराया और पाकिस्तानी घुसपैठियों को पूरी तरह खदेड़ दिया था. इस तरह हमारे देश के वीर जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को करारी शिकस्त दी थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation












