Responsive Scrollable Menu

शादीशुदा होकर भी एयर होस्टेस संग किया अफेयर, फिर एक्टर ने कैंसर से लड़ते-लड़ते गवाई जान

Feroz Khan Death Anniversary: बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश और रॉयल एक्टर्स में शुमार फिरोज खान ने अपनी दमदार एक्टिंग, अनोखे अंदाज और करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया था. उनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि वो सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक ट्रेंडसेटर भी माने जाते थे. फिरोज खान ने न केवल एक्टिंग में बल्कि निर्देशन और प्रोडक्शन में भी अपनी खास पहचान बनाई. अपने करियर में उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हर बार अपने अलग अंदाज से दर्शकों का दिल जीता. वहीं आज 27 अप्रैल को उनकी डेथ एनिवर्सरी है. इस मौके पर हम आपको उनके प्रोफेशनल जीवन के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी.

उथल-पुथल भरी रही शादीशुदा जिंदगी

फिरोज खान की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही. उन्होंने सुंदरी नाम की महिला से शादी की थी, जो पहले से तलाकशुदा थीं और एक बेटी की मां भी थीं. दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और धीरे-धीरे ये मुलाकात प्यार में बदल गई. करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 1965 में शादी कर ली. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए बेटा फरदीन खान और बेटी लैला खान. शुरुआत में उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक रही, लेकिन समय के साथ इसमें दरारें आने लगीं.

एयर होस्टेस के लिए परिवार से हो गए दूर

शादी के कुछ साल बाद फिरोज खान की जिंदगी में एक नया मोड़ आया. उनकी मुलाकात एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर से हुई. कहा जाता है कि पहली नजर में ही फिरोज खान ज्योतिका पर दिल हार बैठे थे. जब उनकी पत्नी सुंदरी को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने कड़ा विरोध किया. लेकिन फिरोज खान अपने फैसले पर अड़े रहे और उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से दूरी बना ली. वो ज्योतिका के साथ बेंगलुरु में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे. दोनों लगभग 10 साल तक साथ रहे. इस दौरान ज्योतिका कई बार शादी की बात करती थीं, लेकिन फिरोज खान हर बार इसे टाल देते थे. आखिरकार इस बात से परेशान होकर ज्योतिका ने रिश्ता खत्म कर दिया और लंदन चली गईं.

परिवार में वापसी, लेकिन नहीं मिला साथ

ज्योतिका से अलग होने के बाद फिरोज खान वापस अपनी पत्नी और बच्चों के पास लौट आए. हालांकि, उनके इस फैसले के बावजूद सुंदरी ने उन्हें माफ नहीं किया. दोनों के रिश्ते में आई दरार इतनी गहरी हो चुकी थी कि इसे भरना मुश्किल था. आखिरकार 1985 में दोनों ने तलाक ले लिया और हमेशा के लिए अलग हो गए.

कैंसर से हार गए जंग

फिरोज खान ने अपने जीवन के आखिरी दिनों में गंभीर बीमारी का सामना किया. 27 अप्रैल 2009 को 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. वो फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनकी आखिरी फिल्म 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ थी, जिसमें उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन आरडीएक्स का किरदार निभाया था. इस रोल में भी उनका वही स्टाइल और करिश्मा देखने को मिला, जिसके लिए वो मशहूर थे.

शानदार फिल्मी करियर

फिरोज खान का फिल्मी सफर बेहद शानदार रहा. उन्होंने ‘औरत’, ‘सफर’, ‘मेला’, ‘उपासना’, ‘अपराध’, ‘खोटे सिक्के’, ‘काला सोना’ और ‘धर्मात्मा’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया. इसके अलावा उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया और ‘दयावान’, ‘यलगार’, ‘प्रेम अगन’ और ‘जानशीन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. फिरोज खान सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, बल्कि बॉलीवुड में स्टाइल, ग्लैमर और अलग सोच का प्रतीक थे. उनकी जिंदगी जितनी चमकदार थी, उतनी ही जटिल भी रही और यही उन्हें एक दिलचस्प और यादगार शख्सियत बनाता है.

ये भी पढ़ें: Michael box office Collection Day 3: माइकल जैक्सन की बायोपिक ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा,  हॉलीवुड और बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

Continue reading on the app

Market trend : बाजार में गैप-अप टिकने में रहा कामयाब, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?

Market trend : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23968-24041 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24209-24278/24324 पर है। इसके लिए पहला बेस 23761-23809 पर और बड़ा बेस 23613/23667-23713 पर है

Continue reading on the app

  Sports

Chennai Super Kings के खिलाफ जीत और IPL 2026 में गेंदबाजों के लिए चुनौतियों पर बोले होल्डर

IPL 2026 में Chennai Super Kings के मैच के बाद खिलाड़ियों ने पिच की स्थिति, गेंदबाजों की रणनीति और टीम की प्रदर्शन पर विचार साझा किए. भारत में मौसम और विकेट की नमी ने गेंदबाजों को फायदा दिया. #IPL2026 #ChennaiSuperKings #CricketIndia Mon, 27 Apr 2026 17:34:56 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Iran ने तो Donald Trump के होश ठिकाने लगा दिए! | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:15:01+00:00

West Bengal: बंगाल के दूसरे चरण का चुनावी संग्राम...UCC लागू करने की दोहराई प्रतिबद्धता | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:16:14+00:00

Ravi Kishan on TMC : 'भारत में भारत के PM आकर झालमुड़ी' #ravikishan #tmcnews #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:13:24+00:00

West Bengal News : तेजस्वी सूर्या सीएम योगी से क्या पूछने लगे ? #cmyogiadityanath #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-27T12:07:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers