Responsive Scrollable Menu

Market trend : बाजार में गैप-अप टिकने में रहा कामयाब, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?

Market trend : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23968-24041 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24209-24278/24324 पर है। इसके लिए पहला बेस 23761-23809 पर और बड़ा बेस 23613/23667-23713 पर है

Continue reading on the app

शरीर के इन संकेतों न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं मलेरिया के लक्षण

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कई बार हमारा शरीर छोटे-छोटे संकेत देता है, लेकिन हम उन्हें आम थकान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकती है। खासकर मलेरिया जैसी बीमारी में शुरुआत के लक्षण इतने सामान्य लगते हैं कि लोग समझ ही नहीं पाते कि शरीर अंदर ही अंदर किसी संक्रमण से लड़ रहा है।

आयुष मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मलेरिया में सबसे पहले जो लक्षण दिखते हैं, वो है तेज ठंड लगना और शरीर का कांपना। अचानक ऐसा महसूस होता है जैसे बहुत ज्यादा सर्दी लग गई हो और शरीर बुरी तरह कांपने लगता है। इसके बाद तेज बुखार चढ़ता है, जो कभी-कभी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। कई लोगों को लगता है कि यह सामान्य वायरल फीवर है, लेकिन मलेरिया में बुखार का पैटर्न थोड़ा अलग होता है।

इसके साथ ही तेज सिरदर्द होना भी आम है। सिर भारी लगने लगता है और किसी काम में मन नहीं लगता। शरीर में कमजोरी और सुस्ती भी बढ़ जाती है, जिससे इंसान दिन भर थका-थका महसूस करता है। कुछ मामलों में उल्टी और मतली भी शुरू हो जाती है, जिससे मरीज और ज्यादा कमजोर हो जाता है।

जैसे-जैसे बुखार उतरता है, वैसे-वैसे शरीर में बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। कपड़े तक भीग जाते हैं और शरीर बिल्कुल थका हुआ महसूस करता है। कई बार लोगों को दस्त भी हो जाते हैं, जिससे पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि कुछ लोग इन शुरुआती लक्षणों को हल्के में ले लेते हैं। वे सोचते हैं कि यह सिर्फ मौसम बदलने की वजह से हुआ है और खुद ही ठीक हो जाएगा। लेकिन मलेरिया अगर समय पर पकड़ में न जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है और शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है।

इसलिए जरूरी है कि अगर किसी को बार-बार ठंड लगना, तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी या बहुत ज्यादा पसीना आने जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। शुरुआती इलाज से यह बीमारी आसानी से ठीक हो सकती है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: केकेआर के बैटर ने आउट देने पर खोया आपा, मैदान पर की गलत हरकत; BCCI ने लिया एक्शन

Angkrish Raghuvanshi Fined: कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर बड़ी कार्रवाई हुई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रघुवंशी पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रघुवंशी ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाई गई आचार संहिता के लेवल-1 नियम का उल्लंघन किया। उन पर आर्टिकल 2.2 के तहत कार्रवाई की गई। यह नियम मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण, कपड़ों, मैदान के सामान या अन्य फिटिंग्स के दुरुपयोग या नुकसान से जुड़ा।

अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना
यह घटना मैच के 5वें ओवर में हुई। रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया गया था। फैसले के बाद वह काफी नाराज नजर आए। मैदान से लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपने बैट से बाउंड्री कुशन पर जोर से वार किया। इसके बाद उन्होंने डगआउट में हेलमेट भी आक्रामक अंदाज में फेंक दिया।

बाउंड्री कुशन पर मारा था बल्ला
मैदान पर उनके इस व्यवहार को मैच रेफरी ने गंभीरता से लिया। जांच के बाद रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और सजा मान ली। इसी कारण मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ी और तुरंत जुर्माना लगाया गया।

अंगकृष 'ऑब्स्ट्रेक्टिंग द फील्ड' के तहत आउट दिए गए  
आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना बनाए रखने की उम्मीद की जाती है। युवा खिलाड़ी रघुवंशी प्रतिभाशाली माने जाते हैं, लेकिन इस घटना ने यह साफ कर दिया कि दबाव के बीच संयम रखना भी उतना ही जरूरी है।

केकेआर के लिए यह मैच अहम था, लेकिन रघुवंशी का इस तरह आउट होना टीम के लिए झटका साबित हुआ। अब टीम चाहेगी कि वह अगले मुकाबलों में बेहतर मानसिक मजबूती के साथ वापसी करें। आईपीएल में पहले भी कई खिलाड़ी गुस्से में उपकरण फेंकने या खराब व्यवहार के कारण दंडित हो चुके हैं। रघुवंशी के लिए यह घटना सीख की तरह देखी जा रही है।

Mon, 27 Apr 2026 12:16:07 +0530

  Videos
See all

West Bengal Muslim Voters Live: मुस्लिम महिलाओं का चौंकाने वाला खुलासा | BJP Vs TMC |Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:33:37+00:00

Viral Video | “स्टेज पर लड़खड़ाया दूल्हा… शादी में हंगामा!” | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:32:30+00:00

Delhi के अमन विहार में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान फायरमैन जख्मी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:33:21+00:00

Live : PM Modi की रैली से पहले Jagaddal में भड़की हिंसा, BJP विधायक के घर पर हुई बमबारी | TMC VS BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T03:36:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers