Responsive Scrollable Menu

LSG vs KKR मैच में भयानक गड़बड़ी का VIDEO, संजीव गोयनका की टीम ने जीता मैच, सुपर ओवर में गंवाया

IPL 2026 में लखनऊ और कोलकाता के बीच खेले मैच का एक वीडियो सामने आया है, जिससे अंपायरि्ंग पर एक बार फिर से सवाल उठते दिख रहे हैं. क्या है मामला आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

बंगाल चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, काटे गए 12.9 लाख वोटरों में से कितनों को मिलेगा मौका?

पश्चिम बंगाल में 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों में, न्यायिक जांच प्रक्रिया के दौरान 12,87,622 वोटर्स के नाम काट दिए गए थे. अकेले कोलकाता में, जहां कोलकाता उत्तर और कोलकाता दक्षिण चुनावी जिले हैं, यहां 67,632 नाम खारिज किए गए. जबकि नॉर्थ 24 परगना में सबसे अधिक 3 लाख नाम कटे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

DC vs RCB: मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स से तो जुड़ गए, क्या बेंगलुरु के खिलाफ खेलेंगे?

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा। टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मैच में नहीं खेलेंगे। दिल्ली टीम प्रबंधन ने उनकी उपलब्धता को लेकर अपडेट दिया, जिससे साफ हो गया है कि फैंस को स्टार्क की वापसी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने स्टार्क की फिटनेस और उपलब्धता पर जानकारी देते हुए कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के अनुसार वह 1 मई से उपलब्ध रहेंगे। इसका मतलब है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से उनकी वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा, '1 मई से स्टार्क उपलब्ध हैं, अब हम टीम संयोजन देखेंगे।'

इस अपडेट के बाद साफ है कि स्टार्क आज घरेलू मैदान पर RCB के खिलाफ नहीं उतरेंगे। यह दिल्ली के लिए चिंता की बात है, क्योंकि टीम की गेंदबाजी पहले ही कमजोर नजर आ रही।

दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का विशाल स्कोर बनाया था। KL राहुल ने नाबाद 152 रन की शानदार पारी खेली थी। इतना बड़ा स्कोर आमतौर पर जीत के लिए काफी माना जाता है, लेकिन दिल्ली की गेंदबाजी और फील्डिंग पूरी तरह फेल रही।

गेंदबाज लगातार रन लुटाते रहे, वहीं फील्डरों ने अहम मौकों पर कैच भी छोड़े। पंजाब ने इन गलतियों का पूरा फायदा उठाया और लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के बाद दिल्ली अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है और उसके सिर्फ 6 अंक हैं।

टीम की तेज गेंदबाजी अब तक मुकेश कुमार, खलील अहमद और टी नटराजन के भरोसे रही। विदेशी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने भी योगदान दिया, लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए थे। इससे गेंदबाजी आक्रमण और कमजोर हुआ है।

ऐसे समय में स्टार्क की वापसी दिल्ली के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। पिछले सीजन उन्होंने 14 विकेट लिए थे और कई मैच जिताऊ प्रदर्शन किए थे। उनका अनुभव युवा गेंदबाजों के लिए भी फायदेमंद रहेगा। अब दिल्ली की नजर अगले मैचों पर है, जहां टीम चाहेगी कि स्टार्क की वापसी से गेंदबाजी को मजबूती मिले और प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहे।

Mon, 27 Apr 2026 13:21:16 +0530

  Videos
See all

Live: ईरान ने करवाया ट्रंप पर हमला? | Iran Will Kill President Donald Trump | IRGC | US Military #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:12:44+00:00

Viral Video | US आर्मी का समुद्र में खौफनाक हमला | #usarmy | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:15:58+00:00

Shorts : Abbas Araghchi 2 दिन में 2 बार पाकिस्तान क्यों गए | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:15:15+00:00

PM Modi UP Visit: पीएम मोदी का वाराणसी दौरा, ऐसे स्वागत करेंगे काशी के लोग | Varanasi | UP News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T08:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers