मुंबई टू प्रतापगढ़… शुरू हो रही अमृत भारत ट्रेन; कितने होंगे ठहराव और क्या होगी टाइमिंग?
IPL 2026: केकेआर के बैटर ने आउट देने पर खोया आपा, मैदान पर की गलत हरकत; BCCI ने लिया एक्शन
Angkrish Raghuvanshi Fined: कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर बड़ी कार्रवाई हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रघुवंशी पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।
आईपीएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रघुवंशी ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाई गई आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन किया। उन पर आर्टिकल 2.2 के तहत कार्रवाई की गई। यह नियम मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के सामान या अन्य फिटिंग्स के दुरुपयोग या नुकसान से जुड़ा।
अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना
यह घटना मैच के 5वें ओवर में हुई। रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया गया था। फैसले के बाद वह काफी नाराज नजर आए। मैदान से लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने बैट से बाउंड्री कुशन पर जोर से वार किया। इसके बाद उन्होंने डगआउट में हेलमेट भी आक्रामक अंदाज में फेंक दिया।
बाउंड्री कुशन पर मारा था बल्ला
मैदान पर उनके इस व्यवहार को मैच रेफरी ने गंभीरता से लिया। जांच के बाद रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा मान ली। इसी कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ी और तुरंत जुर्माना लगाया गया।
अंगकृष 'ऑब्स्ट्रेक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट दिए गए
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। युवा खिलाड़ी रघुवंशी प्रतिभाशाली माने जाते हैं, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया कि दबाव के बीच संयम रखना भी उतना ही जरूरी है।
केकेआर के लिए यह मैच अहम था, लेकिन रघुवंशी का इस तरह आउट होना टीम के लिए झटका साबित हुआ। अब टीम चाहेगी कि वह अगले मुकाबलों में बेहतर मानसिक मजबूती के साथ वापसी करें। आईपीएल में पहले भी कई खिलाड़ी गुस्से में उपकरण फेंकने या खराब व्यवहार के कारण दंडित हो चुके हैं। रघुवंशी के लिए यह घटना सीख की तरह देखी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















